Teachers' Day - Sach Kahoon Hindi

Teachers' Day: सेंट आरसी स्कूल में शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड्स प्रतियोगिता आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में शिक्षक दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। प्रथम प्राईमरी वर्ग जिसमें नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएँ अपने घर से एक से बढ़कर एक सुन्दर और आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर लाएं। द्वितीय जूनियर वर्ग जिसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ही ऑन-द-स्पॉट ग्रीटिंग कार्ड बनाकर अपनी रचना क्षमता और कलात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षकों को कार्ड भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के इस स्नेह से अभिभूत होकर उन्हें स्नेहाशीष दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप-प्रधानाचार्य पवन वशिष्ठ ने अपने सम्बोधन में छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और निरंतर मेहनत कर जीवन में नये आयाम छूने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने शिक्षक दिवस के महत्व को विस्तृत रूप से प्रकाशित करते हुए कहा कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस में रूप में समर्पित है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नही देते बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सही मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

गुरू-शिष्य परंपरा का महत्व समझाते हुए बच्चों को अनुशासित रहकर जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, प्रशान्त शर्मा, प्रदीप कौशिक, प्रमोद कुमार, प्रभात गर्ग, विवेक चौहान, अंकित चौहान, अश्विनी कुमार, अमित तोमर, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार, इमरान अली, शाहरूख खान, जोनी चौहान, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, मरियम, ममता शर्मा, ऊषा अग्रवाल, रीतू चौहान, लीना, शिवानी, रूपांजली आदि उपस्थित रहें।

Teachers' Day: शिखर शिक्षा सदन में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा, प्रबन्धिका शिखा शर्मा एवं प्रधानाचार्या शालिनी राय ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की।

इस अवसर पर चेयरमैन सुशील शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करता है।

निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में सर्वोपरि है। शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व, संस्कार एवं जीवन-मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रबन्धिका शिखा शर्मा ने कहा कि शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना शिक्षक का दायित्व है।

प्रधानाचार्या शालिनी राय ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक भावी पीढ़ी का निर्माता होता है। विद्यार्थियों के सपनों को सही दिशा देकर उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाना शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भी स्मरण किया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके समर्पण और योगदान की सराहना की गई।

Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस