Workers' Strike Update - Sach Kahoon Hindi

Sanitation Workers' Strike Update: सफाई कर्मचारियों ने कराया मुंडन! 5 तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश, नहीं तो कार्रवाई!
Sanitation Workers' Strike Update: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सरकार ने कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए हैं। तय समय तक काम पर नहीं लौटने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल सिंह ने नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही कोई कर्मचारी हड़ताल में शामिल न हो, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। आंदोलन में शामिल पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की सूचना तत्काल देने और नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश हैं।

दबाव से नहीं डरेंगे कर्मचारी : नरेश चौहान

कर्मचारी यूनियन इकाई के प्रधान नरेश चौहान ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। मांगों का समाधान किए बिना कार्रवाई की गई तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सख्ती के बजाय बातचीत के जरिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
- रानियां में प्रधान समेत 4 कर्मचारियों ने करवाया मुंडन
रानियां में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सोमपाल पुहाल सहित चार कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर विरोध जताया। इनमें संजय कुमार, सिकंदर कुमार और मोहित कुमार शामिल रहे। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और फायर विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे संघर्ष के बावजूद समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ है।
- डबवाली में 9 कर्मचारियों ने गांधी चौक पर करवाया मुंडन
डबवाली में करीब एक माह से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नौ कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। डबवाली में करीब 100 कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।