Chhatrapati Shivaji Maharaj - Sach Kahoon Hindi

Ganeshotsav: आर.ए. पोदार कॉलेज में 86वें गणेशोत्सव की तैयारी, स्त्री सम्मान, स्वराज्य होगा
(सच कहूँ न्यूज़/मुंबई)। मुंबई के आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में गणेशोत्सव की 85 वर्षों पुरानी परंपरा इस वर्ष अपने 86वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। कॉलेज के आर.ए. पोदार गणेशोत्सव मंडल की ओर से आयोजित होने वाले इस वर्ष के गणेशोत्सव की थीम ‘स्त्री सम्मान, स्वराज्य का अभिमान’ रखी गई है। इस बार वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी, जबकि गणेशोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 25 सितंबर 2026  को होगा।

उत्सव प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि पोदार कॉलेज का गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा है। मंडल की ओर से प्रत्येक वर्ष सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय को थीम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता के साथ समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी सामने आता है।

इस बार महिला सम्मान पर केंद्रित संदेश:

इस वर्ष की थीम ‘स्त्री सम्मान, स्वराज्य का अभिमान’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की अवधारणा और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को केंद्र में रखा है। आयोजकों के अनुसार, स्वराज्य की नींव में राजमाता जिजाबाई के संस्कारों और छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वराज्य के इतिहास में ताराबाई और हिरकणी सहित अनेक महिलाओं के साहस, योगदान और संघर्ष को भी इस थीम के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

युवाओं तक पहुंचेगा समानता और सम्मान का संदेश:

उत्सव प्रतिनिधि ने सच कहूँ को बताया कि थीम का उद्देश्य इतिहास को केवल याद करना नहीं, बल्कि उससे वर्तमान समाज के लिए संदेश लेना है। महिलाओं की गरिमा, सम्मान, समानता और सुरक्षा को समाज की प्रगति से जोड़ते हुए विद्यार्थियों ने इस विषय को गणेशोत्सव के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की योजना बनाई है। आयोजकों के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा महिलाओं के सम्मान को लेकर स्थापित किए गए आदर्शों को आज भी सामाजिक मूल्यों के संदर्भ में देखा जा सकता है। इसी विचार को विद्यार्थियों ने इस वर्ष के गणेशोत्सव की संकल्पना का आधार बनाया है।

85 साल की परंपरा, हर वर्ष नया सामाजिक संदेश:

आर.ए. पोदार कॉलेज का गणेशोत्सव पिछले 85 वर्षों से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित होता आ रहा है। मंडल के अनुसार, हर वर्ष नई थीम और रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को विद्यार्थियों और समुदाय तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।इस बार 86वें वर्ष में ‘स्त्री सम्मान, स्वराज्य का अभिमान’ के जरिए इतिहास, संस्कृति और समकालीन सामाजिक मूल्यों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 14 सितंबर से शुरू होने वाला 2026 का गणेशोत्सव विद्यार्थियों की इसी सामाजिक और सांस्कृतिक पहल को आगे बढ़ाएगा। बता दें कि सच कहूँ तथा सच्ची शिक्षा पब्लिकेशन इस उत्सव में मीडिया पार्टनर हैं।