Rajasthan Municipal Election - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Local Body Election: जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
Rajasthan Local Body Election: हनुमानगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जिले के पांच नगर निकायों में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने संगरिया एवं टिब्बी नगर निकाय क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न मतदान केन्द्रों, स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया और निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संगरिया में उन्होंने स्वामी केशवानंद कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 32 के साथ ही किसान शहीद स्मारक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र संख्या 4, 8 एवं 9 का निरीक्षण किया। इसी परिसर में स्थापित ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम, मतदान सामग्री संग्रहण केन्द्र एवं मतगणना स्थल का भी अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी जय कौशिक भी मौजूद रहे। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने टिब्बी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में वार्ड संख्या 6, राजकीय महाविद्यालय में वार्ड संख्या 3 एवं 4, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्ड संख्या 12 एवं 14 तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्ड संख्या 9 एवं 17 के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय टिब्बी में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान टिब्बी रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल और सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरीश सारण भी मौजूद रहें।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य नागरिकों को भी अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।