Philippines Fire News - Sach Kahoon Hindi

Philippines Ferry Fire: पर्यटकों से भरी फेरी में भीषण आग, 5 की मौत; 86 लोग लापता
Philippines Ferry Fire: मनीला (सच कहूँ/एजेंसी)। फिलीपींस में मनीला से लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोरोन जा रही एक यात्री फेरी में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 86 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान 43 यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया है।

फिलीपींस कोस्ट गार्ड (PCG) ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे की जानकारी साझा की। अधिकारियों के मुताबिक, MV June Aster में कुल 134 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। यह फेरी मनीला से पलावन प्रांत के प्रमुख पर्यटन स्थल कोरोन की ओर जा रही थी। कोस्ट गार्ड के अनुसार, फेरी में आग कोरोन के मार्सिला गांव के तट से करीब 1.2 नॉटिकल मील यानी लगभग 2.2 किलोमीटर दूर लगी। आग लगने के बाद जहाज तेजी से लपटों में घिर गया। कोस्ट गार्ड की ओर से जारी वीडियो में फेरी का बड़ा हिस्सा आग से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने बताया कि समुद्र में तेज लहरों के कारण फेरी बहकर कुछ दूरी तक चली गई। इससे बचाव दल के लिए लापता यात्रियों की तलाश और राहत अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

मृतकों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद समुद्र में खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कैप्टन कायाब्याब के अनुसार, उपलब्ध आंकड़े अभी अंतिम नहीं हैं और अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों, बचाए गए लोगों तथा लापता यात्रियों की संख्या में बदलाव संभव है। उन्होंने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि एक अपडेट में 42 लोगों के बचाए जाने और 87 लोगों के अब तक पता न चलने की जानकारी थी। वहीं कोस्ट गार्ड के सोशल मीडिया अपडेट में 43 लोगों के बचाए जाने और 86 के लापता होने की बात कही गई। अधिकारियों ने इसे लाइव डेटा बताते हुए आंकड़ों में बदलाव की संभावना जताई है।

पलावन प्रांत का कोरोन फिलीपींस के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। यह क्षेत्र खूबसूरत समुद्र तटों के साथ-साथ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्र में डूबे जहाजों के मलबे के लिए भी प्रसिद्ध है। फेरी हादसे के बाद अधिकारियों ने समुद्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल समुद्री क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं।