Namo Cricket League - Sach Kahoon Hindi

Namo Cricket League: नशे के खिलाफ अब नमो क्रिकेट लीग! मैदान में उतरेंगी 200 टीमें
Namo Cricket League:सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। युवाओं को क्रिकेट के मैदान से जोड़कर नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सरसा में क्रिकेट को हां, नशे को ना के संदेश के साथ नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। जेसीडी विद्यापीठ में 19 से 23 सितंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में करीब 200 टीमें 188 मुकाबलों में दमखम दिखाएंगी।

प्रतियोगिता के विजेता को जिला स्तर पर नकद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ राज्य स्तरीय मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में जिला कॉर्डिनेटर सुनील बामनिया ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और खेल संस्कृति की ओर ले जाना ही इस आयोजन का मुख्य मकसद है।

पत्रकारवार्ता में सुनील बामनिया के साथ गुरजिंदर सूर्या, डॉ. चंद्र कंबोज, जिकेश मेहता, सचिन हुड्डा, शाम ढिल्लों, आतिश लाखलान, लखा नगराना, साहिल शर्मा, मनीष शर्मा और आकाशदीप सिंह मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार पूरे उत्तर भारत को प्रतियोगिता के लिए 32 जोन में विभाजित किया गया है। सरसा जोन में होने वाले 188 मुकाबलों के बाद शीर्ष टीम को राज्य स्तरीय मुख्य प्रतियोगिता के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। वहां सभी 32 जोन की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी।

सरसा जोन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके बाद पंचकूला में होने वाली प्रतियोगिता में करीब 3200 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। फाइनल में 32 टीमें पहुंचेंगी।

राज्य स्तरीय फाइनल में प्रथम विजेता टीम को 21 लाख रुपये, द्वितीय को 11 लाख रुपये, तृतीय को 5 लाख रुपये और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं। जेसीडी विद्यापीठ के मैदान में मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए पिच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर रखी गई है।