Bank Strike 2026 - Sach Kahoon Hindi

Bank Strike 2026: बैंक यूनियन की हड़ताल, कई शाखाएं बंद; बैंकिंग सेवाओं पर असर
Bank Strike 2026: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से शुक्रवार, 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की गई। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों की शाखाओं पर देखने को मिला। कई जगह बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहीं, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित कर्मचारियों के साथ कामकाज हुआ।

UFBU में सात बैंकिंग यूनियन शामिल हैं और संगठन से जुड़े कर्मचारियों की संख्या सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत तक बताई जाती है। इसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सामान्य सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंकों का कामकाज इस हड़ताल से प्रभावित नहीं हुआ।

नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस पर असर

हड़ताल के कारण कई सरकारी बैंक शाखाओं में ग्राहकों को नकद जमा करने और निकालने, चेक क्लियरेंस तथा कुछ प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाखाओं में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के चलते नियमित बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रहीं। हालांकि, बैंकिंग ग्राहकों के लिए राहत की बात यह रही कि डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं पर हड़ताल का व्यापक असर नहीं पड़ा।

बैंकों ने ग्राहकों को जारी की सलाह

हड़ताल को देखते हुए कई सरकारी बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। बैंकों ने ग्राहकों से अपील की कि जरूरी लेनदेन के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और एटीएम का उपयोग करें। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को सूचित किया था कि 11 सितंबर को UFBU की हड़ताल के चलते बैंकिंग परिचालन प्रभावित हो सकता है। बैंक ने कहा कि वह इस दौरान आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेगा। साथ ही ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और अन्य डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

PNB ने भी जारी की एडवाइजरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी एक दिवसीय हड़ताल को लेकर ग्राहकों को जानकारी दी थी। बैंक के मुताबिक, बैंकिंग सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। PNB ने ग्राहकों से अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए PNB One, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। बैंकिंग क्षेत्र की इस हड़ताल के चलते जहां शाखा स्तर की सेवाएं प्रभावित हुईं, वहीं डिजिटल बैंकिंग माध्यमों के चालू रहने से ऑनलाइन लेनदेन करने वाले ग्राहकों को अपेक्षाकृत कम परेशानी हुई।