Hanumangarh Municipal Election - Sach Kahoon Hindi

Local Body Election Results: 14 सितंबर को खुलेगा 3.23 लाख मतदाताओं के जनादेश का पिटारा
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव-2026 में जिले के 3.23 लाख से अधिक मतदाताओं की ओर से दिए गए जनादेश का फैसला अब 14 सितंबर को सामने आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी आठ नगर निकायों के 290 वार्डों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना केन्द्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जिले के आठों नगर निकायों के लिए अलग-अलग मतगणना केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। संगरिया में किसान शहीद स्मारक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिब्बी में राजकीय महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलूवाला में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलूवाला सिहागान, रावतसर में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोहर में गौरीशंकर बिहाणी राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा भादरा में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को मतगणना केन्द्र बनाया गया है।

57 टेबलों पर होगी 369 मतदान केन्द्रों की गिनती

जिले के 290 वार्डों के लिए बनाए गए 369 मतदान केन्द्रों की मतगणना के लिए कुल 57 टेबल निर्धारित की गई हैं। इनमें संगरिया में 7, टिब्बी में 5, हनुमानगढ़ में 10, पीलीबंगा में 7, गोलूवाला में 5, रावतसर में 7, नोहर में 8 और भादरा में 8 टेबल लगाई गई हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के 133 मतदान केन्द्रों की मतगणना 10 टेबलों पर होगी।

82.97 प्रतिशत मतदान से बढ़ी चुनावी हलचल

जिले में दोनों चरणों में कुल 3,23,427 पंजीकृत मतदाताओं में से 2,68,347 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले में कुल 82.97 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। पहले चरण में 9 सितंबर को नोहर, भादरा, संगरिया, रावतसर और टिब्बी में मतदान हुआ था। इन पांच निकायों में 1,45,152 मतदाताओं में से 1,23,082 ने वोट डाला और मतदान प्रतिशत 84.80 प्रतिशत रहा। वहीं दूसरे चरण में 11 सितंबर को हनुमानगढ़ नगर परिषद, पीलीबंगा और गोलूवाला में मतदान हुआ। इस चरण में 1,78,275 मतदाताओं में से 1,45,265 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 81.48 प्रतिशत रहा।

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि मतगणना संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से करवाई जाएगी। मतगणना के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए आईडी-पासवर्ड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मतगणना के रुझानों की जानकारी देने के लिए मीडिया सेल बनाया जाएगा। यहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिससे मतगणना के रुझान और परिणाम की जानकारी आम लोगों तक तत्काल पहुंच सके। प्रशासन ने मतदान की तरह मतगणना प्रक्रिया को भी पूरी तरह पारदर्शी रखने की बात कही है।

21 सितंबर को अध्यक्ष, 22 को उपाध्यक्ष का चुनाव

वार्ड सदस्यों के परिणाम सामने आने के बाद नगर निकायों में सत्ता की अगली तस्वीर भी साफ होगी। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन होगा। ऐसे में 14 सितंबर की मतगणना के बाद जहां विजयी प्रत्याशियों में जश्न का माहौल होगा, वहीं राजनीतिक दलों और निर्दलीय खेमों की अगली रणनीति भी सामने आने लगेगी।

Hanumangarh News: मतदान के दौरान खूनी विवाद, सिर फोड़ने और सोने की चेन छीनने का आरोप
हनुमानगढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को हुए हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान गौतम बुद्ध स्कूल स्थित मतदान केन्द्र के पास हुए विवाद के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर घायल करने तथा उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर वार्ड 59 के निर्दलीय प्रत्याशी सहित चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड 60, सुरेशिया निवासी हनुमान वर्मा (53) पुत्र रामप्रताप कुम्हार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह गौतम बुद्ध स्कूल मतदान केन्द्र के पास खड़ा था। इसी दौरान वार्ड 59 के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन नायक उर्फ टैनी, उसका रिश्तेदार अनिल, विक्रम पुत्र हनुमान तथा सुंदर नायक वहां पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों का सुभाष की माता विमला देवी के साथ विवाद और हाथापाई हो रही थी। हनुमान वर्मा ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोप है कि सुंदर नायक ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि इसके बाद अनिल, सुंदर और विक्रम ने उसके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे तोड़ लिया और अपने साथ ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर निरंजन नायक उर्फ टैनी, अनिल, विक्रम पुत्र हनुमान तथा सुंदर नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक चिरंजीलाल शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।