Padam Singh Dahiya - Sach Kahoon Hindi

Dahiya: पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए युवाओं का सहयोग जरूरी
खरखौदा,(सच कहूं)।  कांग्रेस पार्टी व  संगठन को मजबूत व नई ऊर्जा देने के लिए युवाओं के सहयोग  जरूरी । यह कहना है स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला महासचिव सिकंदर दहिया के आह्वान पर बुलाई गई बैठक में पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया का । उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का संगठन बन चुका है।  जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।  संगठन विस्तार में भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं के भागीदारी हो क्योंकि आज पार्टी की मजबूत के लिए युवाओं का अहम योगदान है।  उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आज हर वर्ग परेशान है।  जब किसी देश का युवा छात्र नौजवान जब सड़कों पर आकर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना आरंभ कर देता है तो समझो उस देश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही है।  सत्ता में बैठी सरकार आंखें बंद कर बैठी है।  उन्हें केवल अपना व अपने उद्योगपति मित्रों का भला दिखाई दे रहा है।

जिला महासचिव सिकंदर दहिया ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के नेताओ को डरा धमका अपनी पार्टी  मे शामिल करवा रही है । भाजपा का एक ही मकशद है कि या तो पार्टी ज्वाइन कर लो नही तो जांच  एजेन्सी पीछे लगा दी जाएगी। पूरे देश में डर व भय का माहौल बना दिया है।  उन्होने कहा कि शिक्षा के साथ खिलवाड किया जा रहा है। सरकार का एक ही मकसद है कि नौजवान को शिक्षा नही जाति धर्म के नाम पर बांटो ओर वोट हासिल कर लो। उन्होने कहा कि आज खरखौदा शहर के हालात इतने खराब  है कि चारो तरफ गंदा पानी भरा रहता है ।

कही निकासी के साधन नही । सफाई  व्यवस्था  चौपट है । खेल व्यवस्था  इतनी खराब है कि क्षेत्र के स्टेडियमो की हालत बहुत  ही दयनीय हो गई है। हुड्डा  सरकार  मे इतने स्टेडियम बनाए गए कि भाजपा आज उनकी रिपेयरिंग तक नही करा पा रही है।  प्रदेश के खिलाडी सबसे ज्यादा मेडल लेकर आते है परंतु बजट बहुत  कम है । खिलाड़ियों के लिए सुविधाए शुन्य है। जो कि प्रदेश के खिलाडियो के  अनाय किया जा रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और कुम्भकर्णी नींद सोई सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव सिकनदर दहिया,  पूर्व एचपीएससी मेम्बर सुरेंद्र शर्मा ,  शमशेर सिंह, प्रेम लीला, दीपक,  गोखी, मास्टर जयभगवान चोलका,जोगेंद्र दहिया, भूप सिंह, अंजू बाला खटक,  पूर्व चेयरमैन रमेश दहिया, प्रदेश युवा प्रभारी देव सिंह आदि मौजूद रहे।