Air Force - Sach Kahoon Hindi

Air Force Jobs: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका
नई दिल्ली (एजेंसी)। Air Force Recruitment: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईएएफ ने अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप 'सी' के सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (नागरिक यांत्रिक परिवहन चालक-साधारण श्रेणी), और हिंदी टाइपिस्ट के कुल 47 पद शामिल हैं।

आईएएफ ने जिन 47 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, उनमें मुख्यालय रखरखाव कमान, भारतीय वायु सेना से 14; मुख्यालय प्रशिक्षण कमान, भारतीय वायु सेना से 05; मुख्यालय केंद्रीय वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 03; मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 06; मुख्यालय पूर्वी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 06; मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 05; मुख्यालय दक्षिणी वायु कमान, भारतीय वायु सेना से 01; और स्वतंत्र इकाइयां, भारतीय वायु सेना से 07 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास टाइपिंग स्किल, हल्के और भारी वाहनों के लिए वैध सिविल ड्राइविंग लाइसेंस, आदि कौशल और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, कौशल/व्यावहारिक/शारीरिक परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट, और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार लेवल-2 प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफा में डालने के बाद उसे अधिसूचना में दिए गए पद से संबंधित वायुसेना स्टेशन/यूनिट के डाक पते पर पोस्ट कर दें।

Air Force: असम में एयरफोर्स को मिली नई इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी, पीएम मोदी के सी-130 जे एयरक्राफ्ट के उतरते ही एयर स्ट्रिप हुई सक्रिय
डिब्रूगढ़ ((एजेंसी)। Dibrugarh News: टू-फ्रंट वॉर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेना अपनी तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाने में जुटी है। उत्तर-पूर्व में भी सेना के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना को उत्तर-पूर्व में पहली बार हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी मिली है। डिब्रूगढ़ के मोरान से गुजरने वाले नेशनल हाईवे नंबर 2 पर 4.2 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप तैयार की गई है।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान से लैंडिंग कर इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी का उद्घाटन किया। इससे पहले 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन भी सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान से लैंडिंग कर किया था।

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एयरफोर्स के विमानों ने इस एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले एक राफेल और एक सुखोई-30 विमान ने लैंडिंग की। इसके बाद सी-130 जे की लैंडिंग हुई। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद वायुसेना के फाइटर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की ड्रिल शुरू हुई। सबसे पहले सुखोई और फिर राफेल ने टेकऑफ किया। इसके बाद एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान ने एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग की।

फ्लाई-पास्ट के दौरान पहले तीन सुखोई मंच के सामने से गुजरे। फिर दो सुखोई लौटकर रनवे के ऊपर से ओवरशूट करते हुए निकले और तीसरे सुखोई ने लैंडिंग की। इसी तरह राफेल विमानों ने भी ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसके बाद वायुसेना के दो-दो एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के जरिए कैजुअल्टी इवैक्यूएशन ड्रिल को अंजाम दिया गया।

देशभर में एयरफोर्स के लिए इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाओं का निर्माण जारी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में हाईवे पर बनाई गई है। केंद्र सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एयरफोर्स की मदद से नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी तैयार कर रहा है।

संसद में दिए गए एक जवाब में मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि भारतीय वायुसेना ने देश के विभिन्न हिस्सों में 28 इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी बनाए जाने के लिए जगह की पहचान की है। इनमें असम में 5, पश्चिम बंगाल में 4, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और गुजरात में 3-3, तमिलनाडु, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 2-2, तथा पंजाब और उत्तर प्रदेश में 1-1 फैसेलिटी शामिल हैं। ये सभी ईएलएफ नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे हैं। इनमें से कई तैयार हो चुके हैं और उनका आधिकारिक उद्घाटन भी किया जा चुका है। नेशनल हाईवे के साथ-साथ राज्य सरकारें स्टेट हाईवे पर भी ऐसी सुविधाओं का निर्माण कर रही हैं। Dibrugarh News

पिछले वर्ष आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अड्डंकी में नेशनल हाईवे नंबर 16 पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी को सक्रिय किया गया था। इससे पहले 2016 में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे और 2017 में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (उन्नाव) पर भी ऐसे अभ्यास किए जा चुके हैं। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन किया गया था।

दरअसल, इन हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप्स की आवश्यकता इसलिए भी होती है क्योंकि युद्ध की स्थिति में दुश्मन का पहला निशाना एयरबेस होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखना जरूरी होता है। इसके अलावा, यदि हवाई मुकाबले के बाद किसी विमान में ईंधन कम रह जाए और वह एयरबेस तक न पहुंच सके, तो ऐसी लैंडिंग स्ट्रिप पर सुरक्षित उतर सकता है। आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए भी इन रनवे का उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– Gorakhpur News: गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर: मुख्यमंत्री योगी

Agniveer Recruitment: भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए करवाएं रजिस्ट्रेशन
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Air Force Agniveer Recruitment: अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जनवरी 2025 तक होंगे। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर लॉग इन कर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Agniveer Recruitment

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो, इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए अथवा 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स अथवा 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास होना आवश्यक है।

साइंस स्ट्रीम के अलावा, अन्य संकाय के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते है। इसके लिए अभ्यर्थी डिटेल्स में शैक्षणिक योग्यता की जांच करने के लिए पोर्टल पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही, योग्यता संबंधित अन्य जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। Agniveer Recruitment

यह भी पढ़ें:– Bathinda News: जमीनी विवाद में व्यक्ति ने भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट

Indian Air Force: डिंग मंडी के इस छोरे के कुछ कर गुजरने के जुनून ने बनाया फ्लाइंग ऑफिसर
Indian Air Force: वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन लौटा साहिल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनकर लौटे गांव डिंग मंडी निवासी साहिल सुथार ने बताया कि जीवन में जब कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है। लक्ष्य निर्धारित करना ही काफी नहीं है, उसके प्रति समर्पित होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी मोबाइल व नशे को त्यागकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दे तो मंजिल मिलने में जरा भी देर नहीं लगेगी। साहिल ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के निजी स्कूल में हुई। इसके बाद वह आगामी पढ़ाई के लिए भट्टू मंडी स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में चला गया। 9वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही अनेक प्रकार के एयरक्राफ्ट को देखकर उसके मन में वायुसेना में जाने की हिलोरें उठने लगी। Sirsa News

बोले, सफलता के लिए मोबाइल व नशे से दूर हों युवा | Sirsa News

उसने ठान लिया था कि चाहे जो भी हो जाए, बस भारतीय वायुसेना में जाना है और उसने इसी लक्ष्य को लेकर कदम बढ़ाए जिसमें उसके अभिभावकों पिता विनोद कुमार, माता सोमी देवी, दादा महावीर प्रसाद ने उसे लगातार प्रोत्साहित किया। लगातार उसे एकाग्रचित होकर प्रेरणा दी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। साहिल ने एनडीए परीक्षा पास कर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर जैसे गरिमामयी पद पर नियुक्ति पाई। अभिभावकों व ग्रामीणों ने साहिल की सफलता पर मिठाई खिलाकर उसे शुभकामनाएं दी। Sirsa News

Gold Price Today: धनतेरस के उपलक्ष में एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी!

वायु सेना के दो रणबांकुरों को शौर्य चक्र तथा छह वीरता पदक से सम्मानित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वायु सेना के दो रणबांकुरों को शौर्य चक्र और छह को वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वायु सेना के पायलट, विंग कमांडर वी डी कियाने और पायलट, स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा पायलट, विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधु, पायलट, विंग कमांडर आनंद विनायक आगाशे, पायलट, स्क्वाड्रन लीडर महिपाल सिंह राठौर, फ्लाइट गनर, सार्जेंट अश्विनी कुमार, गरूड़ कमांडो, जूनियर वारंट अफसर विकास राघव और पायलट, विंग कमांडर अक्षय अरूण महाले को वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। New Delhi

विंग कमांडर कियाने पिछले वर्ष 24 जुलाई को जब जगुआर लड़ाकू विमान उडा रहे थे तो इसके दोनों इंजन में खराबी आ गयी। इस तरह की स्थिति आम तौर पर कभी नहीं होती। पायलट ने संयम और विवेक तथा हिम्मत का परिचय देते हुए पहले बाएं इंजन को बंद कर दायें इंजन पर विमान को उतारने का प्रयास किया। जब उनका विमान 2500 फुट की ऊंचाई पर गोरखपुर में गहन आबादी वाले इलाके में था तो यह इंजन बंद हो गया इस पर पायलट ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बाएं इंजन को चालू करने में सफलता हासिल की और विमान को आबादी से दूर ले गये। New Delhi

वह अपने कौशल से राष्ट्रीय संपत्ति विमान के साथ-साथ जमीन पर जान माल के नुकसान को बचाने में सफल रहे। स्कवाड्रन लीडर दीपक कुमार पिछले वर्ष 25 अगस्त की रात में प्रशिक्षु पायलट के साथ किरण विमान की प्रशिक्षण उडान पर थे। विमान के एक पक्षी से टकराने के कारण उसके इंजन में आग लग गयी। स्क्वाड्रन लीडर कुमार ने अपने कौशल और सूझ बूझ का परिचय देते हुए न केवल राष्ट्रीय संपत्ति विमान को सुरक्षित रनवे पर उतारा बल्कि जान माल के नुकसान को भी बचाया। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Stock Market Holiday : इस दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार!

चीन को लेकर वायुसेना का बड़ा बयान
वायु सेना के पूर्वी सेक्टर में अभ्यास का तवांग घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं: वायु सेना

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वायुसेना ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी वायु कमान द्वारा आज से शुरू किये गये दो दिन के अभ्यास का अरूणाचल प्रदेश के तवांग में हुए हाल के घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है और यह नियमित तथा पहले से निर्धारित है। वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने गुरूवार को कहा कि वायु सेना की पूर्वी कमान गुरुवार और शुक्रवार को अपने क्षेत्र में एक पूर्व नियोजित नियमित अभ्यास करेगी। यह अभ्यास तवांग में हाल के घटनाक्रमों से काफी पहले से निर्धारित है और यह तवांग की घटनाओं से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास वायुसेना के पायलटों प्रशिक्षण के लिए आयोजित किया जा रहा है।

क्या है मामला

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में नौ दिसंबर के बाद बने हालात और भारत-चीन के बीच सैन्य गतिरोध को देखते हुए वायुसेना पूर्वोत्तर में आज से दो दिवसीय अभ्यास शुरू करेगी। इस अभ्यास में देश के सभी युद्धक विमान और इस क्षेत्र में तैनात अन्य संसाधन शामिल किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य तैयारियों को परखने के मकसद से वायुसेना यह अभ्यास करेगी। अभ्यास का मकसद वायुसेना की युद्धक क्षमता को परखना भी है।

भारतीय जवानों ने चीन को दिया था करारा जवाब

वायुसेना की युद्ध क्षमताओं और रणनीति का परीक्षण करने के लिए दो दिवसीय अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब गत नौ दिसंबर को चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प के बाद अरुणाचल में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फिर से तनाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने तवांग सेक्टर में घुसपैठ के जरिए यथास्थिति बदलने की कोशिश की जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब देते हुए उन्हें पीछे वापस खदेड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस झड़प में दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन किसी भी भारतीय जवान को कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वायु सेना के लिए हथियार प्रणाली शाखा को मंजूरी
चंडीगढ़ (एम के शायना)। सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वायु सेना में अधिकारियों के लिए हथियार प्रणाली शाखा की मंजूरी दे दी है, आजादी के बाद पहली बार वायु सेना में यह शाखा (Weapons Systems IAF) गठित की जा रही है। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शनिवार को यहां 90वें वायु सेना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी दी।

On Air Force Day, my greetings to the courageous air warriors and their families. In line with the motto of नभः स्पृशं दीप्तम्, the Indian Air Force has shown exceptional dexterity for decades. They have secured the nation and also shown remarkable human spirit during disasters. pic.twitter.com/6g9twDJAGx

— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2022

उन्होंने कहा कि इससे वायु सेना सतह से सतह पर मार करने वाली विशेष मिसाइलों, मानव रहित यान और अन्य हथियार प्रणालियों का रखरखाव कर सकेगी। उन्होंने कहा कि इस शाखा के अस्तित्व में आने के बाद उड़ान प्रशिक्षण पर आने वाले खर्च में कमी आएगी और 3400 करोड़ रुपए की बचत होगी। इस बार वायुसेना दिवस पर समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया है। अब तक राजधानी दिल्ली के निकट हिंडन वायु सेना स्टेशन में इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अब वायुसेना दिवस पर हर वर्ष अलग जगह पर समारोह का आयोजन किया जाएगा।

सेनाओं का एकीकरण सफलता के लिए जरूरी

इस मौके पर वायुसेना प्रमुख ने वायुसेना कर्मियों के लिए नई लड़ाकू यूनिफॉर्म को भी लांच किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत वायु सैनिकों की भर्ती एक चुनौती भरा काम है लेकिन यह हमारे लिए देश के युवाओं की ताकत को देश की सेवा में लगाने का मौका भी है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण में उचित बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर तक वायु सेना में 3000 अग्नि वीरों की भर्ती हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों में अब युद्ध का स्वरूप बदल रहा है तथा इसमें अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्र भी शामिल हो रहा है। इस तरह अब हमें हाइब्रिड वारफेयर की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थिति में कोई एक सेना अपने बलबूते युद्ध नहीं जीत सकती इसलिए सेनाओं का एकीकरण सफलता के लिए जरूरी है और इस दिशा में काम चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वायु सेना दिवस पर चंडीगढ़ के आकाश में 40 से अधिक लड़ाकू विमान करेंगे गर्जन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वायु सेना दिवस पर हर वर्ष होने वाला एयर शो इस बार चंडीगढ में होगा जिसमें 80 से भी अधिक लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और मालवाहक विमान अपने जौहर दिखायेंगे। वायु सेना के 90 वें स्थापना दिवस से पहले मंगलवार को यहां आयोजित वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में ग्रुप कैप्टन अजय राठी ने बताया कि इस बार वायु सेना दिवस पर एयर शो का आयोजन चंडीगढ में किया जायेगा। यह पहला मौका है जब वायु सेना दिवस पर यह आयोजन चंडीगढ में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर को चंडीगढ में सुबह और शाम के समय दो बार वायु सेना के विमान और हेलिकॉप्टर अपनी करतबबाजी दिखायेंगे। शाम के समय यह आयोजन सुखना नहर के निकट किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि एयर शो में कुल 83 लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, मालवाहक विमान और विंटेज विमान शामिल होंगे। इनमें से सात विमानों को एयर शो के लिए स्टेंडबाई रखा जायेगा जबकि 74 इसमें हिस्सा लेंगे। इनमें से 44 लड़ाकू विमान होंगे। लड़ाकू विमानों में राफेल, सुखोई, तेजस, मिग, मिराज और जगुआर जैसे विमान अपने जौहर दिखायेंगे वहीं अपाचे, चिनुक, एम आई- 17 और हाल ही में वायु सेना में शामिल किये गये प्रचंड हेलिकाप्टर अपनी करतबबाजी दिखायेंगे।

भ्रमण से लौटा कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का दल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वायु सेना का सार्जेंट जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वायु सेना के एक सार्जेंट को रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने आकाओं को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार वायु सेना के इस सार्जेंट को सोशल मीडिया पर हनीट्रैप में फंसाया गया था जिसके बाद से यह अपने आकाओं के साथ संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था। गिरफ्तार किए गए सार्जेंट से सैन्य खुफिया विभाग तथा दिल्ली पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि उससे रडार की गतिविधियों और वायु सेना के अधिकारियों की तैनाती के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार सार्जेंट को संवेदनशील जानकारी साझा करने के एवज में उसकी पत्नी के खाते में पैसा दिया जा रहा था।

उस पर कथित रूप से रक्षा प्रतिष्ठानों और वायुसेना कर्मियों से संबंधित जानकारी कंप्यूटर और अन्य फाइलों से हासिल कर अपने आकाओं के साथ साझा करने का आरोप है। सूत्रों ने संदेह व्यक्त किया है कि वह पिछले छह महीने से इस तरह की जानकारी साझा कर रहा था और उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि यह सार्जेंट एक ऐसे व्यक्ति के साथ जानकारी साझा कर रहा था जो भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था और अब उसने इस सिम कार्ड को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने सार्जेंट के पास से कुछ आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वायु सेना और डीआरडीओ ने स्वदेशी एंटी एयरफील्ड हथियार का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने देश में ही विकसित स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड हथियार के संयुक्त रुप से दो सफल उड़ान परीक्षण किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सैटेलाइट नेविगेशन और इलेक्ट्रो आॅप्टिकल सेंसर पर आधारित दो अलग-अलग विन्यासों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। बम के इस वर्ग का इलेक्ट्रो आॅप्टिकल सीकर आधारित उड़ान परीक्षण देश में पहली बार किया गया है। इलेक्ट्रो आॅप्टिक सेंसर को स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। हथियार को गत 28 अक्टूबर और आज यानी बुधवार दो दिन राजस्थान के जैसलमेर में चंदन पर्वतमाला से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा लॉन्च किया गया था।

मिशन के सभी उद्देश्यों को हासिल किया गया

इस सिस्टम का इलेक्ट्रो आॅप्टिकल कॉन्फिगरेशन इमेजिंग इंफ्रा-रेड (आईआईआर) सीकर तकनीक से लैस है जो हथियार की सटीक स्ट्राइक क्षमता को बढ़ाता है। दोनों परीक्षणों में लक्ष्य को उच्च सटीकता के साथ निशाना बनाया गया था। सिस्टम को अधिकतम 100 किलोमीटर की दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। नए अनुकूलित लांचर ने हथियार की सुचारू रिलीज और निष्कासन सुनिश्चित किया। टेलीमेट्री और ट्रैकिंग सिस्टम ने पूरी उड़ान के दौरान सभी मिशन कार्यक्रमों को कैप्चर किया। मिशन के सभी उद्देश्यों को हासिल किया गया ।

बेंगलुरु ने विमान के साथ हथियार का एकीकरण किया

स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियार को रिसर्च सेंटर (आरसीआई) द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के समन्वय और वायुसेना के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया गया है। गुणवत्ता और डिजाइन प्रमाणन एजेंसियों ने इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), बेंगलुरु ने विमान के साथ हथियार का एकीकरण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और वायु सेना तथा मिशन से जुड़ी टीमों के साझा एवं सामंजस्यपूर्ण प्रयासों की सराहना की है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने टीमों को बधाई देते हुए कहा कि हथियार का प्रदर्शन और विश्वसनीयता साबित हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वायु सेना के होते बाहरी ताकत सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकती : वायु सेना प्रमुख
हिंडन (गाजियाबाद)। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख में हुए घटनाक्रम के दौरान वायु सेना ने जो फुर्ती दिखाई उससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की हमारी तैयारियों का पता चलता है और किसी भी बाहरी ताकत को सीमाओं का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने शुक्रवार को यहां वायु सेना के 89वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद वायु सेनाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वह वायु सेना को स्पष्ट दिशा, अच्छा नेतृत्व और श्रेष्ठ संसाधन मुहैया कराने के भरसक प्रयास करेंगे। एयर चीफ मार्शल ने गत 30 सितम्बर को ही वायु सेना की बागडोर संभाली है।

क्षेत्र में निरंतर बदलती सुरक्षा परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं आज के सुरक्षा परिदृश्य पर नजर डालता हूँ तो मुझे स्पष्ट रूप से पता है कि मैंने बेहद महत्वपूर्ण समय में वायु सेना की कमान संभाली है। हमें राष्ट्र को यह दिखाना है कि बाहरी ताकतों को हमारी सीमाओं का उल्लंधन करने की अनुमति नहीं है।’ चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में बने सैन्य गतिरोध का जिक्र करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि पिछला वर्ष काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन वहां के घटनाक्रम के दौरान वायु सेना ने जिस फुर्ती का परिचय दिया वह वायु सेना की आकस्मिक स्थितियों से निपटने की तैयारियों की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र और उससे आगे सुरक्षा की स्थिति भू-राजनैतिक घटनाक्रम से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि रणक्षेत्रों के बदलने से अब सैन्य अभियानों में भी बड़ा बदलाव आया है और हमें उसी के अनुरूप क्षमता और कौशल को बढ़ाना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एयरमार्शल चौधरी होंगे नये वायुसेना प्रमुख
नयी दिल्ली । सरकार ने एयरमार्शल वी आर चौधरी को वायुसेना का अगला प्रमुख बनाने का निर्णय किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना उप प्रमुख एयरमार्शल चौधरी देश के अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आर के एस भदौरिया का स्थान लेंगे। एयरचीफ मार्शल भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एयरमार्शल चौधरी परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट मेडल से विभूषित हैं। उनके पास इस समय एयर स्टाफ के उप प्रमुख का दायित्व है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।