Rajasthan Municipal Election Result 2026 - Sach Kahoon Hindi

चूरू नगर परिषद के 60 वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
Churu Municipal Council Results: चूरू, (सच कहूँ न्यूज़)। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों के सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु मतगणना पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के एक्टिविटी हॉल में 14 मतगणना टेबलों पर कुल 8 राउंड में संपन्न हुई।

मतगणना में वार्ड संख्या 1 से आईएनसी के बजरंग, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के पूजा सैनी, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के शायना बानो, वार्ड संख्या 4 से आईएनसी के अनिता, वार्ड संख्या 5 से आईएनसी के कमलेश, वार्ड संख्या 6 से आईएनसी के साजिद खान, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के तारा कंवर, वार्ड संख्या 8 से निर्दलीय के बानो, वार्ड संख्या 9 से आईएनसी के अजीज खान, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के मोहम्मद हुसेन निरबान, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के संजय, वार्ड संख्या 12 से बीजेपी के मोहम्मद हारून, वार्ड संख्या 13 से निर्दलीय के अनीशा, वार्ड संख्या 14 से आईएनसी के तौफिक खान निर्वाचित हुए।

वार्ड संख्या 15 से आईएनसी के शाहरूख खान, वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय के प्रदीप कुमार सैनी, वार्ड संख्या 17 से आईएनसी के रजिया, वार्ड संख्या 18 से निर्दलीय के राजेश कुमार, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के नरेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 20 से बीजेपी के विजय कुमार शर्मा, वार्ड संख्या 21 से बीजेपी के रजनी, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के रामी देवी, वार्ड संख्या 23 से बीजेपी के विमला, वार्ड संख्या 24 से बीजेपी के मोहम्मद इस्माईल खान, वार्ड संख्या 25 से आईएनसी के मदीना बानो, वार्ड संख्या 26 से बीजेपी के फिरदोश निर्वाचित हुए।

वार्ड संख्या 27 से बीजेपी के विजय श्री, वार्ड संख्या 28 से बीजेपी के अनुराग, वार्ड संख्या 29 से आईएनसी के मोहम्मद आदिल, वार्ड संख्या 30 से बीजेपी के सुमन देवी, वार्ड संख्या 31 से आईएनसी के जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 32 से आईएनसी के कमल कुमार, वार्ड संख्या 33 से बीजेपी के भंवर लाल, वार्ड संख्या 34 से बीजेपी के अरूणा मिश्रा, वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के सुनीता रानी, वार्ड संख्या 36 से आईएनसी के रमजान अली, वार्ड संख्या 37 से आईएनसी के नसीम निशा, वार्ड संख्या 38 से बीजेपी के शकुन्तला, वार्ड संख्या 39 से आईएनसी के तबस्सुम बानो, वार्ड संख्या 40 से आईएनसी के विनोद कुमार निर्वाचित हुए।

वार्ड संख्या 41 से निर्दलीय के इस्लाम खां, वार्ड संख्या 42 से आईएनसी के लिलाधर शर्मा, वार्ड संख्या 43 से बीजेपी के अभिषेक चोटिया, वार्ड संख्या 44 से बीजेपी के विनय कुमार, वार्ड संख्या 45 से बीजेपी के कलावती देवी लुगरिया, वार्ड संख्या 46 से आईएनसी के प्रदीप चांवरियां, वार्ड संख्या 47 से बीजेपी के शशी भार्गव, वार्ड संख्या 48 से बीजेपी के हरी राम, वार्ड संख्या 49 से बीजेपी के आनंद कुमार, वार्ड संख्या 50 से निर्दलीय अल्लानूर, वार्ड संख्या 51 से बीजेपी के मंगल चन्द, वार्ड संख्या 52 से बीजेपी के संजु देवी, वार्ड संख्या 53 से बीजेपी के आकाश सैनी, वार्ड संख्या 54 से बीजेपी के प्रियंका सैन, वार्ड संख्या 55 से बीजेपी के सुनिता, वार्ड संख्या 56 से बीजेपी के महेश कुमार ठठेरा, वार्ड संख्या 57 से आईएनसी के मोहम्मद सलीम, वार्ड संख्या 58 से बीजेपी के अजीज खान, वार्ड संख्या 59 से आईएनसी के चन्द्रप्रकाश, तथा वार्ड संख्या 60 से बीजेपी के ओम प्रकाश निर्वाचित हुए।

Rajasthan Local Body Elections 2026: पोखरण, उदयपुर व सीकर का चुनाव परिणाम, जानें, किसने बनाई बढ़त, किसका दबदबा, कौन आगे?
Rajasthan Local Body Elections 2026: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बाद प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और कस्बों में चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। उदयपुर नगर निगम में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 80 में से 53 वार्ड अपने नाम किए, जबकि सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 65 में से 38 वार्डों में जीत हासिल की।

जैसलमेर के पोखरण में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। वहीं जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से अब तक 120 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उपलब्ध नतीजों में भाजपा 63 सीटों के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस को 44 वार्डों में जीत मिली है, जबकि 13 सीटें अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गई हैं।

पोखरण में कांग्रेस ने भाजपा पर बनाई मामूली बढ़त

जैसलमेर जिले की पोखरण नगर पालिका के सभी 25 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। छह राउंड में पूरी हुई मतगणना में कांग्रेस ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा 11 सीटों पर विजयी रही। दो वार्ड निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए।

पोखरण में कुछ मुकाबले बेहद करीबी रहे। कांग्रेस की हेमलता ने वार्ड नंबर 1 में 378 मतों से जीत हासिल की। वार्ड 20 में कांग्रेस के लक्ष्मण राम ने 448 मतों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 25 में राधा देवी 213 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 11 में कांग्रेस की मधुबाला ने सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

वार्ड 19 में कांग्रेस के मुकेश दो मतों के मामूली अंतर से विजेता बने। भाजपा की ओर से वार्ड 5 में रेखा माली ने 334 मतों, वार्ड 2 में जेठाराम ने 189 मतों और वार्ड 15 में प्रेमलता ने 134 मतों से जीत हासिल की।निर्दलीय प्रत्याशियों में भंवरलाल ने वार्ड 9 में 30 मतों और श्रीवल्लभ शर्मा ने वार्ड 14 में 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उदयपुर में BJP को स्पष्ट बहुमत

उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। यहां भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस के 23 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि एक सीट माकपा और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। उदयपुर में भाजपा के इस प्रदर्शन के बाद लगातार सातवीं बार भाजपा बोर्ड बनने की स्थिति बनती नजर आ रही है। कांग्रेस के लिए यह परिणाम स्थानीय स्तर पर एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

सीकर में कांग्रेस का दबदबा

सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए मजबूत प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने 38 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 22 सीटें मिलीं। चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। सीकर के वार्ड नंबर 18 का परिणाम खासा दिलचस्प रहा।

यहां कांग्रेस प्रत्याशी साबिर और आरएलपी प्रत्याशी यूनुस खान को बराबर वोट मिले। इसके बाद नियमानुसार लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें आरएलपी के यूनुस खान विजेता घोषित हुए। इस जीत के साथ सीकर नगर परिषद में आरएलपी ने अपना खाता खोला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी तथा एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना संपन्न होने पर मतदाताओं एवं आमजन का आभार जताया।

खाटूश्यामजी में भी मुकाबला रोचक

खाटूश्यामजी के 20 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस की ओर से सागर मल, राजेश रैगर, आसु देवी, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, विनीता पूनिया, निरंजन कुमार और गौरी शंकर ने जीत दर्ज की। भाजपा के दुर्गा देवी, भवानी सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, सुनीता कुमारी, सुशीला, जितेन्द्र कुमार मुंडोतिया और प्रेम विजयी रहे। वार्ड नंबर 8 में आरएलपी के ओम प्रकाश ने जीत हासिल की, जबकि वार्ड 15, 16 और 18 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।