Railway Season ticket - Sach Kahoon Hindi

अब अपने साथ दोस्तों के लिए भी बुक कर सकेंगे 6 सीजन टिकट! रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा!
Rail Ticket online: जोधपुर, (सच कहूँ न्यूज़)। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा रेलवन ऐप के माध्यम से सीजन टिकट बुक करने की सुविधा का विस्तार किया गया है। अब पंजीकृत उपयोगकर्ता अपने लिए सीजन टिकट बुक करने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों अथवा अन्य यात्रियों के लिए भी सीजन टिकट बुक कर सकेंगे।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रेलवन ऐप के माध्यम से एक पंजीकृत उपयोगकर्ता स्वयं सहित अधिकतम 6 यात्रियों के लिए सीजन टिकट बुक कर सकता है। इस सुविधा से नियमित रूप से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें प्रत्येक यात्री के लिए अलग-अलग मोबाइल अथवा ऐप आईडी रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि स्वयं के लिए सीजन टिकट बुक करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि अन्य व्यक्ति के लिए टिकट बुक किए जाने की स्थिति में संबंधित यात्री की न्यूनतम आयु 5 वर्ष होनी चाहिए। स्वयं का टिकट बुक करने पर टिकट की वैधता सफल भुगतान एवं भौगोलिक सत्यापन के बाद उसी दिन से प्रारंभ होगी, जबकि अन्य व्यक्ति के लिए बुक किए गए टिकट की वैधता अगले दिन से प्रारंभ होगी।

यात्रा के दौरान सीजन टिकट का प्रिंट अथवा मोबाइल में डिजिटल प्रति मान्य होगी। टिकट पर यात्री का फोटो एवं क्यूआर कोड उपलब्ध रहेगा, जिसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर टिकट की जांच की जा सकेगी। केवल बुकिंग रसीद अथवा इनवॉइस को वैध यात्रा टिकट नहीं माना जाएगा।

रेलवे ने नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान टिकट के साथ निर्धारित क्यूआर कोड उपलब्ध रखें। क्यूआर कोड नहीं होने अथवा टिकट की प्रमाणिकता सत्यापित नहीं होने की स्थिति में रेलवे के नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। यह सुविधा दैनिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक, सरल और समय की बचत करने वाली पहल है, जिससे सीजन टिकट बनवाने तथा उसके नवीनीकरण के लिए टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।