Online Trading Fraud - Sach Kahoon Hindi

Trading Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बुजुर्ग से सवा 15 लाख ठगे
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 15.29 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित के फेसबुक अकाउंट पर अमेरिका में स्टॉक ट्रेडिंग के जरिए अधिक लाभ कमाने का दावा करने वाला विज्ञापन आया था। इसके बाद उन्हें एक ट्रेडिंग वेबसाइट से जोड़ा गया। आरोप है कि अकाउंट मैनेजर ने ट्रेडिंग के नाम पर उनसे रकम ट्रांसफर करा ली। साइबर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कौशांबी थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक निवासी सुब्रतो पल ने 11 सितंबर को साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक हैं। उन्हें फेसबुक अकाउंट पर 26 जून 2026 को एआई से बना हुआ एक विज्ञापन दिखाई दिया था।

इसमें अमेरिका में स्टॉक ट्रेडिंग के जरिए अधिक लाभ कमाने की गारंटी देने का दावा किया गया था। विज्ञापन में एक ट्रेडिंग वेबसाइट का सदस्य बनने के लिए कहा गया था। सदस्यता के नाम पर उनसे 26 हजार 475 रुपये जमा कराए गए और लक्ष्य राय नाम के व्यक्ति को उनका अकाउंट मैनेजर बनाया गया। पीड़ित बुजर्ग ने बताया कि लक्ष्य राय समय-समय पर इंटरनेशनल कॉल और टेलीग्राम मैसेज के जरिए उनसे संपर्क करता था।

वह ऑनलाइन ट्रेडिंग में जल्द और अधिक मुनाफा होने की बात समझाता था। आरोपी की बातों में आकर उन्होंने ट्रेडिंग के नाम पर रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। उनसे कुल 15.29 लाख रुपए कई किस्तों में जमा कराए गए। इसके बाद ठगों ने पूरी रकम हड़प ली। एसीपी क्राइम अमित सक्सेना का कहना है कि शिकायत के आधार पर 12 सितंबर  2026 को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।