Gogamedi Fair train - Sach Kahoon Hindi

Railway News: गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, यात्रियों की सुविधा को 6 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन
Railway News: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए रेलवे की ओर से छह जोड़ी मेला विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा को भी गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

1.रेवाड़ी-गोगामेड़ी के बीच दो विशेष रेल सेवाएं

गाड़ी संख्या 04791 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला विशेष 31 अगस्त से 9 सितंबर तक 10 फेरे तथा 18 से 21 सितंबर तक 4 फेरे लगाएगी। यह रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04792 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला विशेष सुबह 10:45 बजे रवाना होकर शाम 4:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेल सेवा का ठहराव महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बों और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

2. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04795 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला विशेष 30 अगस्त से 9 सितंबर तक 11 फेरे तथा 18 से 20 सितंबर तक 3 फेरे लगाएगी। यह रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे चलकर रात 11:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04796 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला विशेष रात 11:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसका ठहराव महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर में रहेगा। इसमें भी 15 साधारण और 2 गार्ड डिब्बों सहित 17 डिब्बे होंगे।

3. सादुलपुर-गोगामेड़ी के बीच दिन में विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 04707 सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला विशेष 28 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह सादुलपुर से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04708 गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला विशेष दोपहर 2:40 बजे चलेगी और 3:55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। यह सेवा कुल 30 फेरे लगाएगी। इसमें 7 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 9 डिब्बे होंगे।

4. रात में भी चलेगी सादुलपुर-गोगामेड़ी विशेष रेल सेवा

गाड़ी संख्या 04709 सादुलपुर-गोगामेड़ी मेला विशेष 29 अगस्त से 26 सितंबर तक 29 फेरे लगाएगी। यह सादुलपुर से रात 12:10 बजे रवाना होकर सुबह 3:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04710 गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला विशेष सुबह 4:20 बजे रवाना होकर 6:20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 7 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 9 डिब्बे होंगे।

इन रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा असर

मेला विशेष रेल सेवाओं के संचालन के कारण कुछ नियमित रेल सेवाएं सादुलपुर-हिसार खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार, 54310 हिसार-दिल्ली, 54315 रेवाड़ी-हिसार और 54316 हिसार-रेवाड़ी शामिल हैं। इन सेवाओं में निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित मार्ग के कुछ हिस्से में आंशिक निरस्तीकरण रहेगा।

5. हनुमानगढ़ से सादुलपुर के बीच मेला विशेष

गाड़ी संख्या 04743 हनुमानगढ़-सादुलपुर मेला विशेष 3 से 6 सितंबर तक चार फेरे लगाएगी। यह हनुमानगढ़ से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04744 सादुलपुर-हनुमानगढ़ मेला विशेष शाम 4:25 बजे चलेगी और रात 8:50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। इस रेल सेवा का ठहराव हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

6. श्रीगंगानगर से सादुलपुर के लिए भी विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 04745 श्रीगंगानगर-सादुलपुर मेला विशेष 18 से 21 सितंबर तक चार फेरे लगाएगी। यह श्रीगंगानगर से सुबह 8 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04746 सादुलपुर-श्रीगंगानगर मेला विशेष शाम 4:25 बजे चलेगी और रात 10:55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन बनवाली, सादुलशहर, धोलीपाल, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 12 डिब्बे होंगे।

श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का गोगामेड़ी में अस्थायी ठहराव

गोगामेड़ी मेले को देखते हुए श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा को भी निर्धारित अवधि के लिए गोगामेड़ी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस 27 अगस्त से 25 सितंबर तक श्रीगंगानगर से रवाना होने पर गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 2:19 बजे पहुंचेगी और 2:21 बजे रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर 26 अगस्त से 24 सितंबर तक बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने पर गोगामेड़ी स्टेशन पर रात 12:27 बजे पहुंचेगी और 12:29 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे की इस व्यवस्था से गोगामेड़ी मेले में पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।