QR Code Fraud - Sach Kahoon Hindi

QR Code से भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाकर ठगी, कपड़े खरीदकर बाइक सवार दो युवक फरार
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। QR Code Fraud: कस्बे के मोहल्ला कमलियान मार्केट में बंसल गारमेंट चलाने वाली युवती से बाइक सवार दो युवकों ने क्यूआर कोड के जरिए धोखाधड़ी कर दी। पीड़िता की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मोहल्ला सरफपुरा निवासी अंशिका बंसल पुत्री विजेंद्र बंसल कमलियान मोहल्ले में बंसल गारमेंट के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाती हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे और दो टी-शर्ट व एक शर्ट खरीदी। भुगतान के लिए उन्होंने अंशिका से क्यूआर कोड मांगा और एक युवक ने फर्जी एप के माध्यम से खाते में एक हजार रुपये भेजने का मैसेज दिखा दिया। जब अंशिका ने अपने मोबाइल में बैंक खाता चेक किया तो रकम जमा नहीं हुई।

इसी बीच दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। पीड़िता ने भारतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अक्की को सूचित किया जिसके बाद नगर अध्यक्ष ने डायल 112 को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पहंुची तथा सीसीटीवी कैमरो की सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कस्बे के व्यापारियों के अनुसार, मीरापुर में इस तरह की धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व शिवम वत्स की कॉस्मेटिक दुकान पर भी इसी तरह की ठगी हुई थी। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने व्यापारियों से भुगतान की पुष्टि खाते में स्वयं करने की अपील की है।