Ration Card Latest Update - Sach Kahoon Hindi

Ration Card Latest News: डिपुओं पर गेहूं से डेढ़ गुना ज्यादा बाजरा, 2.22 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन
Ration Card Latest News: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। राशन डिपुओं पर इस बार गेहूं के मुकाबले बाजरे की आपूर्ति ज्यादा रहेगी। नवंबर और दिसंबर में जिले के 2.22 लाख पात्र परिवारों के लिए सरकार ने 88,923.24 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन किया है। इसमें 35,155.06 क्विंटल गेहूं और 53,768.18 क्विंटल बाजरा शामिल है। यानी गेहूं के मुकाबले करीब 18.6 हजार क्विंटल अधिक बाजरा आवंटित किया गया है। नवंबर में जिले को 44,602.09 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया गया है। इसमें 17,718 क्विंटल गेहूं और 26,884.09 क्विंटल बाजरा शामिल है। दिसंबर में 44,321.15 क्विंटल खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 17,437.06 क्विंटल गेहूं और 26,884.09 क्विंटल बाजरा शामिल है। पात्र लाभार्थियों को यह राशन नि:शुल्क दिया जाएगा।

नवंबर के आवंटन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 15,236.16 क्विंटल गेहूं और 17,579.99 क्विंटल बाजरा शामिल है। इसके अलावा 2,481.84 क्विंटल अतिरिक्त गेहूं तथा राज्य हिस्से के तहत 9,304.10 क्विंटल बाजरा मिलेगा। दिसंबर में जिले को 17,437.06 क्विंटल गेहूं आवंटित किया गया है। इस माह अतिरिक्त गेहूं का अलग से आवंटन नहीं है। बाजरे में 17,579.99 क्विंटल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और 9,304.10 क्विंटल राज्य हिस्से का शामिल है।

राशन उठान में कमी हुई तो तय होगी जिम्मेदारी

विभाग ने आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित समय में पूरा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उठान में कमी के कारण यदि किसी पात्र लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन नहीं मिल पाता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभाग ने राशन वितरण की जानकारी का व्यापक प्रचार करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र परिवारों को समय पर अपने हिस्से के गेहूं-बाजरे की जानकारी मिल सके।

अंत्योदय परिवार को 12 किलो गेहूं, बीपीएल सदस्य को गेहूं-बाजरा

सरकारी आदेश के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना के प्रत्येक परिवार को 12 किलो गेहूं दिया जाएगा। वहीं गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार के प्रत्येक सदस्य को 2 किलो गेहूं और 3 किलो बाजरा मिलेगा। खाद्यान्न का वितरण पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा।राशन का वितरण आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के बाद इलेक्ट्रॉनिक मशीन के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसके हिस्से का पूरा खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाए।