Thugs - Sach Kahoon Hindi

12 तोले सोने के आभूषण ले गए ठग
बर्तन साफ करने की बात कहकर महिला के घर आए लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर दो ठग साफ करने के बहाने महिला के 12 तोले सोेने के आभूषण ठग ले गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।

सेक्टर-12 निवासी पुष्पा रानी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर को घर पर थी। इसी दौरान उनकी डोर बैल बजी तो उसने दरवाजा खोल लिया। वहां दो लोग खड़े थे। उन्होंने उसे कहा कि वह तांबे के बर्तन व टाइल आदि साफ करने का पावडर बेचते हैं। जिस पर महिला ने उन्हें तांबे का बर्तन लाकर दिया। जिसे उन्होंने अपने साथ लाए पावडर से चमका कर उसे दे दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा कि इससे आभूषण भी बहुत अच्छे से साफ होते हैं। जिस पर वह उनसे पावडर लेकर रसोई में आ गई और अपने कंगन, दो चेन व दो बालिया पावडर लगाकर साफ करने लगी। इसी बीच दोनों उसकी रसोई में आ गए।

सीसीटीवी की फुटेज जुटाने में लगी पुलिस

महिला ने उन्हें अंदर आने के बारे में पूछा तो कहा कि वह साफ कर दिखाते हैं। बाद में उनके कहने पर उसने पावडर व आभूषण कूकर में डालकर गर्म होने के लिए रख दिए। इसी बीच वह दोनों बाहर चले गए। महिला ने जब कूकर खोलकर देखा तो उसमें कंगन, चेन व बालियां गायब मिली। महिला को समझते देर न लगी कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई। वह बाहर भागी तो उसे दोनों बाइक पर भागते हुए दिखाई दिए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। तब महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठगों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। जिससे उन्हें काबू किया जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

60 लाख ठगने वाला सब्जी व्यापारी नई टिहरी से गिरफ्तार
पंजाब पुलिस को लोकेशन ट्रेस की मदद से मिली सफलता

भेष बदलकर परिवार के साथ रह रहा था आरोपी

नई टिहरी/जालंधर। पंजाब के जालंधर में सब्जी कारोबारियों से 60 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने नई टिहरी सी ब्लॉक से गिरफ्तार किया है। नई टिहरी में आरोपी राजकुमार अपनी तीन बेटियों और पत्नी के साथ भेष बदल कर रह रहा था। आरोपी ने नई टिहरी आने पर अपने बाल और दाढ़ी मुंडवा ली थी। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 17 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर पंजाब पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।

पंजाब पुलिस ने मारा छापा

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पंजाब पुलिस की टीम ने नई टिहरी सी ब्लॉक में छापा मारकर वहां किराये पर रहे रहे राजकुमार पुत्र हीरा लाल निवासी मकान नंबर एल-5 , गली नंबर तीन ऊधम सिंह नगर अमृतसर पंजाब को धर दबोचा। राजकुमार के साथ उसकी पत्नी और बेटियां भी थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर नई टिहरी कोतवाली पहुंची। पंजाब पुलिस के एएसआइ कुलविंदर सिंह ने बताया कि जालंधर में राजकुमार सब्जियों को बेचने का काम करता था।

व्यापारियों को दिए गलत चेक

वहां पर सब्जी कारोबारी सुरजीत, अनिल, रणवीर आदि से यह सब्जी उधार लेता था और उन्हें विभिन्न स्थानों पर बेचता था। पिछले पांच साल से यह इनके साथ काम कर रहा था। इस दौरान यह सब्जी बेचकर मिले पूरे पैसे व्यापारियों को नहीं देता था और अपने पास रख लेता था। उसने व्यापारियों को दिए चेक में भी गलत साइन किए, जिससे बैंक से रिजेक्ट हो गए।

पैसे मांगने लगे तो हुआ फरार

व्यापारी इससे बार-बार पैसे वापस करने की मांग करते रहे, लेकिन व्यापारियों ने कड़ा रुख कर जब इससे पैसे मांगे तो यह बीते जून में अपने परिवार सहित फरार हो गया। व्यापारियों ने उसकी काफी तलाश की और उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी बंद आया। उसके बाद 10 जुलाई को जालंधर के डिवीजन एक थाना में सुरजीत आदि व्यापारियों ने इसके खिलाफ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा

इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसने अपना सिम तो बंद कर दिया, लेकिन मोबाइल पुराना ही प्रयोग कर रहा था। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर ही इसकी लोकेशन नई टिहरी में मिली और पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नई टिहरी आने पर अपना वेश भी बदल लिया था और दाढ़ी व सिर के बाल कटा दिए थे। कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि आरोपी को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोने की नकली ईंट देकर ठगे थे 5.36 लाख, अब रिमांड पर
मुखबिर की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे

हथीन। उत्तरप्रदेश के जिला संभल से बुलाकर जिला अस्पताल के समीप सोने की नकली ईंट देकर काटे गए 5 लाख 36 हजार रुपये के टटलू गिरोह के एक आरोपी को मुखबिर खास की सूचना पर सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान 50 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी व उसके फरार तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

सीआईए पलवल के प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि गत 11 जुलाई को उत्तरप्रदेश के जिला संबल निवासी रिजवान ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग दो-तीन महिने पूर्व अरसद नाम के व्यक्ति से सोने की ईंट को खरीदने की बात चल रही थी। जिसे अरसद ने कहा था कि वह ईंट उन्हें मकान के लिए की गई खुदाई के दौरान मिली और उसे वह सस्ते दामो में बेचना चाहता है। पीड़ित रिजवान व आरोपी अरसद के बीच ईंट का सौदा 5 लाख 36 हजार रुपये में तय हो गया। ईंट को लेने के लिए गत 5 जुलाई को रिजवान अपने दो अन्य साथी महबूब व बुरखल के साथ रुपये लेकर पलवल आ गया। आरोपी अरसद ने उन्हें जिला अस्पताल के समीप बुलाया और उन्हें सोने की नकली ईंट दे दी।

5 लाख 36 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनकर फरार

ईंट को चेक कराने के लिए महबूब व बुरखल ले गए और रिजवान आरोपी अरसद के पास रह गया। उसी दौरान अरसद के तीन अन्य साथी आल्टो कार लेकर आए रिजवान को कार में बैठकर ले गए। रास्ते में रिजवान से उक्त लोगों ने 5 लाख 36 हजार रुपये व उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे हथीन रोड़ पर छोड़ेर फरार हो गए। रिजवान के साथियों ने जब ईंट को चेक कराया तो ईंट नकली पाई गई और रिजवान व उसके साथ जैसे-तैसे आपस में मिले। पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज को दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 12 लाख
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक पीड़ित के बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 12 लाख रुपए ठग लिए। न तो आज तक नौकरी लगवाई न ही रुपए वापस दिए। जब इस धोखाधड़ी का जब पीड़ित को पता चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि महेश चन्द पुत्र लक्ष्मण दास निवासी रामकुन्ज शाहगंज आागरा ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी जानकारी गोपाल सिंह से हुई थी। जिसने उसे बातों में फंसाया और सरकारी विभाग में बड़े-बड़े अधिकारी से जानकारी होने का हवाला देते हुए पीड़ित के पुत्र को सरकारी नौकरी लगवाने झांसा दिया। जिससे लिए उसको लाखों रुपए खर्चा करना होगा।

इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया और थाना इलाके में स्थित सीतापुरा रीको के पास कुछ समय पहले सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 12 लाख रुपए ले लिए। न तो आज तक नौकरी लगवाई न रुपए वापस दिए। जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह पुलिस की शरण में पहुंचा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम ठगे दस लाख
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच शुरु

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। करधनी थाना इलाके में विदेश में अच्छी नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने बेरोजगार एक युवक को अपनी बातों में फंसा कर दस लाख रुपए ठग लिए। वहीं पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनाकर विदेश भी भेजा। जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह आरोपी को दिए गए रुपए वापस मांगे तो पहले वह कुछ दिनों तक तो टाल-मटौल करता रहा और अब इन्कार दिया। इस धोखाधड़ी के चलते पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले जांच अधिकारी

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि वैभव शर्मा (28) निवासी अशोक नगर निवारु रोड ने मामला दर्ज करवाया कि 2013 में उसकी जानकारी आरोपी हिमांशु पांडे उर्फ हामिद हुसैन हुई थी। जिसने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाया और दुबई मे अच्छी नौकरी दिलवाने का का झांसा दिया। जिसके लिए पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य खर्चों के नाम पर करीब दस लाख रुपए मांगे। इस पर पीड़ित उसकी बातों में आ गया और छह अप्रैल 2015 को पांच लाख रुपए नकद और बाकी के पांच लाख रुपए खाते में जमा करा दिए। इस पर आरोपी ने फर्जी पसपोर्ट व वीजा बनाकर दुबई के मकाऊ भेज दिया।

जब मकाऊ में पीड़ित के दस्तावेजों की जांच की गई तो वह फर्जी निकले और उसे वापस भेज दिया। पीड़ित ने आरोपी से दिए गए रुपए वापस मांगे तो पहले तो वह कुछ दिनों तक टाल-मटौल करता रहा और अब रुपए देने से इन्कार दिया। इस धोखाधड़ी के चलते पीड़ित ने इस्तगासे के जरीए थाने में मामला दर्ज करवाया।

झांसा दे हड़पे दो लाख तीस हजार

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक वासूदेव सिंह ने बताया कि जयपुरियों की बाढ़ गोविन्दपूरा के रहने वाले चतुभूर्ज ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान सूरज कुमार यादव निवासी महेन्द्रगढ हरियाणा हाल जयपुर से हुई थी। जिसने खुद को मैट्रो कर्मचारी बताया और विभाग में उच्च अधिकारियों की जानकारी होने का हवाला देते हुए कई लोगों को मैट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसाया।

इस पर पीड़ित उसकी बातो में आया और स्वयं को मैट्रो में नौकरी लगने के लिए आरोपी को 21 मई 2016 को दो लाख तीस हजार रुपए दे दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने रुपए लेकर कुछ दिनों बाद उससे सम्पर्क करने को कहा। जब पीड़ित दिए गए समय के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उससे सम्पर्क किया तो टाल-मटौल करता रहा और अब मकान खाली कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।