Ganesh Raj Bansal - Sach Kahoon Hindi

Ganesh Raj Bansal latest News: विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ एफआईआर पर समर्थकों का आक्रोश सड़कों पर
Ganesh Raj Bansal latest News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ पट्टों से जुड़े दो अलग-अलग प्रकरणों में एफआईआर दर्ज होने के विरोध में शनिवार को उनके समर्थकों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया। बड़ी संख्या में विधायक समर्थकों ने जंक्शन पुलिस थाना का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समर्थकों ने विधायक के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने पर रोष जताते हुए राज्य सरकार पर विधायक को दबाव में लेने के आरोप लगाए। इस दौरान भाजपा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

थाना घेराव से पहले बड़ी संख्या में विधायक समर्थक अग्रसेन भवन में एकत्र हुए, जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में हनुमानगढ़ की जनता ने दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के पक्ष में जनादेश दिया है। जनता ने नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन भाजपा इस जनादेश को स्वीकार नहीं करना चाहती और अपनी हार को पचा नहीं पा रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर टीम गणेश राज बंसल के खेमे से जुड़े पार्षदों और समर्थकों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग महकमों से छापेमारी करवाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थकों को परेशान करने के लिए विभिन्न विभागों के जरिए कार्रवाई करवाई जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ दो मामले दर्ज करवाए गए हैं और अलग-अलग विभागों में जाकर फाइलें तलाशने का काम किया जा रहा है, ताकि विधायक के खिलाफ कार्रवाई करवाई जा सके।

जनादेश का सम्मान करने की मांग

सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकारते हुए निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के पक्ष में जनादेश दिया है। जनता ने नगर परिषद में निर्दलीय बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है। भाजपा इस जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है और चुनाव परिणाम को सभी को स्वीकार करना चाहिए। सभा में वक्ताओं ने विधायक के खिलाफ दर्ज दोनों मामलों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग विभागों में जाकर फाइलें तलाशने और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सभा के बाद रणनीतिकार अमित माहेश्वरी के नेतृत्व में विधायक समर्थक पैदल व वाहनों के जरिए जंक्शन पुलिस थाना पहुंचे। थाना परिसर के बाहर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान 'हनुमान की आवाज गणेश राज' के जोरदार नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

'धक्केशाही हुई तो पंचायत चुनाव में करेंगे विरोध'

वक्ताओं ने कहा कि विधायक समर्थकों और पार्षदों पर कार्रवाई कर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समर्थक पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गणेश राज बंसल के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता खड़ी है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से शहर में किसी तरह की 'धक्केशाही' की गई तो आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा का खुला और पुरजोर विरोध किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों की मौजूदगी इस बात का संदेश है कि यदि कार्रवाई का सिलसिला नहीं रुका तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर विरोध-प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन को देखते हुए जंक्शन पुलिस थाने के समक्ष बेरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। थाने को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

एसडीएम-डीएसपी ने की वार्ता, आश्वासन के बाद घेराव समाप्त

इसी बीच उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार और डीएसपी मीनाक्षी सहारण धरनास्थल पर विधायक समर्थकों के बीच पहुंचे और वार्ता की। वार्ता के दौरान डीएसपी की ओर से कहा गया कि नगर परिषद सभापति एवं उपसभापति के चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। वार्ता सफल रहने पर विधायक समर्थकों ने थाना घेराव समाप्त कर दिया। घेराव समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।