Swachhata Hi Seva Abhiyan-2026 - Sach Kahoon Hindi

Awareness Rally: नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन परिसर में उत्तर पश्चिम रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के महत्व तथा स्वच्छ रेल परिसर बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पैम्फलेट वितरित कर लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर रखे कूड़ेदान में ही डालने के लिए जागरूक किया गया। यात्रियों से विशेष रूप से अपील की गई कि यात्रा के दौरान कचरे को ट्रेन अथवा रेलवे परिसर में इधर-उधर न फेंकें तथा डस्टबिन का उपयोग करें। साथ ही, स्वच्छ रेल परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता रैली

इसी क्रम में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से रेल यात्रियों एवं आमजन को रेलवे परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वच्छ रेल परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।