Bangladesh Health News - Sach Kahoon Hindi

डेंगू के कहर से अब तक 87 मौतें! 61 हजार से ज्यादा मामले; हड़कंप
Bangladesh Dengue: ढाका (सच कहूँ/एजेंसी)। बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। सितंबर के पहले 20 दिनों में ही इस बीमारी से 87 लोगों की मौत हो चुकी है। यह इस वर्ष किसी एक महीने में डेंगू से हुई मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे तक समाप्त हुए 24 घंटों में डेंगू से छह और मौतों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही वर्ष 2026 में देश में डेंगू से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है।

डीजीएचएस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में डेंगू के 1,593 नए पुष्ट मामले सामने आए। इसके बाद जनवरी से अब तक दर्ज कुल मामलों की संख्या 61,972 तक पहुंच गई है। मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर में अब तक 87 मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले अगस्त में 43, जुलाई में 36 और जून में 13 लोगों की डेंगू से मृत्यु हुई थी। संक्रमण के मामलों में भी सितंबर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त के दौरान जहां 20,536 मरीज सामने आए थे, वहीं सितंबर के पहले 20 दिनों में ही 26,126 नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

तीन महीने का अभियान शुरू

बांग्लादेश सरकार ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए सितंबर की शुरुआत में तीन महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बीमारी फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम और संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरल संक्रमण है। तेज बुखार, सिरदर्द, अत्यधिक थकान, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, ग्रंथियों में सूजन तथा त्वचा पर चकत्ते इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं।

बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, डेंगू अब देश के सभी 64 जिलों में फैल चुका है। अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ रहा है। 9 सितंबर को ढाका रिपोर्टर्स यूनिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एमए मुहित ने भी डेंगू संक्रमण बढ़ने की बात कही थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि सितंबर के अंतिम सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत में संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है।

रोकथाम को लेकर समन्वय पर सवाल

डेंगू के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच बांग्लादेश में बीमारी की रोकथाम को लेकर सरकारी प्रयासों और विभागों के बीच समन्वय पर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में रोकथाम अभियान की सबसे बड़ी चुनौतियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की कमी को प्रमुखता से उठाया गया है।  विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू के प्रसार को सीमित करने के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना, साफ-सफाई बनाए रखना और समय पर मरीजों की पहचान एवं उपचार महत्वपूर्ण है।