Outstanding Electricity Bill - Sach Kahoon Hindi

Outstanding Electricity Bill: बिजली बिल नहीं भरने वालों पर निगम का शिकंजा, होगी बड़ी कार्रवाई
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम ने 5 हजार रुपये या इससे अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत जेई के नेतृत्व में 10 से अधिक टीमें फील्ड में उतारी गई हैं। टीमें बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच करने के साथ मौके पर बिल जमा कराने के लिए भी कह रही हैं। भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। सरसा जिले के छह डिविजन जिनमें सरसा सिटी, इंडस्ट्रियल एरिया, पंजुआना, डिंग, माधोसिंघाना और खारियां में मौजूदा समय में 34,999 चालू बिजली कनेक्शनों पर 2462.19 लाख रुपये यानी करीब 24.62 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा केवल चालू कनेक्शनों का है। जिन कनेक्शनों को पहले ही काटा जा चुका है, उनका बकाया इसमें शामिल नहीं है।

सरसा सिटी में सबसे ज्यादा बकाया

छह डिविजन में बकाया राशि के मामले में सरसा सिटी सबसे आगे है। यहां 9337 उपभोक्ताओं पर 804.97 लाख रुपये बकाया हैं। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया डिविजन में 7421 उपभोक्ताओं पर 673.17 लाख रुपये की राशि लंबित है। पंजुआना डिविजन में 7313 उपभोक्ताओं पर 479.03 लाख रुपये, डिंग में 4158 उपभोक्ताओं पर 183.15 लाख रुपये, माधोसिंघाना में 4085 उपभोक्ताओं पर 183.99 लाख रुपये और खारियां डिविजन में 2685 उपभोक्ताओं पर 137.88 लाख रुपये बकाया हैं।

5 हजार से कम बकाया वाले भी 21 हजार से ज्यादा

आंकड़ों के अनुसार छह डिविजन में 5 हजार रुपये तक की बकाया राशि वाले 21,172 उपभोक्ता हैं। इन पर कुल 515.62 लाख रुपये बकाया हैं। इसके अलावा 5 हजार से 10 हजार रुपये तक बकाया वाले 8531 उपभोक्ताओं पर 600.74 लाख रुपये की राशि लंबित है। निगम के आंकड़ों में जैसे-जैसे बकाया राशि बढ़ती है, उपभोक्ताओं की संख्या कम होती जाती है, लेकिन बकाया रकम काफी अधिक है।

बिजली निगम के एक्सईएन धीरज कुमार ने बताया कि 5 हजार रुपये या इससे अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के लिए 10 से अधिक टीमें गठित की गई हैं, जो जेई के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से समय रहते बिजली बिल जमा कराने की अपील की है।