T20 Match 2026 - Sach Kahoon Hindi

India vs Japan: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी लहराया परचम
India vs Japan: कांटो (सच कहूँ/एजेंसी)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गोल्डन सफलता के बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में जापान को 2 रन से हरा दिया। मंगलवार को हुए रोमांचक मुक़ाबले में जापानी टीम को आखिरी ओवर में महज 8 रन की जरूरत थी, लेकिन जापानी बल्लेबाज 6 रन ही बना सके। भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। जापान के स्पिनर्स के आगे भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए।

झमाझम बारिश के कारण टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसके बाद मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पहले ओवर की शुरुआती पांच गेंदों पर संजू पांच ही रन बना पाए, जबकि आखिरी गेंद पर अभिषेक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में गोल्डन डक पर आउट हुए।

दूसरे ओवर की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर में भारतीय बल्लेबाज 12 रन ही बना सके और टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए। पारी के तीसरे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। बढ़ते दबाव को कम करने के प्रयास में ईशान किशन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद हवा में खड़ी हो गई और फील्डर ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ईशान 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। पारी के तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने महज 2 रन ही बना सकी।

चौथे ओवर में भी भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री खोजने में नाकाम रहे और एक-एक रन के लिए तरसते दिखाई दिए। पांचवें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक चौका लगाया, लेकिन इसके बाद वह 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 10 रन बनाए, जो टीम की पारी का सबसे बड़ा ओवर भी रहा। भारतीय बल्लेबाज पूरी इनिंग में सिर्फ 2 चौके लगा सके और टीम की ओर से एक भी छक्का नहीं लगा।  जापान की ओर से गेंदबाजी में चार्ली हारा-हिन्जे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट चटकाया।