PG - Sach Kahoon Hindi

पीजी कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू
पहली मेरिट लिस्ट की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि आज

झज्जर(सच कहूँ न्यूज)। विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू हो गए हैं। इनकी मेरिट सूची महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने सोमवार को जारी की थी। प्रमाण पत्रों की जांच के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसके लिए विद्यार्थी को उस कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा, जहां वह दाखिला लेना चाहता है। पहली मेरिट लिस्ट की काउंसलिंग के तहत दाखिले 07 सितंबर तक होंगे और फीस भी इसी दिन जमा होगी। इसके बाद खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 12 सितंबर को जारी की जाएगी और काउंसलिंग 13 सितंबर को होगी तथा फीस 14 सितंबर तक भरनी होगी।

इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी मेरिट लिस्ट 19 सितंबर को जारी होगी, जिसकी काउंसलिंग 20 सितंबर को होगी तथा फीस 21 सितंबर तक भरनी होगी। मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में एमए हिंदी के 05, एमए अंग्रेजी के 04, एमए मनोविज्ञान के 05, एमएससी गणित के 10 और एमकॉम के 10 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए रिपोर्ट किया। गौरतलब है कि नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें – प्रतियोगिता में 3 गोल्ड व 7 ब्रांज लेकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पीजी में रह रहे युवक को चौथी मंजिल से फैंका, मौत
पीजी में पानी नहीं आने की शिकायत दी तो पीजी मालिक ने दिया वारदात को अंजाम

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पीजी में पानी नहीं आने की शिकायत देने का बदला युवक को जान गवां कर चुकाना पड़ा। एक युवक द्वारा पीजी में पानी नहीं आने शिकायत पीजी के मालिक से की गई तो मालिक ने समस्या का समाधान करने की बजाए उसे बुरी तरह से पीट-पीटकर चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मूल के रहने वाले युवक रमेश बिष्ट (21) यहां गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 के अंतर्गत गांव नाथूपुर में एक पीजी में रहता था। यह पीजी सतबीर सिंह नामक व्यक्ति का है। इस पीजी में और भी काफी युवक रहते हैं। बताया जा रहा है कि कई दिनों से इस पीजी में बिजली और पानी की किल्लत बनी हुई है। इसे लेकर यहां रहने वाले युवक परेशानी झेल रहे हैं। इस समस्या के समाधान को पीजी के मालिक सतबीर सिंह को भी कहा जा चुका था।

हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू

बुधवार की रात को रमेश बिष्ट सतबीर सिंह से यह शिकायत फिर से की। सतबीर सिंह को उसका शिकायत करना नागवार गुजरा और वह अपने दर्जनभर साथियों के साथ पीजी में पहुंचा। वहां पहुंचकर सभी ने रमेश को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल हो जाना पर सभी ने रमेश बिष्ट को चौथी मंजिल से नीचे फेेंक दिया। उसे फेंकने के बाद सभी लोग वहां अन्य युवकों को धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। वहीं कुछ साथियों ने रमेश बिष्ट को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच करके रमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने सतबीर सिंह व उसके साथ आए लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।