ECHS Recruitment - Sach Kahoon Hindi

Vacancies News: मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
अमरावती (एजेंसी)। ECHS Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस सेल), सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के तय स्थानों पर संविदा के आधार पर मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के विभिन्न 96 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की है। यह नियुक्ति ईएसएम (पूर्व सैनिक) या शहीद सैनिकों की विधवाओं के लिए 12 महीने और आम नागरिकों के लिए 11 महीने का होगा।

ईसीएचएस सेल की ओर से जारी कुल 96 रिक्तियों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 4, मेडिकल ऑफिसर के 22, डेंटल ऑफिसर के 10, ऑफिसर-इन-चार्ज के 3, डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट के 6, फार्मासिस्ट के 12, लैब टेक्नीशियन के 7, लैब असिस्टेंट का 1, नर्सिंग असिस्टेंट के 3, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क के 4, क्लर्क के 2, महिला अटेंडेंट के 2, चौकीदार के 4, सफाईवाला के 8 और प्यून के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए आवेदन भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद के अनुसार जनरल मेडिसिन में एमडी/एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, ग्रेजुएट (सीडीए से पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डिफेंस ऑफिसर), डेंटल हाइजीनिस्ट में डिप्लोमा या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I डीएच/डोरा कोर्स, बी फार्मेसी या साइंस के साथ 12वीं और फार्मेसी में डिप्लोमा, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में बीएससी या साइंस के साथ 12वीं और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, डीएमएलटी या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I लेबोरेटरी टेक्नीशियन कोर्स, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम/डिप्लोमा/आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I नर्सिंग असिस्टेंट कोर्स सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I फिजियोथेरेपिस्ट कोर्स, ग्रेजुएट या आर्म्ड फोर्सेज से क्लास-I क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन, साक्षर, 8वीं पास या आर्म्ड फोर्सेज कर्मियों के लिए जीडी ट्रेड क्वालिफिकेशन होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन और दस्तावेजों की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 21,800 से 1,30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'प्रभारी अधिकारी, स्टेशन मुख्यालय ईसीएचएस सेल, मुख्यालय टीएएसए, राष्ट्रपति निलयम के पास, सिकंदराबाद - 500010, तेलंगाना' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।