TRAI Recharge Plan - Sach Kahoon Hindi

Mobile Recharge Plan: मोबाइल यूजर्स के लिए ट्राई का महत्वपूर्ण फैसला! मिलेगा सस्ता कॉल-एसएमएस रिचार्ज प्लान
Mobile Recharge Plan: नई दिल्ली, (एजेंसी)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। ट्राई ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 जारी किया है। इस नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो, यानी इनमें डेटा शामिल नहीं होगा।

ट्राई का कहना है कि अभी तक ऐसे प्लान बहुत कम संख्या में मिलते थे, खासकर कम वैलिडिटी वाले प्लान में इनकी भारी कमी थी। इसी वजह से यह नया फैसला लिया गया है। नए नियम के मुताबिक, जिन ग्राहकों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए, उनके लिए कंपनियों को वाइस और एसएमएस वाला प्लान देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कंपनियों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके। इससे ग्राहकों को बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट से राहत मिलेगी।

इतना ही नहीं, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक वाइस-एसएमएस ओनली प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना होगा। यानी लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के पास भी अब बिना डेटा वाला विकल्प मौजूद रहेगा। ट्राई ने यह भी कहा है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए, ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते पड़ें। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते या बहुत कम करते हैं।

खासकर बुजुर्ग यूजर्स और कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि अब उन्हें बिना वजह डेटा वाले महंगे प्लान लेने की मजबूरी नहीं रहेगी। वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे। ट्राई ने बताया कि इस नियम के ड्राफ्ट पर लोगों से कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं, जिनके आधार पर यह अंतिम फैसला लिया गया है।