Seva Sankalp Campaign - Sach Kahoon Hindi

Seva Sankalp Campaign: सिरसा व डबवाली में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर में पात्र परिवारों को दी जानकारी
Seva Sankalp Campaign: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को अब जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े, इसके लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सरसा और डबवाली नगर परिषद कार्यालय में जनकल्याण शिविर लगाए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया समझाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

अधिकारियों ने मौके पर दी योजनाओं की जानकारी

सरसा में आयोजित शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट मुख्यातिथि रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, अंबर मेहता, पार्षद सुमन शर्मा, संदीप मेहता, सनप्रीत सोढ़ी, सुमन सैनी, विष्णु शर्मा और जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे नागरिकों को अलग-अलग विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता की शर्तों, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की गई।

‘अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे लाभ’

भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसे समय पर सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की सही जानकारी देने और उसकी समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, इसलिए पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाना जरूरी है।