Sarsa News - Sach Kahoon Hindi

Millet MSP: हरियाणा में बाजरा खरीद का ऐलान: सरसा की 6 मंडियों में 1 अक्टूबर से होगी बाजरे की सरकारी खरीद, जानें MSP
Millet MSP: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। खरीफ सीजन में बाजरा उत्पादक किसानों के लिए सरकारी खरीद का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के तहत बाजरे की खरीद के लिए प्रदेश के 17 जिलों में 84 मंडियों और खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया है। इनमें सरसा जिले की छह मंडियां शामिल हैं। इन मंडियों में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक बाजरे की सरकारी खरीद होगी। इस बार जिले में करीब 30 हजार एकड़ में बाजरे की बिजाई हुई है। ऐलनाबाद और नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में बाजरे की खेती का रकबा अधिक बताया जा रहा है।

प्रदेश के 17 जिलों में 84 खरीद केंद्र

सरकारी सूची के अनुसार हरियाणा के 17 जिलों में कुल 84 मंडियों एवं खरीद केंद्रों को बाजरे की खरीद के लिए अधिसूचित किया गया है। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, नूंह, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सरसा और सोनीपत शामिल हैं।

डबवाली से चौटाला तक 6 मंडियों में होगी खरीद

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले में डबवाली, रानियां, सरसा, ऐलनाबाद, गोरीवाला और चौटाला को बाजरा खरीद केंद्र बनाया गया है। इससे जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के किसानों को नजदीकी निर्धारित मंडियों में फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। विभागीय आदेश के अनुसार बाजरे की कटाई अवधि 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। यानी अक्टूबर माह में खेतों में बाजरे की कटाई और मंडियों में सरकारी खरीद साथ-साथ चलेगी। फसल की आवक बढ़ने के साथ मंडियों में खरीद व्यवस्था भी अहम रहेगी। खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।