Asian Games Hockey 2026 - Sach Kahoon Hindi

Vivek Sagar Hockey: एशियन गेम्स में विवेक सागर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, रचा इतिहास
Vivek Sagar Hockey: काकामिगाहारा (सच कहूँ/एजेंसी)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में एक खास उपलब्धि अपने नाम की। दक्षिण कोरिया के खिलाफ पूल-ए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विवेक ने 200 सीनियर इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए। 26 वर्षीय विवेक को इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया की ओर से बधाई दी गई। वर्ष 2018 में सीनियर भारतीय टीम के लिए पदार्पण करने के बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। मिडफील्ड में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने और दबाव के बीच संयम बनाए रखने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

दो ओलंपिक में भारत के लिए जीते ब्रॉन्ज मेडल

विवेक सागर प्रसाद भारतीय हॉकी के हाल के कई बड़े अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।एशियन गेम्स में भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। वह पिछले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। इससे पहले उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।

विवेक के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई प्रमुख टूर्नामेंट शामिल हैं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के साथ खेला। इसके अलावा वह 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। एशियाई हॉकी में भी उन्होंने भारत की सफलताओं में योगदान दिया है। विवेक ने 2023 और 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीमों का प्रतिनिधित्व किया। वह 2025 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल रहे।उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

200वें मैच पर मिली खास जर्सी

विवेक के 200वें सीनियर इंटरनेशनल मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने उन्हें विशेष जर्सी भेंट की। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने भी विवेक को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करना भारतीय हॉकी के प्रति खिलाड़ी की निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी विवेक के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर और टीम के लिए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बने रहना कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। विवेक सागर प्रसाद का 200वां सीनियर इंटरनेशनल मैच भारतीय हॉकी में उनके अब तक के सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है।