Kidnapping Attempt - Sach Kahoon Hindi

Deoria Girl Kidnapping Attempt: युवती को जबरदस्ती कार से ले जाने की कोशिश, चिल्लाने पर कार छोड़कर भागे आरोपी
Deoria Girl Kidnapping Attempt: देवरिया (सच कहूँ/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक युवती को कथित तौर पर जबरन कार में ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने और मदद के लिए आवाज लगाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। स्थिति बिगड़ती देख कार सवार लोग वाहन छोड़कर वहां से निकल गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को युवती अपने परिचित अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया की ओर आ रही थी। अभिषेक ने उसे सोनूघाट के पास उतारा और इसके बाद वह वापस सलेमपुर चला गया। पुलिस के अनुसार, युवती अपने घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी कार में बैठा लिया।

युवती को जब यह आशंका हुई कि उसे घर ले जाने के बजाय किसी दूसरी जगह ले जाया जा रहा है, तो उसने इसका विरोध किया। उसने कार में ही शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान घटना की ओर गया। पुलिस के मुताबिक, लोगों के जुटने की स्थिति देखकर विकास यादव और उसके साथ मौजूद अन्य लोग युवती को कार में छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद युवती को थाने लाया गया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना एएसपी आवास से कुछ दूरी पर हुई। इस वजह से घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

देवरिया पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीमों को लगाया है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।