Chitkara University Rajpura - Sach Kahoon Hindi

Chitkara University News: चिटकारा यूनिवर्सिटी में हंगामा! ‘भूत’ व 2 छात्राओं के लापता होने की अफवाह से तनाव
Chitkara University News: पटियाला (सच कहूँ/एजेंसी)। पंजाब के राजपुरा में स्थित चिटकारा यूनिवर्सिटी में 'भूत' की अफवाह के बाद शुक्रवार देर रात हंगामा मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए और कैंपस में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। फिलहाल, पटियाला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छात्रों का दावा था कि कैंपस में पहले किसी लड़की ने आत्महत्या की थी और उसका 'भूत' अब हॉस्टल के कमरों में रहने वाले छात्रों को परेशान कर रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों और यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया कि यहां ऐसी कोई आत्महत्या की घटना नहीं हुई है।

प्रशासन के मुताबिक, कुछ शरारती छात्र जानबूझकर दूसरे छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर वहां से भाग जाते हैं। हालांकि, छात्र प्रशासन की इस दलील को मानने के लिए तैयार नहीं हुए और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे। मामला बढ़ता देख थाना बनूड़, थाना सदर राजपुरा और थाना सिटी राजपुरा से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की ओर से छात्रों को शांत करने और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किए जाने के दौरान माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि छात्रों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और पुलिस की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

इस दौरान छात्रों की ओर से केएसएम चौकी (सिटी राजपुरा) के इंचार्ज अजय कुमार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। छात्रों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने शराब पी रखी थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी की लैब में ही उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

आखिरकार पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए छात्रों को भरोसा दिया कि रात के समय दरवाजे खटखटाने की घटनाओं की सीसीटीवी के माध्यम से बारीकी से जांच की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी शरारती तत्व संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए और अपने-अपने हॉस्टल की ओर लौट गए। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

डीएसपी सुखदेव सिंह ने कहा ने कहा कि चिटकारा यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह और किसी छात्रा का नाम या पहचान सामने नहीं आई। डीएसपी ने कहा कि अभिभावकों और सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए स्पष्ट करना चाहते हैं कि आज चिटकारा यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों की ओर से दो लड़कियों के लापता होने की बात कही गई थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट सामने आई थी। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय एसएचओ गुरसेवक सिंह, डीएसपी बनूड़ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ पुलिस टीम ने छात्रों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतें भी ली हैं।

डीएसपी ने कहा कि फिलहाल किसी भी छात्र को यह जानकारी नहीं है कि कौन-सी दो लड़कियां कथित तौर पर लापता हैं। किसी छात्रा का नाम या पहचान भी सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया यह बात अफवाह के तौर पर सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रों की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

प्रत्येक छात्र से जानकारी लेकर सत्यापन किया जाएगा। यदि कोई छात्रा वास्तव में लापता पाई जाती है तो उसकी भी पूरी जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी सुखदेव सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि चिटकारा यूनिवर्सिटी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को डरने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस मौके पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।