bases - Sach Kahoon Hindi

मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू की बेटी के तीन ठिकानों पर ED के छापे
पटना: लालू यादव के 12 ठिकानों पर सीबीआई के छापे के एक दिन बाद शनिवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी) ने उनकी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष से जुड़े तीन ठिकानों पर छापे डाले।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की जा रही है। ईडी ने शनिवार सुबह मीसा भारती और शैलेश के तीन ठिकानों पर छापे डाले गए। इनमें दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के नजदीक बिजवासन का फार्महाउस भी शामिल है।

इसके अलावा सैनिक फार्म और घिटोरनी के ठिकाने भी हैं। हालांकि, ईडी ने अभी तक इन छापों को लेकर कोई बयान नहीं दिया और न छापों की वजह बताई। बता दें कि मीसा भारती लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद हैं।

आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप

आज के छापों का कल लालू के 12 ठिकानों पर पड़े सीबीआई के छापों से कोई लेना देना नहीं है। मनी लांड्रिग एक्ट के तहत ईडी ये छापेमारी कर रहा है। मीसा भारती और पति शैलेश कुमार पर आठ हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।

मीसा और शैलेश की कंपनी मिशेल पर आरोप हैं कि इसी कंपनी में चार शैल कंपनियों के जरिए पैसा आया था और इसी पैसे से दिल्ली में फार्म हाऊस खरीदा गया था।

ईडी इस मामले में शैल कंपनी के मालिक जैन बंधुओं और शैलेश के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक अब तक पूछताछ के दौरान पता चला है कि शैल कंपनियो में बैठे इन लोगों ने इस शेयर को ट्रासंफर करने के लिए बाकायदा अपनी फीस वसूल की थी।

आयकर की पूछताछ में जवाब नहीं दे पाए शैलेश-मीसा

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने अपनी पूछताछ के दौरान शैलेश और मीसा से पैसे की जानकारी मांगी थी लेकिन दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। दोनों को साल 2008 से 2016 तक करोडों रुपये आने का पता चला।

ईडी ने मिशेल कंपनी को पैसा देने वाली फर्जी कंपनियों के मालिक वीके जैन और एसके जैन को गिरफ्तार किया था। इसी के आधार पर सीए राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी।

सूत्रों का कहना है कि मीसा और शैलेश पर आयकर विभाग और ईडी का शिकंजा कसने के बाद सीबीआई भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सकती है। इस मामले की जांच की आंच भी लालू यादव तक पहुंच सकती है।

आयकर विभाग को शक है कि मीसा और शैलेस के पास बेनामी संपत्तियां हैं। इस मामले में पिछले महीने आयकर विभाग मीसा भारती से पूछताछ कर चुका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लालू यादव के 12 ठिकानों पर CBI का छापा
नई दिल्ली: सीबीआई ने शुक्रवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर छापा मारा। पटना में लालू-राबड़ी के घर की भी तलाशी ली गई। सीबीआई ने पूर्व रेलमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी और आईआरसीटीसी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

साल 2006 में रेलवे का होटल निजी कंपनी को देने के मामले में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुसीबत बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के घर पर सीबीआई अफसरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

पटना स्थित लालू के घर पर सीबीआई के दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी मौजूद है और जांच चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन कर अधिकारियों को पटना से राजगीर मिलने के लिए बुलाया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बेनामी प्रॉपर्टी के शक में दिल्ली-एनसीआर में बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान लालू यादव से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

आईटी अफसरों ने बताया था दिल्ली-गुड़गांव और आसपास के इलाकों के 22 ठिकानों पर छापेमारी हुई। लालू यादव के करीबी रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों की तलाशी ली गई। इसमें आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता भी शामिल हैं। लालू यादव पर बेनामी प्रॉपर्टी और टैक्स चोरी के आरोप लगे हैं। डिपार्टमेंट को शक है कि बेनामी प्रॉपर्टी 1000 करोड़ की हो सकती है।

लालू के साथ दो कंपनियों पर भी छापेमारी

सीबीआई ने जिन दो कंपनियों पर छापे मारे हैं, इनमें डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, जोकि अब लारा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड हो गई है और सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी हुई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल और सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टरों विनय कोचर और विजय कोचर के साथ सरला गुप्ता के यहां छापेमारी की है।

बता दें कि पटना सचिवालय के पास बीरचंद पटेल मार्ग पर स्थित सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकाने पर सीबीआई ने छापा मारा । इसके साथ ही विनय और विजय कोचर की कंपनियों के विभिन्न पतों पर छापेमारी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।