Saras Dairy - Sach Kahoon Hindi

आपणों अग्रणी राजस्थान! राज्यभर में रोड़वेज बस स्टैंड और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में खुलेंगे सरस आउटलेट्स
लोकल फॉर वोकल के राष्ट्रीय संकल्प को साकार कर रहा आरसीडीएफ

Saras Outlets opened: जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन और इससे जुड़े जिला दुग्ध संघ इन दिनों लोकल फॉर लोकल के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में गम्भीरता से जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन आपणों अग्रणी राजस्थान के तहत राज्यभर के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसरों, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों में सरस के आउटलेट्स खोले जा रहे हैं। जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर, सचिवालय और आरटीडीसी के नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट पर सफल प्रयोग के बाद आरसीडीएफ इस योजना के विस्तार पर गम्भीरता से काम कर रहा है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त सरस दूध एवं दूध से बने उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। Rajasthan News

आरसीडीएफ की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ (RCDF) की राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसर में सरस आउटलेटस खोलने की योजना है। आरसीडीएफ द्वारा एसएमएस हॉस्पीटल और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के साथ एमओयू किया जा चुका है और बहुत जल्दी कुछ अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों से भी एमओयू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह योजना वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण है जो स्थानीय उत्पादन, स्थानीय रोजगार और स्थानीय उपभोग के माध्यम से राज्य की सहकारी डेयरी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।

आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में ठोस कदम Rajasthan News

पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि आरसीडीएफ की इस पहल से एक ओर जहा स्थानीय उत्पादों के उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं दूसरी ओर दुग्ध सहकारिता से जुड़े पशुपालकों को स्थाई बाजार मिलेगा जो कि उनकी आर्थिक स्थिति और आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा एक बड़ा कदम है। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में उचित दामों पर गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पादों की सुलभता बढ़ने से उपभोक्ताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

इस योजना के अन्तर्गत अभी तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस पार्लर, सचिवालय और जयपुर के नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में सरस पार्लर खोले जा चुके हैं और सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इससे सरस उत्पादों की पहुँच सभी वर्गों तक सुनिश्चित हो रही है। Rajasthan News

एमएमएस हॉस्पीटल और परिवहन निगम से हुआ एमओयू

उन्होंने बताया कि आरसीडीएफ ने राजस्थान के मुख्य सरकारी अस्पताल एसएमएस और राजस्थान पथ परिवहन निगम के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू के अन्तर्गत अस्पताल परिसर में सरस प्लाजा खोला जायेगा जहां मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सा कर्मियों और हॉस्पीटल स्टाफ को पौष्टिक एवं सुरक्षित दुग्ध उत्पादों के साथ-साथ खाने-पीने का अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध होगा। इसी प्रकार राज्य के प्रमुख बस स्टेण्ड और परिवहन केन्द्रों पर भी सरस आउटलेटस खोले जायेंगे जहां यात्रियों को दूध एवं दूध से बने ताजा उत्पाद आसानी से वाजिब कीमत पर उपलब्ध होंगे। आरसीडीएफ राज्यभर की निजी एवं सरकारी यूनिवर्सिटीज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से भी एमओयू करेगा ताकि छात्रों को उनके कैम्पस के अन्दर ही स्वास्थ्यवर्धक डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराये जा सकें। Rajasthan News

Saras Dairy: सरस की नई मिठाई श्रृंखला का शुभारंभ
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Saras Jaipur Dairy: जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) द्वारा उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता की मिठाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस की नई मिठाई श्रृंखला का शुभारंभ किया गया है। यह शुभारंभ जे.एल. मार्ग स्थित सरस पार्लर पर आयोजित समारोह में प्रशासक और, प्रबंध निर्देशक श्रुति भारद्वाज, जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम प्रकाश पूनिया तथा प्रबंध संचालक मनीष फौजदार द्वारा किया गया। Jaipur News

एमडी श्रृति भारद्धाज ने बताया कि जयपुर डेयरी की “सरस ब्रांडेड मिठाइयाँ उपभोक्ताओं के बीच लंबे समय से शुद्धता और विश्वास का प्रतीक रही हैं। नई श्रृंखला में स्वाद, गुणवत्ता और आधुनिक पैकिंग का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके। जयपुर डेयरी ने दिवाली के अवसर पर सरस उपभोक्ताओं के लिए ₹250 से लेकर ₹1100 तक पांच प्रकार के उपहार देने के लिए पैक लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग साइज में उपलब्ध होंगे।

“जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि सभी प्रोडक्ट डेरी के बूथ के अलावा विशेष रूप से बनाए गए सौ के करीब मिठाई केन्द्रों पर उपलब्ध होंगे साथ ही थोक में मिठाई प्राप्त करने के लिए जयपुर डेयरी के विपणन विभाग से संपर्क किया जा सकता है। जयपुर डेयरी का यह प्रयास उपभोक्ताओं तक 100% शुद्ध, सुरक्षित और भरोसेमंद सरस उत्पाद पहुँचाने के अपने संकल्प को और सशक्त बनाता है। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– अनिल विज के दरबार में तारीख पर तारीख नहीं, न्याय मिलता है

Jaipur Dairy: जीएसटी में कमी से 600 रुपए तक सस्ते हुए सरस उत्पाद : डेयरी मंत्री
जोराराम कुमावत ने सचिवालय सरस पार्लर का किया उद्घाटन

Saras products cheaper: जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल )। केंद्र सरकार द्धारा जीएसटी की दरों में कटौती करने से अब उपभोक्ताओं को सरस के उत्पाद भी सस्ती दरों पर मिलने लगे हैं। यह बात डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। जयपुर डेयरी द्वारा सचिवालय परिसर में स्थापित सचिवालय सरस पार्लर का भव्य उद्घाटन राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने फीता काटकर किया। Jaipur Dairy News

इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां पहले ट्रेटा पैक दूध व पनीर पर जीएसटी 5 प्रतिशत लगती थी, अब इसे जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा घी, बटर, फ्लैवर्ड मिल्क पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई, जिससे अब 15 किलो सरस घी का टीन जहां 600 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं, फ्लैवर्ड मिल्क तीन रुपए, टेबल बटर 100 ग्राम चार रुपए, टेबल बटर 500 ग्राम 18 रुपए, पनीर 200 ग्राम तीन रुपए तथा एक किलो 18 रुपए तक सस्ता मिलने लगा है। ऐसा होने से सरस के उत्पादों की बिक्री में बढोतरी होगी, साथ ही दीपावली पर ग्राहकों पर उच्च क्वालिटी के साथ-साथ सरस के उत्पाद सस्ते भी मिल सकेंगे।

इस दौरान जोराराम कुमावत व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. कृष्णकान्त पाठक, शासन सचिव कार्मिक विभाग, डॉ. समित शर्मा शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपालन विभाग तथा राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने जीएसटी बचत उत्सव पोस्टर का विमोचन कर मंत्री श्री कुमावत ने दीवार पर चस्पा किया। इससे पहले सरस पार्लर पहुंचने पर जोराराम कुमावत सहित सभी मेहमानों का जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ लि., जयपुर के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बुके देकर व दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

थाली व सरस के अन्य उत्पाद उपलब्ध | Jaipur Dairy News

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक श्री मनीष फौजदार ने बताया कि सचिवालय सरस पार्लर के खुलने से अब जयपुर डेयरी के कुल 169 पार्लर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर डेयरी उपभोक्ताओं को शुद्धता की गारंटी के साथ निरंतर नई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इसी तरह के अन्य पार्लर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए सचिवालय सरस पार्लर पर उपभोक्ताओं को सरस के शुद्ध दुग्ध उत्पादों के अलावा साउथ इंडियन व्यंजन, भोजन थाली, सरस पनीर पकोड़ा, जलेबी तथा विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम भी उपलब्ध रहेंगी। इस पहल से जयपुरवासियों को शुद्धता और स्वाद एक ही स्थान पर प्राप्त होगा। खास बात यह है कि यह पार्लर सातों दिन रात 11 बजे तक ओपन रहेगा।

बाजार में बिक रहे सरस के नकली उत्पादों से आक्रोश
डीवाईएफआई का सरस डेयरी पर प्रदर्शन

17 को डेयरी पर तालाबंदी की चेतावनी

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सरस के नाम से बाजार में नकली उत्पाद बेच लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सरस डेयरी के समक्ष प्रदर्शन कर डेयरी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नकली उत्पाद बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग के संबंध में डेयरी के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा गया।

इससे पहले सुबह डीवाईएफआई कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी के नेतृत्व में सरस डेयरी के समक्ष एकत्रित हुए तथा प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि बाजार में लगातार सरस प्रोडक्टों की मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बाजार में सरस के नाम से नकली उत्पाद बेचा जाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर रोज जिले में कहीं न कहीं अवैध तरीके से सरस का लोगो लगाकर नकली घी, छाछ, दूध की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। कुछ लोग सरस के नाम से नकली प्रोडक्ट ग्राहकों को बेच उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने गत दिनों संगरिया कस्बे में पकड़े गए 250 क्विंटल नकली घी का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगती के चलते नकली उत्पाद बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की

सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एमडी से मिलने के लिए जब एमडी के कार्यालय के पास पहुंचे तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अन्दर जाने से रोक दिया। लेकिन कार्यकर्ता उनसे धक्का-मुक्की कर एमडी पीके गोयल के चैंबर में घुस गये। कार्यकर्ताओं ने एमडी गोयल को मांगपत्र सौंप नकली उत्पाद बेचने वालों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में 17 जुलाई को डेयरी के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर किसी अधिकारी व कर्मचारी को डेयरी में न घुसने की चेतावनी दी। इस मौके पर मोहन लोहरा, बग्गासिंह, श्यामदास, बिन्दु, अनिल यादव, राजू चारण, हरिकृष्ण, वेद मक्कासर आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।