Devendra Fadnavis - Sach Kahoon Hindi

Maharashtra Cabinet Meeting: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला! मंत्रियों के काफिले होंगे आधे
Maharashtra Cabinet Meeting: मुंबई। ऊर्जा संरक्षण और सरकारी खर्चों में कटौती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों और अधिकारियों को सादगी अपनाने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के निर्देश दिए। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन देने की अपील के अनुरूप मानी जा रही है। Maharashtra News

बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने वाहन काफिलों की संख्या तत्काल कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक वाहनों का उपयोग बंद किया जाए और किसी भी परिस्थिति में पदाधिकारियों तथा विधायकों के साथ बड़े काफिले न चलें। साथ ही, विशेष विमान और हेलिकॉप्टर से यात्रा को भी सीमित करने पर जोर दिया गया। सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे मेट्रो, लोकल ट्रेन अथवा बस का उपयोग करेंगे। कार्यालयों में तैनात वाहनों की समीक्षा कर उनकी संख्या घटाने तथा कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासनिक कार्यों में अनावश्यक यात्राओं को रोकने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिला और विभाग स्तर के अधिकारियों को मुंबई बुलाने के बजाय ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से कार्य संपन्न करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और विभागीय बैठकें भी अधिकतर डिजिटल माध्यम से आयोजित होंगी। ऊर्जा संरक्षण के लिए सरकारी कार्यालयों में प्राकृतिक प्रकाश के उपयोग, अनावश्यक बिजली उपकरण बंद रखने और एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। Maharashtra News

राज्य सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर भी बल दिया है। ईंधन की बचत के लिए पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करने तथा पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीति अपनाई जाएगी। मुंबई सहित प्रमुख शहरों के होटल और रेस्तरां को भी पीएनजी के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार ने खाद्य तेलों के उपयोग को लेकर भी नई पहल की घोषणा की है।

सरकारी कैंटीनों, छात्रावासों, अस्पतालों और आंगनवाड़ियों में भोजन व्यवस्था में बदलाव कर पाम और सोयाबीन तेल के स्थान पर मूंगफली तथा सरसों के तेल को बढ़ावा दिया जाएगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाएगा। कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग को रोका जा सके। इसके अलावा, पुलिस विभाग को वाहन रैलियों और बड़े जुलूसों की अनुमति सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी विज्ञापनों और अन्य खर्चीली गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। अगले छह महीनों तक विभिन्न विभागों में सलाहकारों की नई नियुक्तियों से बचने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने सभी विभागों, नगर निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। Maharashtra News

Devendra Fadnavis: राहुल गांधी सबसे 'रिजेक्टेड माल' : सीएम फडणवीस
Narendra Modi Speech: मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया आर्थिक अपील को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता लगातार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है, जबकि विपक्ष केवल आलोचना की राजनीति कर रहा है। Devendra Fadnavis News

मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में जनता कई बार उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को देशवासियों का लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, क्योंकि लोग उनके नेतृत्व और निर्णयों पर भरोसा करते हैं।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का उल्लेख करते हुए नागरिकों से ईंधन बचत, अनावश्यक विदेशी यात्राओं में कमी और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की थी। उन्होंने इसे आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय हित से जुड़ा कदम बताया था। Devendra Fadnavis News

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए विदेशी मुद्रा की बचत और संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता को समय की आवश्यकता बताया। पीएम मोदी की इस अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता से लगातार त्याग की अपेक्षा कर रही है और इसे आर्थिक चुनौतियों से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने सरकार की नीतियों और मौजूदा आर्थिक स्थिति पर सवाल भी उठाए। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिम्मेदार नेतृत्व का उदाहरण है। पार्टी का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और आपूर्ति संकट जैसी चुनौतियों के बीच देशवासियों का सहयोग आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आगामी समय में आर्थिक मुद्दों और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है। Devendra Fadnavis News

फडणवीस को समन जारी, चुनावी हलफनामे में छुपाए दो क्रिमिनल केस
इस मामले ने तेजी तब पकड़ी जब महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली नई सरकार ने शपथ ली

नागपुर(एजेंसी)।  नागपुर पुलिस ने गुरुवार को एक स्थानीय अदालत द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक मामले के संबंध में समन जारी किया गया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप है।सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि समन नागपुर में फडणवीस के घर पर दिया गया है। जानकारी के मुताबाक, इस मामले ने तेजी तब पकड़ी जब महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली नई सरकार ने शपथ ली। बता दें कि फडणवीस नागपुर से विधायक हैं।

मजिस्ट्रेट अदालत ने 1 नवंबर को एक आवेदन पर सुनवाई की थी, जिसमें कथित रूप से खुलासा न करने के लिए भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग की गई थी। शहर के वकील सतीश उके ने अदालत में एक आवेदन दायर कर मांग की थी कि फडणवीस के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए। बॉम्बे हाई कोर्ट ने निचली अदालत के पहले के आदेश पर उके की याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 1 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट की अदालत को उके द्वारा दायर आवेदन के साथ आगे बढ़ने का निर्देश दिया। 4 नवंबर को मजिस्ट्रेट की अदालत ने कहा कि इस मामले को आपराधिक मामले के रूप में रखा जाएगा और नोटिस जारी किया जाएगा।

1996 और 1998 में फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे

मजिस्ट्रेट एसडी मेहता ने कहा, ‘आरोपी (फडणवीस) के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 ए के तहत अपराध के लिए दंडात्मक कार्रवाई जारी है।’ बता दें कि 1996 और 1998 में फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन दोनों मामलों में आरोप तय नहीं हुए थे। उके ने आरोप लगाया कि फडणवीस ने अपने चुनावी हलफनामों में इस जानकारी का खुलासा नहीं किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

महाराष्ट्र में BJP-NCP सरकार, देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
9 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया।

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह बड़ा सियासी उलटफेर हुआ। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद औरगोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, राकांपा नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 9 नवंबर को महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन शनिवार को 5:47 बजे हटा दिया गया। इसके बाद सुबह 8:15 बजे फडणवीस और पवार ने शपथ ले ली।

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया। राकांपा नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही।वहीं शिवसेना के नेता संजय राउत ने प्रेस काफ्रेंस कर कहा कि अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। उन्होंने कहा कि जनता अजित पवार और बीजेपी को सबक सिखाएगी।

फड़णवीस ने कहा, लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि खिचड़ी सरकार की। उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, 24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी।

पिछले विधानसभा में भाजपा को मिली थीं सबसे ज्यादा सीटें

मालूम हो कि पिछला विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र में दो गठबंधनों के बीच हुआ था।

एक गठबंधन के मुख्य दल भाजपा और शिवसेना थे तो दूसरे गठबंधन के मुख्य दल कांग्रेस-एनसीपी, जिसमें भाजपा को सर्वाधिक 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुईं थी।

चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना द्वारा ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग करने के कारण भाजपा के साथ उसका गठबंधन टूट गया।

शिवसेना नेता चुनाव के पहले से ही यह दावा करते रहे हैं कि वह महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाकर शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे के सपनों को पूरा करेंगे।

हालांकि, इसे लेकर शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी के सहयोग से महाराष्ट्र में सरकार बनाना चाहा लेकिन भाजपा ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए महाराष्ट्र में NCP प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को लेकर सरकार बना ली है

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

बाल-बाल बचे सीएम फडणवीस
बैठने से पहले ही उड़ गया हैलिकॉप्टर

रायगढ़। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर बाल-बाल बच गए हैं। सीएम के हैलिकॉप्टर हादसे की एक और घटना सामने आई है। शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस के हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी हो गई और सीएम के बैठने से पहले ही हेलिकॉप्टर उड़ गया व एक तरफ झुक गया। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर सफाई दी गई है। सीएमओ के मुताबिक कुछ दिक्कतें थी, लेकिन हादसे जैसी कोई बात नहीं थी।

घटना उस समय हुई जब सीएम देवेंद्र फडणवीस रायगढ़ में थे। बंद हेलीकॉप्टर अचानक शुरू हो गया था। सुरक्षा गार्ड ने सीएम को बचने में मदद की। इससे पहले 25 मई 2017 को सीएम फडणवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी, तब भी सीएम बाल-बाल बच पाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।