Complain - Sach Kahoon Hindi

प्राईवेट बस चालकों की मनमानी से लगता है जाम
दुकानदारों ने बताई बस चालकों की करतूत, शिकायत के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं

बरवाला (सच कहूँ न्यूज)। कस्बा बरवाला व पंजाब के कस्बा डेराबस्सी के बीच चल रही प्राईवेट बसों के चालकों की मनमानी के कारण कस्बा बरवाला मे आए दिन जाम लग जाता है जिसके कारण कस्बा के दुकानदारों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन चालकों की मनमानी के कारण कई बार कस्बा के लोगों व अन्य वाहन चालकों के साथ झगड़ा होते बाल-बाल बचा है। इन चालकों की मनमानी से लोग इतने परेशान हो चुके हैं कि कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है।

बरवाला के दुकानदार देवराज, रामपाल, अनिल कुमार, महेंद्र पाल, मनोज कुमार, रोशन लाल, जय कुमार सहित अन्य काफी दुकानदारों का कहना है कि पंजाब की यह प्रार्इंवेट बसे अवैध रूप से बरवाला व डेराबस्सी के बीच चल रही है। इनके बारे मे कस्बा के लोगों ने अनेकों बार सरकार से शिकायत की है परंतु यह बसे राजनीतिक सरंक्षण के कारण धड़ल्ले से आ जा रही है। किसी भी अधिकारी ने आज तक इन बसों के खिलाफ कार्यवाही करने की कोशिश नही की है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें पता लगा है कि यह प्राईवेट बसें पंजाब के कई रसूखदारों की हैं। यहां तक कि कुछ बसें पंजाब पुलिस के किसी बडे अधिकारी की हैं जिस कारण इन बसों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्यवाही अमल मे नहीं लाई जाती है। चालक कई बार सवारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं।

सीएम विंडो पर भी हो चुकी है शिकायत

कस्बा के ही रहने वाले आर.टी.आई कार्यकर्ता देवराज ने अनेक बार परिवहन विभाग व सरकार से इन बसों के चलने बारे जानकारी मांगी है। परंतु आज तक विभाग द्वारा उसको सही और पूर्ण जानकारी नही दी गई है। इतना ही नहीं इस कार्यकर्ता द्वारा सी.एम विंडों पर भी इनकी शिकायत की गई है, परंतु आज तक किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई है।

मैंने चंडीगढ़ महाप्रबंधक का पदभार संभालने के बाद उपायुक्त पुलिस पंचकूला को पत्र लिखकर इन बसों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लिखा है, परंतु आज तक उनके द्वारा लिखे गए पत्र पर ना तो कोई कार्यवाही हुई।

-आर.के.गोयल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आॅनलाइन धोखाधड़ी हो तो तीन दिन में शिकायत पर वापस मिलेगा पैसा
रिजर्व बैंक ने नियमों में किया बदलाव

नई दिल्ली। अगर आप आॅनलाइन, एटीएम या क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार होते हैं तो आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको तीन दिन के अंदर शिकायत दर्ज करवानी होगी।

दरअसल रिजर्व बैंक ने नियमों में बदलाव करते हुए ग्राहकों को आॅनलाइन ठगी और दूसरे मामलों से बचाने के लिए कदम उठाया है। इसके तहत अगर आपकी जानकारी और अनुमति के बगैर नेट बैंकिंग के जरिए आपके बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं तो तीन दिन के भीतर इसकी जानकारी बैंक को देने पर आपको नुकसान नहीं होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार ऐसी स्थिति में आपके खाते में फ्रॉड के चलते निकाली गई धनराशि दस दिन के भीतर वापस जमा कर दी जाएगी।

चार दिन बाद शिकायत दी तो खुद की जिम्मेदारी

रिजर्व बैंक का कहना है कि अगर ग्राहक अनधिकृत रूप से निकाली गई राशि की जानकारी चार से सात दिन के भीतर देता है तो उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी। बशर्ते, यह राशि 25000 रुपए तक हो। इससे ज्यादा नुकसान की भरपाई बैंक करेंगे। लेकिन ग्राहक की लापरवाही जैसे अपने खाते की जानकारी किसी दूसरे को बताने के कारण नुकसान होता है तो इसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ेगा। रिजर्व बैंक के अनुसार अनधिकृत ट्रांजैक्शन की जानकारी देने के बाद अगर कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी बैंक की होगी।

बैंक की गलती पर भुगतान भी बैंक ही करेगा

आरबीआई ने कहा है कि अगर बैंक की गलती यानी फ्रॉड, लापरवाही या गड़बड़ी के चलते नुकसान होता है तो भी ग्राहक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस मामले में यह शर्त भी लागू नहीं होगी कि ग्राहक ने इसकी जानकारी दी है या नहीं। बचत खाते में ग्राहकों की अधिकतम जिम्मेदारी दस हजार रुपए की होगी।

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि बैंकों को ग्राहकों को अनिवार्य रूप से एसएमएस अलर्ट के लिए पंजीकृत करना चाहिए और जहां उपलब्ध हो, ईमेल पर भी अलर्ट भेजना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।