CBI Raid - Sach Kahoon Hindi

Reliance ADA Group: मुंबई में रिलायंस एडीए समूह के 17 ठिकानों पर CBI रेड, जांच जारी
मुंबई (एजेंसी)। CBI Raids Reliance ADA Group: सीबीआई ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों-रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कामर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में मुंबई में 17 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

सीबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ये तलाशी अभियान उपरोक्त कंपनियों के निदेशकों के आवासीय परिसरों के साथ-साथ उन मध्यस्थ कंपनियों के कार्यालय परिसरों में चलाए गए, जिनके खातों का उपयोग बैंक फंड की हेराफेरी के लिए किया गया था।

तलाशी अभियान 8 मई को मुंबई स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर चलाया गया और इसके दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

सीबीआई के अनुसार, तलाशी के दौरान यह भी सामने आया कि कई मध्यस्थ कंपनियां एक ही पते से संचालित हो रही थीं। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सीबीआई ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के खिलाफ विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एलआईसी द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर सात मामले दर्ज किए हैं। ये मामले हजारों करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े हैं।

इन मामलों में कथित नुकसान की कुल राशि 27,337 करोड़ रुपये बताई गई है। सीबीआई ने इससे पहले इन मामलों के पंजीकरण के तुरंत बाद पिछले कुछ महीनों में 14 स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया था।

रिलायंस कम्युनिकेशन के बैंकिंग परिचालन के समग्र प्रभारी रहे डी विश्वनाथ और बैंकिंग संचालन व फंड के उपयोग और भुगतान प्रबंधन में सक्रिय सहयोग देने वाले अनिल कलय को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई के बयान में कहा गया, दोनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। समूह से जुड़े मामलों की जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही है।

CBI Raid Rajasthan: ऐप के माध्यम से निवेश करवाकर धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की राजस्थान में रेड
CBI Raid Rajasthan: प्रदेश के दस ठिकानों पर चलाया सर्च अभियान

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। ऐप के माध्यम से निवेश की योजना बताकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ देशभर में सीबीआई की टीमों ने दबिश दी है। राजस्थान समेत 10 राज्यों में 30 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। राजस्थान में 6 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई ने मोबाइल फोन, कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, ईमेल अकाउंट और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों सहित महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। Jaipur News

इस मामले में सीबीआई ने बुधवार को दो निजी कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम,2000 की धारा 66 डी के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि एचपीजेड टोकन ऐप से संबंधित धोखाधड़ी वाली निवेश योजना में आरोपी संलिप्त थे। इस योजना में ये आरोपी आम लोगों से क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। एचपीजेड एक ऐप-आधारित टोकन है, जो यूज करने वालों को बिटकॉइन एवं अन्य क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके बड़े फायदे का सपना दिखाकर धोखाधड़ी करते हैं। Jaipur News

अब तक की जांच से पता चला है कि इन आरोपियों ने इस धोखाधड़ी में 150 बैंक खातों का इस्तेमाल किया और निवेशकों से पैसा लेकर इन बैंक में लिया गया। शुरुआत में इस पैसे का उपयोग विश्वास बढ़ाने के लिए किया गया यानी इन लोगों ने कई निवेशकों को पैसा भी इन बैंक खातों के माध्यम से लौटाया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लालच में आकर निवेश करें। आरोपियों ने बैंक खातों में आए पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर निवेश किया है। फिर अवैध रूप से भारत से बाहर स्थानांतरित किया जाता था, प्रायः क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया जाता था या हवाला लेनदेन के माध्यम से स्थानांतरित किया जाता था। इस मामले में की गई तलाशी, धोखाधड़ी योजना को खत्म करने और आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए चल रही जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है। Jaipur News

Salman Khan House Firing Case: आरोपी ने की मुंबई पुलिस हिरासत में आत्महत्या!

सीबीआई की हनुमानगढ़ में रेड
जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी स्थित मोहनलाल लखोटिया के घर में चल रहा सर्च अभियान

गुजरात के गांधीनगर से जुड़ा बताया जा रहा मामला

हनुमानगढ़। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार को हनुमानगढ़ में रेड मारी। सीबीआई टीम ने जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी स्थित मोहनलाल लखोटिया के घर में सर्च अभियान चलाया जो समाचार लिखे जाते समय तक जारी था। सीबीआई टीम की सुरक्षा में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना का जाप्ता घर के बाहर तैनात था। यद्यपि टीम में शामिल सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने छापामारी को लेकर कोई जानकारी मीडिया से सांझा नहीं की। लेकिन यह मामला गुजरात के गांधीनगर से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम हनुमानगढ़ जंक्शन के लखोटिया परिवार के दामाद की तलाश में आई है। लखोटिया परिवार का दामाद इनकम टैक्स गांधीनगर में पूर्व में तैनात था जो करोड़ों रुपए का गबन कर करीब दो माह से फरार चल रहा है। इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई को फरार चल रहे इनकम टैक्स के पूर्व अधिकारी के हनुमानगढ़ में छिपे होने की भनक लगी थी। साथ ही जानकारी मिली थी कि इनकम टैक्स के पूर्व अधिकारी ने हनुमानगढ़ में इन्वेस्टमेंट किया है। अपने साथ कई पत्रावलियां लेकर जोधपुर नम्बर की गाड़ी में पहुंची सीबीआई की टीम ने लखोटिया के घर छापामारी की। दोपहर समाचार लिखे जाते सीबीआई की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। अधिकारिक तौर पर सीबीआई के अधिकारियों ने कोई भी जानकारी मीडिया को देने से मना कर दिया। उधर, सीबीआई टीम की छापामारी से दुर्गा कॉलोनी में हड़कंप मच गया। हर कोई प्रकरण की जानकारी लेने के लिए उत्सुक नजर आया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बिहार फ्लोर टेस्ट से पहले राजद के 3 नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई का छापा
पटना (एजेंसी)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोषाध्यक्ष और विधान पार्षद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद के पटना समेत चार ठिकानों पर आज सुबह एक साथ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सीबीआई ने राजद के तीनों नेताओं के पटना के अलावा पूर्णिया, मधुबनी और भागलपुर के ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। संभवत: यह छापेमारी नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में की जा रही है। इस बीच राजद के कोषाध्यक्ष और बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह ने इसे बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। सीबीआई के लोगों ने उन्हें बाहर कर दिया है और वे घर में घुसकर तलाशी ले रहे हैं।

क्या है मामला

गौरतलब है कि सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो पुत्रियों, नौकरशाह और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप के अनुसार, लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी की बहाली में लोगों को नौकरियां दिलाई गईं और इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं। इसके साथ ही जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए कोई अधिसूचना जारी ही नहीं की गई थी। लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फुट से अधिक की जमीन अपने नाम करवा ली थी। इससे पहले सीबीआई लालू परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इसके अलावा सीबीआई ने पिछले महीने इस मामले में राजद अध्यक्ष के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार भी किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत 13 लोगों को लुकआउट नाटिस जारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच आज सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। कथित आबकारी घोटाला मामले में ये नाटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपकी सारी रेड फेल हो गई है। आपकी रेड में कुछ नहीं मिला। एक पैसे की हेरा फेरी नहीं हुई। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है, ये क्या नौटंकी है मोदी जी?

समझे, क्या होता है लुकआउट नोटिस | Manish Sisodia

दरअसल, लुकआउट नोटिस का मतलब है कि आरोपी देश छोड़ कर नहीं जा सकता है। अधिकतर तौर पर ये नोटिस तब जारी किया जाता है जब नामित व्यक्ति को लेकर डर हो कि ये फरार हो सकता है। लुकआउट सर्कुलर जारी करने के मामले में ईडी का नाम अधिकतर सामने आता है। हालांकि कानूनी तौर पर कई एजेंसी और अथॉरिटीज हैं। जिन्हें नोटिस करने का अधिकार है।

आप ने सरकारी खजाना खाली करके पार्टी की तिजोरी भरने की साजिश रची : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी(आप) की सरकार पर आज तीखा हमला करते हुए कहा कि उसने दिल्ली को नशे में डुबोने और सरकारी खजाना खाली करके पार्टी की तिजोरी भरने की घिनौनी साजिश रची है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाये। ठाकुर ने कहा कि आप का भ्रष्टाचार आज देश और दुनिया तक पहुंच रहा है। शराब घोटाले के आरोपी नंबर वन हैं, मनीष सिसोदिया है, लेकिन भ्रष्टाचार के प्रमुख अरविंद केजरीवाल हैं। शराब घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया आज पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब भी नहीं दे पा रहे थे।

‘घोटाले करो और उल्टे पांव वापस जाओ’ | Manish Sisodia

उन्होंने सवाल किया, ‘मनीष सिसोदिया ये बताएं कि मैन्यूफेक्चरिंग कंपनियों को खुदरा में ठेके की अनुमति नहीं होती, तो आपने क्यों दी? अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ये भी बताएं कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को आपने शराब बेचने का ठेका दिया या नहीं? ठाकुर ने कहा कि आप की सरकार रेवड़ी की सरकार और ‘बेवड़ी सरकार’ है। शराब माफियाओं को बगैर कैबिनेट की अनुमति के 144 करोड़ रुपये क्यों वापिस किये गये? इसमें क्या अरविंद केजरीवाल की सहमति थी, या मनीष सिसोदिया के कहने पर ये किया गया? शराब के व्यापारियों के प्रति ये इतने नरम दिल क्यों हैं? आप ने शराब के ठेकों का कमीशन दो से बढ़ाकर 12 प्रतिशत क्यों किया? सिसोदिया बताएं कि इसमें जो आरोपी हैं, उनसे उनके खुद के क्या रिश्ते हैं? उन्होंने कहा कि आप के नेता सच्चाई, जिम्मेदारी और सवालों से भागते हैं, अब ये जनता से भी दूर भागेंगे। आज जब मीडिया के मित्र इनसे सवाल पूछ रहे थे तो मनीष सिसोदिया उल्टे पांव भाग रहे थे। एक दिन जनता से बचकर भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ऐसे ही भागना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने में अरविंद केजरीवाल नंबर वन हैं। मनीष सिसोदिया का नया नाम अब है, ‘मनी श्श’। घोटाले करो और उल्टे पांव वापस जाओ।

क्या है मामला : | Manish Sisodia

आदेश गुप्ता ने कहा कि मनीष सिसोदिया जवाब दें कि क्या उन्होंने शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए 21 ड्राई-डे की संख्या को घटाकर तीन किया? गुप्ता ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने बीयर के आयात शुल्क को गैरकानूनी तरीके से कम किया। दिल्ली में आवासीय परिसरों, स्कूलों के पास, मंदिरों के पास आपने शराब के ठेके खोलने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नयी शराब नीति जब बनाई गई थी, तो उसका गुणगान करते हुए मनीष सिसोदिया और केजरीवाल जी थकते नहीं थे। पिछले वर्ष 21 नवंबर को जब ये नयी नीति शुरू की तो पत्रकारों द्वारा ये पूछने पर कि आप नयी नीति क्यों ला रहे हो तो जवाब में सिसोदिया ने कहा था कि ये नीति दिल्ली में शराब के एक समान वितरण के लिए काम करेगी। मनोज तिवारी ने कहा कि आप की सरकार शराब माफियाओं के हित में काम करने के लिए प्रसिद्ध हो गई हैं। आप के नेता कहते थे कि इससे 9500 करोड़ रुपये का राजस्व आएगा, वो मात्र 1400 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ। दिल्ली में शराब की बिक्री तो बढ़ी है, लेकिन राजस्व कम हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फर्जी शस्त्र लाईसेंस मामला: पूर्व बीएसएफ जवान के घर सीबीआई का छापा
भिंड (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर से बने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के कचनाव कलां गांव में पूर्व बीएसएफ जवान के घर पर छापामार कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार भोपाल से आई सीबीआई की टीम ने बीएसएफ के पूर्व जवान प्रमोद शर्मा के घर फर्जी शस्त्र लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए आई थी।

बताया गया है सीबीआई ने प्रमोद के घर से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई की टीम करीबन दो घंटे तक बीएसएफ के पूर्व जवान प्रमोद के घर पर रही। बीएसएफ के पूर्व जवान से सीबीआई इस मामले में पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

जिले में बड़ी संख्या में लोगों के पास जम्मू-कश्मीर से बने शस्त्र लाइसेंस हैं। भोपाल से सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम के निरीक्षक अभिषेक स्वर्णकार के नेतृत्व में भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के कचनावं कला गांव में पूर्व जवान प्रमोद शर्मा के घर पहुंची थी।

जम्मू-कश्मीर से बने लाईसेंसों पर जिले में चार हजार से ज्यादा शस्त्र हैं। इनमें 1500 से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस जिले के आर्म्स रिकार्ड में दर्ज नहीं हैं। जवानों ने सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स में तैनाती के दौरान यह शस्त्र लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बनवाए हैं। हथियारों की चाहत के चलते स्थानीय स्तर से बने लाइसेंसों के अलावा जम्मू-कश्मीर के शस्त्र लाइसेंसों की संख्या है। जिले में 22 हजार से ज्यादा लोगों पर जिले में स्थानीय स्तर से जारी लाइसेंसी शस्त्र हैं।

अपर कलेक्टर प्रवीण पगारे ने बुधवार को यहां बताया कि जिले में जम्मू-कश्मीर या बाहरी राज्यों से बने लाइसेंसों की एकदम सही संख्या अभी नहीं बताई जा सकती है। इसके लिए रिकार्ड चेक करेंगे और इसकी भी संख्या की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं कि बाहरी राज्यों के कितने शस्त्र लाईसेंस हैं और आर्म्स शाखा में उनका रिकार्ड उपलब्ध है कि नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इंजीनियर के घर से 2.5 लाख रुपये व दस्तावेज बरामद
भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की छापेमारी, चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। कपरथला रेल कोच फैक्टरी में सीबीआई ने छापा मारकर भ्रष्टाचार के एक मामले में चीफ इंजीनियर सुरेश चंद मीना को काबू किया है। बीती रात करीब 2:30 बजे चंडीगढ़ से आई सीबीआइ की टीम ने छापा मारा। सीबीआइ सुरेश मीना को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। सीबीआइ को उनके घर से 2.5 लाख रुपए कैश व दस्तावेज बरामद हुए हैं। मुख्य इंजीनियर सुरेश रेल कोच फैक्ट्री में वर्कशाप व बिल्डिंग आदि का काम देखते थे। ऐसे बताया जा रहा है कि किसी ठेकेदार ने सीबीआइ को इसके खिलाफ शिकायत दी थी। वहीं शिकायत करने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पीआरओ आरसीएफ जितेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि आरसीएफ में ग्राउंड, कालोनी, गोल्फ कोर्स, वर्कशाप आदि सभी काम चीफ इंजीनियर सुरेश की देख-रेख में ही होते थे। इसी में भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही थी। वहीं उनकी गिरफ्तार के बाद कई बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। उधर, सीबीआइ की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जीएसटी विभाग अधिकारी के घर सीबीआई का छापा
लाखों की नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद (CBI Raid)

टैक्स की चोरी करने वालों से रिश्वत लेने का आरोप

विभाग के अन्य अधिकारी भी हुए भूमिगत, जांच में जुटी टीम

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। जीएसटी विभाग द्वारा टैक्स की चोरी करने वालों से रिश्वत के मामले में सीबीआई को की गई शिकायत के आधार पर टीम ने बीती रात सोनीपत व रोहतक में अधिकारियों के घर दबिश दी। जीएसटी के इन अधिकारियों की सोनीपत में भनक लगने पर सीबीआई की टीम ने इनकी लोकेशन लेकर इनके ठिकानों पर जैसे ही दबिश दी, वे सभी वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि टीम ने लोकेशन को ट्रेस करते हुए पीछा किया तो सेक्टर तीन में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिवक्ता का बेटा जो कि जीएसटी विभाग में सुप्रिडेंट है, ने चलती गाड़ी से लाखों रुपए की नगदी गाड़ी से बाहर फेंक दी, जिसे सीबीआई की टीम ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि यह राशि रिश्वत के तौर पर ली गई थी। टीम को रास्ते में चकमा देकर भागा अधिकारी सीधे अपने आवास पर पहुंचा, तभी सीबीआई टीम भी पीछा करते हुए घर पर पहुंच गई। बताया जा रहा कि सीबीआई टीम ने सुप्रिडेंट के घर से लाखों रुपए की नकदी व अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। सीबीआई टीम ने जीएसटी विभाग के अन्य तीन अधिकारियों के यहां भी दबिश दी, लेकिन रेड की सूचना मिलने पर तीनों अधिकारी भूमिगत हो गए। सीबीआई टीम ने यह कारवाई जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा एक व्यापारी से रिश्वत मांगने की शिकायत पर की है। हालांकि जिले के किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में कोई भी जानकारी से इंकार कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लुधियाना : सीबीआई की छापामारी, रिश्वत मामले में चंद्रशेखर हिरासत में
फिरोजपुर रोड पर बने फ्लैट में बैंक खाते और प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले, दो दलाल पकड़े | CBI Raid

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इनवेस्टिगेशन ने बुधवार को डायरेक्टोरेट आफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस के लुधियाना एडीजी के ठिकानों पर दबिश दी। छानबीन के बाद एडीजी चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया गया, वहीं दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टोरेट आॅफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस की वेबसाइट के अनुसार, चंद्र शेखर लुधियाना में एडीजी के रूप में तैनात हैं। एडीजी चंद्रशेखर का दिल्ली में निवास है और उनका लुधियाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व हरियाणा में आॅफिस हैं और इन सभी स्टेट के वह हैड भी हैं।

बैंक खातों सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को खंगाला | CBI Raid

उन पर एक बड़ी रकम रिश्वत के रूप में लेने का शक है। बीते दिनों एजेंसी ने बिचौलिए को तब गिरफ्तार किया था, जब वह कथित रूप से रिश्वत प्राप्त कर रहा था। पूछताछ में बिचौलिए ने बताया कि यह रकम चंद्रशेखर के लिए आई थी। इसी के चलते दिल्ली, नोयडा और लुधियाना में जांच का क्रम जारी है।

बुधवार को चंद्रशेखर को साथ लेकर टीम लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर ग्रैंडवॉक के सामने स्थित मार्बल होम्स में बने फ्लैट में पहुंची।

यहां सीबीआई की टीम करीब दो घंटे से अधिक बैठी रही और यहां उनके बैंक खातों सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेजों को खंगाला गया। पूछताछ के दौरान दलालों ने बताया कि रिश्वत कथित तौर पर इसी अधिकारी के लिए थी। इस खुलासे के बाद एजेंसी ने चंद्रशेखर और उनके दोनों दलाल साथियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईआरसीटीसी के पूर्व एमडी के घर सीबीआई की रेड
जरूरी दस्तावेज समेटकर ले गई सीबीआई की टीम

आईआरसीटीसी के होटल टेंडर घोटाले मामले को लेकर हुई कार्रवाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के होटलों को दिए गए टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर काम करने के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को गुरुग्राम में रह रहे आईआरसीटीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) पीके गोयल के निवास पर भी छापेमारी की। टीम यहां से जरूरी दस्तावेज जुटाकर ले गई है। सुबह करीब नौ बजे पहुंची टीम ने घंटों गोयल के घर में छानबीन की। माना जा रहा है कि इस छापेमारी के बाद पूर्व एमडी गोयल की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी।

चारों तरफ से घिरे लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी संतान, करीबी और उनके मंत्री रहते समय अधिकारियों पर भी जांच की आंच पहुंच चुकी है। आईआरसीटीसी के पूर्व प्रबंध निदेशक पीके गोयल गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में मकान नंबर-जी-13/2 में रहते हैं। पीके गोयल पर आरोप हैं कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी होटलों के टेंडरों में हुए घोटाले में उनका हाथ था। सीबीआई की टीम धीरे-धीरे इन आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सीबीआई ने गुरुग्राम में प्रवेश करते डीएलएफ फेज-1 में पीके गोयल के निवास पर दस्तक दी।

जब तक कोई कुछ समझ पाता, टीम ने घर के सभी सदस्यों को घर से बाहर नहीं निकलने का फरमान सुना दिया। किसी को दूरसंचार का कोई साधन उपयोग करने की अनुमति नहीं दी गई। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में टीम ने घर में रखे काफी दस्तावेजों को घंटों तक खंगाला। पूरी तैयारी के साथ पहुंची टीम ने तलाशी के दौरान काफी अहम दस्तावेजों को समेट लिया।

अपना काम कर चुपचाप लौट गई टीम

बेशक मीडिया ने घंटों टीम का बाहर निकलने का इंतजार किया, लेकिन टीम बिना कुछ बोले अपना काम करके यहां से रवाना हो गई। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार अब पीके गोयल पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सीबीआई की रेड के बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।