Women Hockey - Sach Kahoon Hindi

चिली को हराकर भारत क्वार्टरफाइनल में
महिला हॉकी विश्वलीग सेमीफाइनल

जोहानसबर्ग (एजेंसी)। अमेरिका के हाथों अपना पिछला मैच 1-4 से गंवाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए महिला हॉकी विश्वलीग सेमीफाइनल के पूल बी के तीसरे मैच में चिली को 1-0 से पराजित कर दिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। मैच का एकमात्र गोल भारत की प्रीति दुबे ने 38वें मिनट में किया। भारत की यह टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली जीत है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच गोल रहित ड्रा खेला था जबकि दूसरे मैच में उसे अमेरिका ने 4-1 से पराजित किया था।

दोनों ही टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और दोनों ही टीमों को पेनल्टी कार्नर हासिल हुए लेकिन दोनों ही टीमें मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहीं और स्कोर गोल रहित बराबरी पर चलता रहा। पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहे। तीसरे क्वार्टर में भारत इस गतिरोध को तोड़ने में सफल रहा और 38 वें मिनट में प्रीति दुबे ने शानदार प्रहार कर गेंद को गोल के लिए भेज दिया। भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल की। चौथे क्वार्टर में भारत की रेणुका यादव को पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया और भारतीय टीम 10 खिलाड़यिों के साथ ही खेली। चिली इसका फायदा नहीं उठा सका और उसका खाता नहीं खुला। भारत ने यह मैच 1-0 से जीता। भारत को अब 16 जुलाई को क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ खेलना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट : भारत का सामना द. अफ्रीका से
महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट

जोहानिसबर्ग (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम विश्वलीग सेमीफाइनल के पूल बी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। रानी की अगुवाई में टीम यहां टूर्नामेंट से एक सप्ताह पहले आ गई थी जिससे तैयारियों में मदद मिली। भारतीय टीम हिमाचल प्रदेश के शिलारू में अभ्यास करके यहां आई है जिससे यहां के मौसम में खुद को ढालना आसान रहा। मुख्य कोच जोर्ड मारिज्ने ने कहा कि हमने पिछले सप्ताह अच्छा अभ्यास किया। लड़कियां जल्दी थक नहीं रही है क्योंकि हम पर्वतीय इलाके में शिविर पूरा करके यहां आए हैं। हमें आज फिर अभ्यास करना है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी दो अभ्यास मैच खेले। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें काफी आक्रामक हॉकी खेलती है लिहाजा उनके खिलाफ अभ्यास अच्छा रहा। मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीका का खेल आयरलैंड की तरह है। हमने उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें अनुशासित हॉकी खेलनी होगी और अगर ऐसा कर सके तो प्रदर्शन अच्छा होगा। भारत के पूल में चिली, अमेरिका, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका है। दक्षिण अफ्रीका और चिली रैंकिंग में भारत से नीचे है लेकिन अमेरिका और अर्जेंटीना से टीम को बड़ी चुनौती मिलेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।