uttar pradesh - Sach Kahoon Hindi

लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बनकर धमकी देने वाली महिला जयपुर से गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। स्वयं को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को व्हाट्सएप और मेसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को शामली पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को पुलिस ने चालान करके कारागार के लिए रवाना कर दिया है।

विगत 09 सितंबर को अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी निवासी ग्राम जंधेड़ी थाना गढ़ीपुख्ता को अज्ञात महिला ने सोशल मीड़िया प्लेटफार्म व्हाटसएप्प व मेसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी महिला ने स्वयं को कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताया था। घटना के सम्बन्ध में शमुकुल चौधरी की तहरीर के पर थाना गढ़ीपुख्ता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक शामली  घटना के दृष्टिगत थाना गढ़ीपुख्ता, साइबर थाना एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमों का गठन करके घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपी महिला की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार के अपराध की घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर मुकुल चौधरी को व्हाटसएप्प व मेसेंजर के माध्यम जान से मारने की धमकी देने की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी महिला बिन्दु देवी निवासी बी-8 विजय नगर-2 करतारपुरा अजमेर रोड़ थाना महेश नगर, जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद हुआ है। आरोपी महिला को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है।

लॉरेंस बिश्नोई को अपना पति मानती है महिला आरोपी

पुलिस पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला बक्शर की रहने वाली हैं, जो करीब 12 बर्ष पूर्व अपने पति नन्दजी के साथ राजस्थान के जयपुर आ गयी थी। वह करीब 08 वर्षो से अपने पति से अलग होकर अपनी बच्चों के साथ करतारपुरा अजमेर रोड़ थाना महेश नगर जयपुर राजस्थान में रह रही हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई से प्रेम करती है तथा उसे अपना पति मानती है, जबकि उसकी आज तक लारेंस बिश्नोई अथवा उसके किसी अन्य साथी से मुलाकात नहीं हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी न्यूज रिपोर्टिंग के दौरान लॉरेंस बिश्नोई एवं उसके गैंग के सम्बन्ध में कही गई बातों से क्षुब्ध होकर उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

Baraut Murder: रुपयों के लेन-देन ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, पति पत्नी ने हथौड़े व चाकू से गोदकर की युवक की हत्या
Baraut Murder: बड़ौत (डॉ संदीप दहिया)। नगर की खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि सामने चाय की दुकान चलाने वाले पति -पत्नी  ने 35 वर्षीय दीपेंद्र पुत्र मगन पर हथौड़े और चाकू से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दीपेंद्र की हालत बिगड़ गई। आसपास के दुकानदार और लोग तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शिकोहपुर गांव निवासी दीपेंद्र बड़ौत की खत्री गढ़ी स्थित बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान पर नौकरी करता था।

बताया गया कि उसकी दुकान के सामने ही दंपति राहुल और सोनिया चाय की दुकान चलाते है। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दीपेंद्र और दंपति के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने दीपेंद्र पर हथौड़े से सिर पर वार कर दिया और चाकू से गोद दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दीपेंद्र को आसपास के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के भाई सतेन्द्र ने बड़ौत थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दीपेंद्र ने आरोपी दंपति को करीब दो लाख रुपये दे रखे थे। इसी रकम के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते दीपेंद्र की हत्या की गई। हालांकि पुलिस अभी आरोपों की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दीपेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rakhi festival :कैराना में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व
कैराना (सच कहूँ )। भाई-बहन के अगाध प्रेम एवं स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कस्बे व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी उन्नति एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान घरों व बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आई।शुक्रवार प्रातःकाल से ही बहनों का भाईयों के पास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही भाई-बहनों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। घरों में भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें मिष्ठान खिलाया। साथ ही, भाइयों के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। जो बहनें अपने भाइयों के पास नहीं आ सकी, उन्होंने वीडियो कॉलिंग करके एक-दूसरे को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं ज्ञापित की। इसके अलावा, दूर-दराज रहने वाले भाईयों को बहनों ने राखियां पोस्ट की। वहीं, नगर के वार्ड संख्या-15 के सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट की सुपुत्री माधवी मित्तल ने अपने भाई माधव मित्तल की कलाई पर राखी बांधकर उनके चिरायु होने की कामना की। इस दौरान यात्री वाहनों में काफी भीड़-भाड़ रही।

मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का वितरण
Raksha Bandhan 2026: रायबरेली, (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को आवासीय पट्टे, आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप और अन्य योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। Raebareli News

कार्यक्रम के दौरान सपेरा समुदाय के लोगों को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। अधिकारियों के अनुसार अब तक समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर समुदाय की पांच महिला प्रतिनिधियों संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी और राजनंदिनी को आवासीय पट्टे सौंपे। इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी आशियाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी सहित अन्य लाभ प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान रायबरेली में प्रदेश सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी एक लघु फिल्म के माध्यम से भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों के साथ भी समय बिताया। उन्होंने कई बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। वहीं, महिलाओं को फल की टोकरियां प्रदान की गईं। इससे कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों और उनके परिवारों में उत्साह देखने को मिला। Raebareli News

सरकारी स्टॉलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आम लोगों तक पहुंच रहे लाभ की जानकारी ली। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के भावनात्मक माहौल के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक भी देखने को मिली। Raebareli News

'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना से बदली जिलों की तस्वीर, योगी मॉडल 'मोदी विजन' से देश के 773 जिलों में पहुंचा
नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। संसद में जब केंद्र सरकार ने बताया कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) के तहत देश के 773 जिलों में 1,244 विशिष्ट उत्पादों की पहचान की जा चुकी है, तो यह जानकारी उस आर्थिक परिवर्तन की आधिकारिक पुष्टि रही, जिसकी शुरुआत छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक जिले की पारंपरिक पहचान को आर्थिक शक्ति में बदलने के संकल्प के साथ की।

उस समय शायद ही किसी ने अनुमान लगाया हो कि यूपी का यह प्रयोग कुछ ही वर्षों में भारत सरकार की आर्थिक नीति का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत', 'वोकल फॉर लोकल' तथा 'लोकल टू ग्लोबल' जैसे राष्ट्रीय अभियानों को मजबूत आधार देगा। आज यह योजना स्थानीय उत्पादन, रोजगार, निर्यात, कौशल विकास, ब्रांडिंग और वैश्विक बाजार तक पहुंच का ऐसा व्यापक आर्थिक मॉडल बन चुकी है, जिसे भारत की नई विकास योजना के रूप में देखा जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 में प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना की शुरुआत की थी। तब उन्होंने कहा था, यदि प्रत्येक जिले की पारंपरिक विशेषज्ञता को आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ा जाए, तो वही स्थानीय उत्पाद राज्य और देश की आर्थिक प्रगति के इंजन बन सकते हैं। इस योजना ने शुरुआती वर्षों में ही परिणाम देना शुरू कर दिए थे। बनारस की रेशमी साड़ियां, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, भदोही के कालीन, फिरोजाबाद का कांच, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और अनेक अन्य पारंपरिक उत्पादों की मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ने लगी।

केंद्र सरकार ने महसूस किया कि यदि यही अवधारणा पूरे देश में लागू की जाए, तो भारत का प्रत्येक जिला अपनी आर्थिक क्षमता के अनुरूप विकास कर सकता है। यही कारण है कि उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया और राज्यों के सहयोग से प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों की पहचान का व्यापक अभियान शुरू किया। आज स्थिति यह है कि देश के 773 जिलों में 1,244 उत्पादों की पहचान की जा चुकी है। इसका अर्थ यह है कि अब विकास प्रत्येक जिले की अपनी आर्थिक पहचान बता रहा है।

'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इसने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार मुहैया कराया है। केंद्र सरकार ने ओडीओपी को 'डिस्ट्रिक्ट्स ऐज एक्सपोर्ट हब्स' पहल से जोड़ दिया है। इस संबंध में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का कहना है, “देश के 734 जिलों में निर्यात की दृष्टि से संभावनाशील उत्पादों और सेवाओं की पहचान की जा चुकी है। तय लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्टेट एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी (एसईपीसी) तथा डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी (डीईपीसी) का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, 249 जिला निर्यात कार्य योजनाएं (डीईएपी) तैयार की जा चुकी हैं, जिनका उद्देश्य उत्पादन, गुणवत्ता, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग, विपणन और निर्यात तक पूरी मूल्य श्रृंखला को व्यवस्थित करना है। इस तरह से यह पहली बार है, जब भारत की निर्यात नीति गांव, कस्बे और जिले तक पहुंची है।”

बाजार तक पहुंच बनी सबसे बड़ी ताकत

जितिन प्रसाद कहते हैं, “सरकार ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर विशेष ओडीओपी स्टोरफ्रंट विकसित किया है, जहां 500 से अधिक उत्पाद श्रेणियों में 1,300 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। इससे सरकारी खरीद प्रणाली में स्थानीय उत्पादों को भी स्थान मिला है। इसके साथ-साथ दस से अधिक राज्यों ने अपने समर्पित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, जिससे छोटे उत्पादक सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं।”

उन्होंने बताया, “राष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और खरीदार-विक्रेता सम्मेलनों ने भी इन उत्पादों को नई पहचान दी है। आज अनेक ऐसे कारीगर हैं, जिनके उत्पाद कभी सिर्फ स्थानीय हाट या मेले तक सीमित रहा करते थे, लेकिन अब वे देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक पहुंच रहे हैं।”

भारत की सांस्कृतिक विरासत भी है अब वैश्विक ब्रांड

उल्लेखनीय है कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) आज देश को आर्थिक लाभ तो पहुंचा ही रहे हैं, वह भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम बने हैं। विदेश मंत्रालय और विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों के सहयोग से अनेक देशों में ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं। भारतीय दूतावासों में 'ओडीओपी वॉल' स्थापित की गई हैं। सिंगापुर में दो और कुवैत में एक अंतरराष्ट्रीय रिटेल स्टोर पर भारतीय ओडीओपी उत्पादों की बिक्री इसका प्रमाण है कि स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक उपभोक्ताओं को भी आकर्षित कर रहे हैं।

केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनेक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के दौरान विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों को दिए जाने वाले आधिकारिक उपहारों में भी ओडीओपी उत्पादों को शामिल किया है। कूटनीति और संस्कृति के इस संगम ने भारतीय उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग को नई गति दी है। इससे दुनिया के सामने भारत विशिष्ट पारंपरिक उत्पादों और उत्कृष्ट हस्तकला वाले देश के रूप में भी उभर रहा है।

देश के वरिष्ठ आर्थिक विश्लेषक प्रहलाद सबनानी कहते हैं, “इन दिनों जिस तरह से प्रत्येक जिला अपनी विशिष्ट क्षमता के आधार पर उत्पादन, गुणवत्ता और निर्यात का केंद्र बनता जा रहा है, उसे देखते हुए यही लगता है कि भारत का विकास अधिक संतुलित, समावेशी और टिकाऊ होता जा रहा है। जिसमें कि आज ओडीओपी 'डिस्ट्रिक्ट-ड्रिवन इकोनॉमिक डेवलपमेंट मॉडल' के रूप में दिखता है।”

मंडलायुक्त ने काशी पहुँच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
वाराणसी (हि.स.)। सावन माह के प्रथम सोमवार पर वाराणसी परिक्षेत्र के मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन हेतु आने वाले सभी भक्तों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध हों। पूरे धाम परिसर का जायजा लेने के बाद कमिश्नर ने श्री काशी विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।  Varanasi News

इस अवसर पर उन्होंने धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस दौरान मंडलायुक्त ने समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को सावन माह के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। उन्होंने श्रद्धालुओं को भरोसा दिया कि दरबार में सभी भक्तों को सुगम, सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था की गई है।

उधर,सावन के पहले सोमवार पर पूरे काशी विश्वनाथ को सुगन्धित पुष्पों और फूलों के वंदनवार से सजाया गया है। इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। सावन के पहले सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश के लिए दो छोर से कतारें लगीं हुई हैं। मैदागिन से चौक होते हुए गेट नंबर 4 सिल्को गली और गेट नंबर 4-ए के रास्ते, वहीं गोदौलिया से ढूंढीराज गेट नंबर 1 और नन्नू फरिया लेन से भक्त लगातार मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं।  Varanasi News

Missing: स्कूल पढ़ने गई तीन छात्रा लापता, दो सहायिकाओं पर मुकदमा दर्ज
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-51 के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय से पढ़ाई के दौरान राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालगृह प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बालिकाओं की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रही दो सहायिकाओं के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-62 स्थित राजकीय बालगृह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। वर्तमान में यहां 157 बालिकाएं रह रही हैं, जिनमें कई निराश्रित भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 10 से 13 वर्ष आयु की तीन बालिकाओं को मंगलवार को नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययन के लिए बस के माध्यम से सेक्टर-51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भेजा गया था। विद्यालय पहुंचने के बाद वे अचानक लापता हो गईं, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना बालगृह प्रशासन और पुलिस को दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि बालिकाओं की देखरेख का दायित्व संस्था में कार्यरत दो सहायिकाओं पर था, जो घटना के समय विद्यालय में मौजूद थीं। लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित कर दी हैं, जो आसपास के क्षेत्रों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बालिकाओं की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और बालिकाओं का सुरक्षित पता लगाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

खेत में पानी लगाने गए मज़दूर का शव नहर में मिला, परिवार में शोक की लहार
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकला मजदूर अगले दिन सुबह नहर में मृत अवस्था में मिला, जिससे परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रेहड़ थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पप्पू गुरुवार शाम गांव के एक किसान के खेत पर मजदूरी करने गया था। Bijnor News

रात देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। हालांकि रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत के पास नहर में पप्पू का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल के आसपास कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिन्हें जांच के दायरे में रखा गया है। मृतक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। Bijnor News

Yogi Government Decision: यूपी में बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन Work From Home, सरकारी काफिलों में भी 50% कटौती
Yogi Government Decision:  मुज्जफरनगर, राहुल। Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बढ़ते वैश्विक तेल संकट और ऊर्जा बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की घोषणा की है। यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और मितव्ययिता के आह्वान के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, DGP और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए।

सरकारी काफिलों में 50% कटौती

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी वाहनों के काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देना है।

हफ्ते में 2 दिन हाइब्रिड मॉडल

नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों की IT कंपनियों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा राज्य में “नो-व्हीकल डे” लागू करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की जाएगी।

वर्चुअल मीटिंग्स और ऑनलाइन सिस्टम पर जोर

शिक्षा विभाग के सेमिनार, कार्यशालाएं और आधिकारिक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सचिवालय और निदेशालय स्तर की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।

कारपूलिंग और EV को बढ़ावा

सरकार ने कंपनियों को कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ईंधन की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

Bahraich: बहराइच में एक सप्ताह से खौफ़जदा ग्रामीण, तीन माह की बच्ची को माँ के पास से उठा ले गया जंगली जानवर
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में महसी और कैसरगंज क्षेत्र के लोग इन दिनों एक जंगली जानवर के आतंक से सहमे हुए हैं। पिछले एक सप्ताह से वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है, किंतु अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल इस कदर है कि लोग रात में घरों से बाहर निकलने से परहेज़ कर रहे हैं। सोमवार देर रात महसी क्षेत्र के बहोरवा गाँव में यह जानवर तीन माह की मासूम बच्ची को उसकी माँ के पास से उठा ले गया। सुबह उसका शव गाँव के बाहर गन्ने के खेत में बरामद हुआ, जिससे पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। Bahraich News

जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं

जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं, जिनमें चारे के रूप में बकरियाँ रखी गई हैं। साथ ही कैमरे और निगरानी टीमें भी सक्रिय हैं, लेकिन यह जंगली जानवर हर बार बच निकलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी आते हैं, थोड़ी देर रुकते हैं और फिर चले जाते हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि यह जानवर भेड़िए जैसा प्रतीत होता है। बच्ची के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि शोर मचाने पर भी वे अपनी बेटी को नहीं बचा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भय के चलते वे रात को बाहर नहीं सो पाते। अधिकांश परिवार अब छतों या ऊपरी मंज़िलों पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इलाके में गहन निगरानी की जा रही है। वन संरक्षक डॉ. सम्मारन के अनुसार, ड्रोन के माध्यम से भी नज़र रखी जा रही है और कुल 12 टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। बच्ची के शव से मिले नमूने जाँच हेतु भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि शीघ्र ही जानवर को पकड़ लिया जाएगा। Bahraich News

Hate speech case: हेट स्पीच मामले में विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म
MLA Abbas Ansari’s membership terminated: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त कर दी गई है। नफरत फैलाने वाले भाषण (हेट स्पीच) मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी, जिसके उपरांत विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। Mau News

विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री प्रदीप दुबे ने एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए मऊ सदर सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। साथ ही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपचुनाव कराने की अनुशंसा भी भेज दी गई है। बताया गया है कि कोर्ट का आदेश आने के बाद फाइल तत्परता से मऊ से लखनऊ भेजी गई और रविवार को विशेष रूप से विधानसभा सचिवालय खोला गया ताकि निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जा सके।

अंसारी को मऊ कोतवाली में दर्ज एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया

पत्र के अनुसार, अब्बास अंसारी को मऊ कोतवाली में दर्ज एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराया गया है। न्यायालय ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उन्हें कुल दो वर्ष से अधिक की साधारण कारावास और विविध आर्थिक दंड की सजा सुनाई है, जिनमें प्रमुख रूप से धारा 171F, 506, 53A और 120B शामिल हैं। सभी सजाएँ एक साथ चलेंगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों के आलोक में यह निर्णय लिया गया कि अब्बास अंसारी को 31 मई, 2025 से अयोग्य माना जाएगा, और उसी तिथि से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त मानी गई है।

ज्ञात हो कि अब्बास अंसारी, पूर्व विधायक एवं विवादास्पद नेता मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में वे मऊ सदर सीट से सुभासपा प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान 3 मार्च 2022 को पहाड़पुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कथित रूप से प्रशासन को “चुनाव के बाद सबक सिखाने” की धमकी दी थी, जिसे अदालत ने हेट स्पीच माना और उसके आधार पर उन्हें दोषी ठहराया। अब्बास अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने बताया कि वे इस निर्णय के विरुद्ध सेशन न्यायालय में अपील दायर करेंगे। Mau News

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें! पार्टी से निष्कासन के आदेश जारी

Fatehpur Triple Murder Case Update: फतेहपुर तिहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Fatehpur Triple Murder Case Update: फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): जनपद फतेहपुर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। यह हत्याकांड हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को उस समय घटित हुआ जब प्रधान रामदुलारी के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू, अनूप सिंह उर्फ पिंकू तथा पौत्र अभय प्रताप की गोलियों से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्याएं चुनावी रंजिश के चलते की गई थीं। Uttar Pradesh News

घटना के बाद से पुलिस की इंटेलिजेंस विंग, खागा व औंग थानों की संयुक्त टीमें आरोपियों की खोज में लगातार प्रयासरत थीं। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। मंगलवार की रात एक विशेष जांच के दौरान खागा क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा।

आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस तथा एक वाहन बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस तथा एक वाहन बरामद किया गया है। इनमें एक आरोपी मुन्नू सिंह का पुत्र पीयूष सिंह है, जिसे पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा घायल सज्जन सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रेमनगर की ओर से आ रही एक काली स्कॉर्पियो वाहन को रोकने पर वह वापस मुड़कर भागने लगी। पीछा करने पर अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं, जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस ने भी गोली चलाई।

ज्ञात हो कि इस हत्याकांड में पप्पू सिंह, अभय सिंह और रिंकू सिंह की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है Uttar Pradesh News

Grenade Attack Case BJP leader’s House: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला मामला: दो संदिग्ध काब…