medicine - Sach Kahoon Hindi

Slehri Medicine : सलेहरी औषधि की खुशबू से महक उठी लाडवा मंडी
देशी दवाइयां बनाने में होता है इसका प्रयोग || Slehri Medicine

रामगोपाल, लाडवा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाडवा अनाजमंडी आजकल सलैहरी औषधि (Slehri Medicine) की खुशबू से महकी हुई है। हरियाणा और पंजाब की सीमा कैथल और पटियाला के किसानों द्वारा इस औषधि की फसल तैयार की जाती है। अब इस फसल की बिजाई कुरुक्षेत्र जिले में भी कुछ किसानों द्वारा की जा रही है। केवल लाडवा और अमृतसर की अनाजमंडी मे सलैहरी औषधि का व्यापार होता है। किसानों द्वारा बिक्री के लिए सलैहरी औषधि लाडवा अनाजमंडी मे लाई जाती है। इसलिए लाडवा अनाज मंडी एशिया की प्रमुख अनाजमंडी में से एक है। लाडवा मंडी में इस औषधि फसल की हर वर्ष लगभग 15,000 से 20,000 बोरी किसानों द्वारा बिक्री के लिए लाई जाती है।

अभी तक मंडी में लगभग 500 से 1000 बोरी सलैहरी की आवक हुई है। इस फसल को व्यापारियों द्वारा 7200 रुपए से लेकर 8500 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। व्यापारियों ने बताया कि इस फसल का एशिया देशों में निर्यात किया जाता है। इस औषधि फसल का तेल निकाल कर देशी दवाइयां बनाने में प्रयोग किया जाता है और खाद्य सामग्री को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

कैसी होती है सलैहरी औषधि || Slehri Medicine

सलैहरी औषधि हरे और भूरे रंग की खुशबूदार औषधि है और यह देखने में अजवायन जैसी लगती है। यह देसी दवाइयां बनाने और खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रयुक्त होती है। कुछ लोग इसे हड्डियों और जोड़ों के दर्द में दवाई के रूप में प्रयोग करते हैं।

मटर के बीज और सलैहरी की एक साथ होती है बिजाई

इस फसल को लेकर आए किसान अमरीक सिंह, करनैल सिंह, अमरजीत सिंह, निदान सिंह, कर्मवीर, जयपाल आदि ने बताया कि इसकी बिजाई अक्टूबर नवंबर में की जाती है। जिसमें मटर सब्जी के बीज और सलैहरी के बीज दोनों फसलों की एक साथ बिजाई की जाती है। इन फसलों की निकासी का समय 6 महीने का है। मटर सब्जी की फसल 3 महीने मे तैयार हो जाती है। आगे 3 महीने के बाद सलैहरी औषधि की फसल तैयार हो जाती हैं। इस फसल की 6 से 8 क्विंटल प्रति एकड़ निकासी होती है। जिसका बाजार भाव 7200 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल है और यह फसल लगभग 50000 से 60000 रूपए पर प्रति एकड़ तक बिक जाती है।

Health Facilities : फ्री हो स्वास्थ्य सुविधाएं
– Health Facilities –

केंद्र सरकार ने हृदय, लीवर और मधुमेह से जुड़ी 41 दवाएं सस्ती करने का फैसला किया है। दवा मूल्य निर्धारण करने वाली एजेंसी नेशनल ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी ने अपनी 123वीं बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। दरअसल, आजकल यह रोग दुर्लभ नहीं रहे और 30 करोड़ से अधिक लोग इन बीमारियों से पीड़ित हैं। लेकिन यह भी एक तथ्य है कि कई करोड़ से अधिक लोग इन बीमारियों के साथ जी रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जिन्हें स्वास्थ्य जांच करवाने पर अपने रोग का पता चलता है। भले ही सरकार ने जनता के हित में यह फैसला लिया है, लेकिन आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यकता है कि देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं (Health Facilities) फ्री में उपलब्ध करवाई जाएं।

इससे लोगों पर प्राइवेट कंपनियों के महंगे हेल्थ इंश्योरेंस के खर्च का बोझ भी घटेगा। कैंसर, हृदय, किडनी और लीवर की बीमारियों का तत्काल उपचार करवाना अति आवश्यक हो गया है। ऐसी भयानक बीमारियों के भारी भरकम खर्च के सामने सरकारी बीमा योजनाएं भी छोटी पड़ जाती हैं। बढ़ते प्रदूषण और कुछ अन्य कारणों से बीमारियां बड़े पैमाने पर बढ़ रही हैं। हार्ट में स्टंट, लीवर ट्रांसप्लांट और घुटनों का प्रत्यारोपण आजकल आम बात हो गई है। लीवर ट्रांसप्लांट करवाने का खर्च 20 लाख से भी अधिक तक पहुंच जाता है। इसी तरह गुर्दे बदलने पर भी 10 लाख के करीब खर्च आता है। यूं भी भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की चार प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और तीसरी बनने को तैयार है, इसलिए ऐसे देश में सभी नागरिकों तक निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना जरूरी है।

Medicine Price: दवाओं की कीमतों पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लोगों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Medicine Price: सरकार ने कहा है कि दवाओं की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी और इस संबंध में सभी समाचार भाम्रक और गलत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि दवाओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि का दावा करने वाली रिपोर्टें असत्य और भ्रामक हैं। मंत्रालय ने कहा है कि कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान आधार वर्ष 2011-12 के साथ थोक मूल्य सूचकांक में वार्षिक वृद्धि 0.00551 प्रतिशत थी।

इसके अनुरुप राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 20.03.2024 को आयोजित अपनी बैठक में अनुसूचित दवाओं की कीमतों में 0.00551 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा गैर अनुसूचित दवाओं की कीमतों में कोई भी विनिमार्ता एक वर्ष में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं कर सकता है।

कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा | Medicine Price

मंत्रालय के अनुसार 923 दवाओं पर अधिकतम कीमतों में 0.00551 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके अलावा 782 दवाओं की अधिकतम कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा कीमतें 31.03.2025 तक लागू रहेंगी। इस प्रकार उन 54 दवाओं की कीमतों में 00़1 पैसे की वृद्धि होगी जिनकी कीमतें 90 रुपए से 261 रुपये के बीच हैं। इस प्रकार, वर्ष 2024-25 में दवाओं की अधिकतम कीमत में लगभग कोई बदलाव नहीं होगा।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि अप्रैल, 2024 से दवा की कीमतों में 12 प्रतिशत तक की उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और इस वृद्धि से 500 से अधिक दवाएं प्रभावित होंगी। औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) 2013 के प्रावधानों के अनुसार, दवाओं को अनुसूचित और गैर-अनुसूचितके रूप में वगीर्कृत किया गया है। फार्मास्युटिकल विभाग के अंर्तगत राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर अनुसूचित दवाओं की अधिकतम कीमतों को संशोधित करता है। Medicine Price

यह भी पढ़ें:– आग में जिन्दा जला एक परिवार, 7 की मौत!

Cow Milk : औषधीय गुणों से भरपूर है गाय का दूध
परशुराम संबल। गाय के दूध (Cow Milk) में अनेक विटामिन, खनिज लवण, चिकनाई आदि जीवन उपयोगी तत्व पाए जाते हैं। डॉ. फ्रेंक ने तो गाय के दूध की खूबी बताते हुए कहा है कि एक लीटर गाय के दूध में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व विद्यमान रहते हैं। जैसे मां का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत तुल्य गुणकारी आहार है, वहीं अन्य पशुओं की उपेक्षा गुणों की दृष्टि से गाय का दूध सर्वश्रेष्ठ माना गया है। भावप्रकाश में रोग शमन में दूध की प्रभावशीलता का वर्णन करते हुए कहा गया है कि गाय का दूध जीर्ण ज्वर, मानसिक रोग, उन्माद, मूर्छा, भ्रम, संग्रहणी, पीलिया, दाह, प्यास, हृदय रोग, शूल, गोला, बवासीर, रक्तपित्त, अतिसार, और गर्भस्राव जैसी व्याधियों में हितकारी है।

बालक, वृद्ध, दुर्बल, क्षीण के कारण शिथिल हुए व्यक्तियों के लिए गाय का दूध बहुत लाभकारी है। जो व्यक्ति गाय का दूध सदैव पीते हैं, उनके समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं और बुढ़ापा उन पर आक्रमण नहीं कर पाता। वैद्य शिरोमणि बाग्भट्ट के अनुसार गाय का दूध बलवर्धक और रसायन है। यह घावपूरक और थकान, निद्रा, भय, भ्रम, खांसी, प्यास और भूख को शांत करता है। जीर्ण ज्वर, मूत्र रोग और रक्तपित्त जैसे उपद्रवों को नष्ट कर देता है।

गाय के दूध में विटामिन ए’, बी’, और डी’ पर्याप्त मात्र में होने की वजह से इसके सेवन से रक्त संचालन, पाचन क्रिया और शक्ति बनाये रखने की सामर्थ्य होती है। गाय का दूध मनुष्य के लिए पूर्ण आहार है।

अति लाभदायक है गाय का दूध | Cow Milk

दूध प्रात: पीना लाभदायक है। रात्रि में दूध सोने से तीन घंटे पहले पी लेना चाहिये। दूध में प्राकृतिक मिठास होती है। यदि मिठास की आवश्यकता हो तो चीनी के बजाय शहद का उपयोग करें। गाय के दूध में पोषक तत्वों के अलावा कैरोटिन नामक पौष्टिक तत्व भी खूब रहता है जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य को बढ़ाता है। इसी कारण गाय के दूध को औषधि माना गया है। गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर का धार्मिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं पंच विधि से बनाई गई औषधियों के सेवन से शरीर में जीवनी शक्ति की वृद्धि होती है। भारतीय ही नहीं, यूनानी चिकित्सक और विद्वान भी गाय के दूध की प्रशंसा करते हुए नहीं थकते। उनका कहना है कि गाय का दूध उज्ज्वल और मिठासयुक्त होता है। वह दिल, तपेदिक और फेफड़ों के घाव में बहुत फायदेमंद है। इसके प्रयोग से शोक, भ्रम, पागलपन आदि दूर होते हैं।

बाल झड़ने पर स्नान से आधा घंटा पहले बालों में गाय के दूध की मालिश करने से बालों का गिरना रुक जाता है।

गाय के दूध से निर्मित दही और छाछ के सेवन से पेट के कृमि नष्ट हो जाते हैं।

काली मिर्च और मिश्री युक्त गाय का गरम दूध पीने से जुकाम दूर होता है।

सौंठ को गाय के दूध में घिसकर माथे पर लेप करने से सिर दर्द शांत हो जाता है।

गाय के दूध में बादाम की खीर बनाकर खाने से आधा सीसी दर्द दूर होता है।

दूध में शहद मिलाकर पीने से गैस नहीं बनती।

गाय का दूध पीने से हिचकी बन्द हो जाती है।

चेहरे पर कील, मुहांसे, दाग धब्बे दूर करने के लिए सोने से पहले हल्का गरम दूध चेहरे पर मलें और कुछ समय बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे का सौन्दर्य बढ़ेगा।

दूध में पानी मिलाकर फोहे से शरीर पर मलें। कुछ देर बाद स्नान कर लें। इससे शरीर की खुश्की और खुजली मिट जाएगी।

Medicine: देश में सस्ती व जरूरी दवा उपलब्ध करवाना सबसे बड़ी चुनौती
गुजवि में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में दो दिनों तक चला चिंतन

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Medicine: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसिज विभाग के सौजन्य से ‘फार्मास्युटिकल प्रौद्योगिकी एवं संबद्ध विज्ञान में उभरते लक्ष्य एवं चुनौतियां’ विषय पर हुई दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस गुरुवार को सम्पन्न हो गई। विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर मुख्यातिथि थे। कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा व पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ के यूआईपीएस के प्रो. वी.आर. सिन्हा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Hisar News

समारोह की अध्यक्षता विभाग की अधिष्ठाता एवं अध्यक्षा तथा कॉन्फ्रेंस की समन्वयक प्रो. सुमित्रा सिंह ने की। इस अवसर पर कॉन्फ्रेंस के सह-समन्वयक प्रो. डी.सी. भट्ट व प्रो. सुनील शर्मा उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने कहा कि फार्मास्युटिकल साइंसिज की देश के आर्थिक विकास में भी अग्रणी भूमिका है। फार्मास्युटिकल वैज्ञानिकों के अनुसंधानों के कारण ही भारत उच्च गुणवत्ता की तथा उपयुक्त कीमतों पर दवा उपलब्ध करवाने वाला दुनिया का अग्रणी देश है।

फार्मास्युटिकल क्षेत्र में शोध की अपार संभावनाएं | Hisar News

इस क्षेत्र में शोध व अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। फार्मास्युटिकल वैज्ञानिकों के ऊपर अब देश में और अधिक सस्ती व उपयोगी दवाएं उपलब्ध करवाने की चुनौती है, ताकि हर गरीब आदमी को उच्च स्तरीय दवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में प्रतिभागियों, प्रतिभागी संस्थानों तथा विश्वविद्यालय में तालमेल और बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि प्रो. संदीप राणा ने अपने संबोधन में कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन से फार्मास्युटिकल साइंसिज के क्षेत्र में नए अनुसंधानों के लिए रूपरेखा तैयार हुई है।

साथ ही प्रतिभागी इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक खोजों से अवगत हुए हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. वी.आर. सिन्हा ने ‘काउंटर फीट ड्रग्स’ विषय पर अपना संबोधन दिया तथा इस कॉन्फ्रेंस को प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विषय विशेषज्ञ भारत सरकार के आयूष मंत्रालय के सैंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एच), नोएडा के रिसर्च ऑफिसर डा. बिनित द्विवेदी ने भी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। Hisar News

देश-विदेश से 328 शोधकर्ताओं ने लिया भाग | Hisar News

समन्वयक प्रो. सुमित्रा सिंह ने स्वागत सम्बोधन दिया तथा कॉन्फ्रेंस की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में भारत तथा अन्य देशों के 328 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डा. दिनेश ढींगड़ा ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी व गैरशिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– विदेशी महिला से दुराचार के मामले में होटल मैनेजर को 10 साल की कैद

सच कहूँ इंपैक्ट:- कैंसर व लीवर की नकली दवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय व केंद्रीय विनियामक को मानवाधिकार आयोग का नोटिस
आयोग ने चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब की, जताई चिंता | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। भारत के बाजारों में कैंसर व लीवर की नकली दवाएं बिकने के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कड़ा संज्ञान लेने के बाद अब भारतीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया से चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। ध्यान रहे कि 12 सितंबर के दैनिक ‘सच कहूँ’ ने अपने प्रथम पृष्ठ पर ‘नकली दवाएं ले रही जान, सरेआम बिक रहे कैंसर व लीवर के नकली इंजेक्शन’ शीर्षक से टॉप स्टोरी पब्लिश की थी। Hisar News

नकली दवा बेचने वालों में मची खलबली

जनहित का यह मुद्दा सच कहूँ में प्रकाशित होने के बाद कैंसर व लीवर की नकली दवाई बेचने वाले सौदागरों में खलबली मची हुई थी। सबसे चिंतनीय स्थिति यह थी कि मानवाधिकारों के खिलाफ चलने वाले इस गोरखधंधे का भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय व ड्रैग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को मालूम भी नहीं था। इसके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वयं भारत सरकार को अलर्ट करते हुए नकली दबाव बेचने के संबंध में रोक लगाने की चेतावनी दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस चेतावनी के बाद ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर, चिकित्सकों और मरीजों कैंसर की एडसेट्रिस व लीवर की डिफिटेलियो नामक दो दवाओं को लेकर सतर्क किया है।

ऑनलाइन बिक रहे इंजेक्शन | Hisar News

भारत सहित चार देशों में पाए गए कैंसर के एडसेट्रिस इंजेक्शन 50 एमजी की नकली दवा किसी न किसी माध्यम से रोगी तक पहुंच जाती है। खास बात यह है कि यह नकली दवाइयां अनियमित आपूर्ति यानी ऑनलाइन तरीके से बेची जा की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट को बनाया आधार

ऐसी स्थिति में जब कैंसर में लीवर जैसी गंभीर बीमारी से मैरिज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो तब यदि उसे नकली दवाई और दे दी जाए तो सीधे तौर पर एक तरफ जहां मानव अधिकारों का हनन माना जाता है, वहीं मरीज के साथ भी नाइंसाफी होती है। भारतीय मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में केंद्र और आषधि विनियामक को नोटिस दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा है कि मीडिया की रिपोर्ट की सामग्री अगर सही है, तो यह मानव अधिकारों का उल्लंघन है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रपति मुर्मु ने किया आयुष्मान भव: अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ

कोरोना से तड़प रहे चीन की मदद करेगा भारत, भेजेगा दवाएं
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना ने चीन की कमर तोड़ कर रख दी है। हर दिन कोरोना से लोग मर रहे हैं। लाखों की संख्या में नए मरीज सामने आने से अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं और दवाओं की भी किल्लत हो गई। बिना दवाओं के लोग तड़प रहे हैं। इस बीच भारत फिर अपने पड़ोसी को मुसीबत में देखकर सामने आया है। और भारत ने फैसला लिया है भारत चीन में दवाएं भेजेगा। भारत के दवा निर्यात निकाय के अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े दवा निर्माताओं में से एक भारत ने चीन की मदद करने का फैसला लिया है। भारत चीन को बुखार की दवाई देगा।

कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई और उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और रसद की तैयारियों सहित देश में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनाये जा रहे निगरानी उपायों को विशेषकर हवाई हड्डों पर मजबूत करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के खिलाफ जन स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। परीक्षण में तेजी लाने, जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड बुनियादी ढांचे की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कोविड के लिए उचित व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आखिर कफ सिरप से कैसे गई 60 बच्चों की जान?
मेडेन की दवाओं पर जानकारी मांगी गयी WHO से | Maiden Pharmaceutical

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। गाम्बिया में कुछ बच्चों की मृत्यु के बाद एक भारतीय दवा कंपनी के उत्पादों पर सतर्कता बरतने की सलाह देने के मामले में केंद्र सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से पूरी जांच तथा परिणामों की जानकारी मांगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में डब्ल्यूएचओ से पूरी जांच और परिणामों को साझा करने के लिए कहा गया है। भारतीय औषधि गुणवत्ता नियंत्रक प्राधिकरण-सीडीएससीओ ने इस मामले पर हरियाणा राज्य औषधि नियामक प्राधिकरण के साथ मामला उठाया है। इस दवा कंपनी मेसर्स मेडेन फार्मास्युटिकल लिमिटेड (Maiden Pharmaceutical) की दवा निर्माण इकाई हरियाणा के सोनीपत में है।

राज्य औषधि नियंत्रक के सहयोग से मामले में तथ्यों और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए एक विस्तृत जांच शुरू की गई है। सीडीएससीओ ने कंपनी के इन उत्पादों के नमूने क्षेत्रीय ड्रग टेस्टिंग लैब, चंडीगढ़ को परीक्षण के लिए भेजे गये हैं।

क्या है मामला

सीडीएससीओ की प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि यह कंपनी ने प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन बीपी, कोफेक्सनालिन बेबी कफ सिरप, माकॉफ बेबी कफ सिरप और माग्रिप एन कोल्ड सिरप (Cough Syrup) के लिए राज्य औषधि नियंत्रक से लाइसेंस प्राप्त किया है। इस कंपनी को केवल निर्यात के लिए इन उत्पादों के लिए विनिर्माण अनुमति दी गयी है। कंपनी ने इन उत्पादों का निर्माण और निर्यात केवल गाम्बिया को किया है। मंत्रालय ने कहा है कि आयातक देश गुणवत्ता मानकों पर इन आयातित उत्पादों का परीक्षण करता है और आयात करने का निर्णय लेने से पहले उत्पादों की गुणवत्ता से संतुष्ट होता है।

मंत्रालय ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ के अस्थायी परिणामों के अनुसार, जिन 23 नमूनों का परीक्षण किया गया था, उनमें से चार नमूनों में डायथाइलीन ग्लाइकॉल या एथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है। WHO ने बताया है कि विश्लेषण का ब्यौरा भविष्य में डब्ल्यूएचओ को उपलब्ध कराया जाएगा और WHO इसे भारतीय नियामक के साथ साझा करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को भारत में बिक्री के लिए लाइसेंस नहीं दिया गया है।

क्या है गांबिया मामला?

डब्ल्यूएचओ ने भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल्स की ओर से बनाए गए कफ और कोल्ड सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन चार सिरप के सैंपल की जांच की गई थी, उनमें भारत के मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही कफ कोल्ड सिरप शामिल हैं। आपको बता दें कि गाम्बिया में 60 बच्चों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इन बच्चों ने कोई कफ सिरप पीया था जिसकी वजह से इन बच्चों के गुर्दों में समस्या सामने आई। इसके बाद सरकार अब इन मौतों के पीछे कारणों की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

RTI में खुलासा: दो साल में 1.28 करोड़ की खरीदी दवाएं, भुगतान का रिकॉर्ड नहीं
नियमों को दरकिनार कर एक ही मेडिकल स्टोर से खरीदी दवाएं

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। भ्रष्टाचार रूपी दानव सरकार के सुशासन मुहैया करवाने के दावों की सरेआम हवा निकाल रहा है। एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बातें दोहरा रहे है, वहीं विभाग के अधिकारी व कर्मचारी है कि वो मुख्यमंत्री की बातों को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामले में स्वास्थ्य व गृह राज्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा खरीद के नाम पर बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। जिसका खुलासा सामाजिक कार्यकर्ता जितिन गोयल द्वारा दवाओं के संबंध में नागरिक अस्पताल से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है।

आरटीआई के जवाब में विभाग द्वारा शहर के शिव चौक पर स्थित गुलाटी मेडिकल स्टोर से पिछले करीब दो सालों में 1.28 करोड़ रुपए की दवाएं खरीद की गई, लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि विभाग के पास इन दवाओं की खरीद का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। विभाग द्वारा सिर्फ और सिर्फ जुलाई 2019 से अक्तूबर 2021 तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 1.28 करोड़ रुपए की दवाआें के चैक का भुगतान गुलाटी मेडिकल स्टोर को किया दिखाया है, लेकिन दवाओं के बिल संबंधी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है, जोकि समझ से परे की बात है। विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की दवा खरीद करने के बाद भी उक्त मेडिकल स्टोर की दवाओं की लैब में कोई जांच रिपोर्ट नहीं करवाई, ताकि ये पता लगाया जा सके कि जो दवाएं खरीद की जा रही है, वो सही है या नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर मिलेगी जेनेरिक दवाएं, पहला ‘दवा इंडिया स्टोर’ दिल्ली में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं अधिक कुशल तथा अच्छी बनाने के प्रयासों के अंतर्गत एक कंपनी के साथ मिल कर दिल्ली और हरियाणा में अपने विभिन्न खुदारा ईंधन डिपो पर जेनेरिक औषधि की दुकानों की सुविधाएं सुलभ कराने जा रही है। इंडियन ऑयल की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए मैसर्स दवा इंडिया जेनेरिक फामेर्सी लिमिटेड के साथ ‘दवा इंडिया के कंपनी स्टोर खोलने का समझौता किया गया है। इस तरह का पहला स्टोर नई दिल्ली के साकेत में इंडियन ऑयल के मैसर्स वेलकम मोटर्स के पेट्रोल पंप पर खोला गया है।

इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित ग्राहक सेवाएं देने को प्रतिबद्ध

पूर्व क्रिकेट कप्तान और दवा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर कपिल देव ने ‘दवा इंडिया’ के इस पहले कंपनी आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कार्यकारी निदेशक और प्रमुख, दिल्ली राज्य कार्यालय श्याम बोहरा, मैसर्स जोटा हेल्थ केयर के सीईओ केतन जोटा, इंडियन आयल के मुख्य महाप्रबंधक (खुदरा बिक्री), दिल्ली राज्य कार्यालय और दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बोहरा ने कहा की दवा इंडिया के साथ यह करार इस बाता की पुष्टि करता है कि इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित ग्राहक सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से ग्राहकों के बीच जेनेरिक एवं प्रभावी लागत वाली दवाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इंडियन ऑयल के और 12 रिटेल आउटलेट्स दवा इंडिया स्टोर्स को शुरू करने की तैयारी है। दवा इंडिया आउटलेट के उद्घाटन के साथ दिल्ली और हरियाणा में इंडियन आॅयल पेट्रोल पंपों पर ऐसे कई और स्टोरों की शुरूआत की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पल्स पोलियो अभियान में 27 को दवा पिलाई जायेगी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को 27 फरवरी 2022 को विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।

जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पल्स पोलियो अभियान के तहत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने माइक्रो प्लान के अनुसार बच्चों को खुराक पिलाएं। गांव और ढाणियों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों के लिए भी गठित टीमों द्वारा प्रत्येक बच्चे तक पहुंचते हुए दवा पिलाने के लिए निर्देशित किया।

अभियान के पहले दिन 27 फरवरी को स्कूल खुले रहें, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि माइग्रेट लेबर को ध्यान में रखते हुए पोलियो दवा पिलाने की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी बच्चा और घर अभियान से वंचित ना रह जाये।

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने बताया कि जिले में 0-5 वर्ष तक के 2,89,823 बच्चे हैं। जिले में कुल 2335 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी। 27 फरवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 28 फरवरी और 1 मार्च घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोरोना के मरीजों के लिये डब्ल्यूएचओ ने की दो दवाओं की सिफारिश
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक पैनल ने कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए और ओमिक्रॉन के प्रसार पर रोक लगाने के लिये एली लिली और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन एवं वीर बायोटेक्नोलॉजी के दवाओं का इस्तेमाल किये जाने की सिफारिश की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस वक्त दुनिया के 149 देशों में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन पर वैक्सीन सहित कई तरह के उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं। कई देशों में डेल्टा वेरिएंट की जगह आॅमिक्रोन ले चुका है। ऐसे में सरकारें और वैज्ञानिक इससे निजात पाने के लिए तमाम तरह के परीक्षणों, प्रतिबंधों और दवाइयों में उलझे हुए हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कॉर्टिकोस्टेरॉइड के संयोजन से ओलुमिएंट ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले लिली के बारिसिटिनिब का इस्तेमाल कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार के लिये सुझाया है। इसके अलावा, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन एवं वीर बायोटेक्नोलॉजी के एंटीबॉडी थेरेपी को उन मरीजों के लिये उपयोगी बताया गया है, जिनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन आगे चलकर उनके अस्पताल में भर्ती होने की संभावना अधिक जताई गयी है। उल्लेखनीय है कि अभी जीएसके-वीर की एक मात्र मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी प्रयोगशाला परीक्षणों में ओमिक्रॉन के खिलाफ प्रभावशील दिखाई दिया है, जबकि इस तरह के परीक्षणों में एली लिली एंड कंपनी (एलएलवाई.एन) और रेजेनरॉन फार्मास्यूटिकल्स (आरईजीएन.ओ) की दवाओं ने अभी उतना असर नहीं दिखाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।