transport - Sach Kahoon Hindi

गुजरात के धोराजी से पहली बार बंगलादेश के दर्शना स्टेशन तक प्याज का परिवहन
भावनगर। पश्चिम रेलवे में गुजरात के धोराजी से बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन तक परिवहन के लिए पहली बार प्याज की लोडिंग शुरू की गई है। इससे लगभग 46 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वी. के. टेलर ने मंगलवार को बताया कि धोराजी से दर्शना की दूरी 2437 किलोमीटर है। धोराजी स्टेशन को परिचालन, वाणिज्यिक और इंजीनियरिंग पर्यवेक्षकों की टीम द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार काफी कम समय में लोडिंग के उपयुक्त बनाया गया और कम से कम समय में लोडिंग के लिए खोल दिया गया। अग्रिम दर अधिसूचना एक अगस्त को जारी की गई, दो अगस्त को दर्शना (बंगलादेश) के लिए पंजीकृत किया गया और तीन अगस्त को रेक की आपूर्ति कर लोडिंग शुरू कर दी गई।

भावनगर डिवीजन के लिए यह एक नया ट्रैफिक है, जिससे लगभग 46 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस महीने में लगभग 3-4 रेक लोड होने की सम्भावना है। उल्लेखनीय है कि माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा जोनल स्तर के साथ-साथ अपने सभी छह मंडलों में बहु-विषयक व्यावसायिक विकास इकाइयों (बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों) की स्थापना पिछले दिनों की गई थी। इन इकाइयों का लक्ष्य नये विचारों और पहलों को शामिल करके माल ढुलाई में अधिकाधिक व्यवसाय की सम्भावनाओं की तलाश करना है। इन बहु-स्तरीय व्यावसायिक विकास इकाइयों का प्रमुख उद्देश्य रेलवे द्वारा 2024 तक सड़क द्वारा ले जाई जाने वाली गैर-थोक पारम्परिक वस्तुओं के अतिरिक्त यातायात को आकर्षित करके माल ढुलाई को दोगुना करना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बादल-परिवार का ट्रांसपोर्ट माफिया पहले की तरह कर रहा काम :आप
मुख्यमंत्री पंजाब और जनता के हित की परवाह करने के बजाए आज भी बादल परिवार (Badal family) का साथ दे रहे हैं

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि राज्य में अमरिंदर सरकार में भी बादल परिवार (Badal family) का ट्रांसपोर्ट माफिया पहले की तरह काम कर खजाने को करोड़ों का चूना लगा रहा है। प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा तथा अमन अरोड़ा ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कैप्टन सिंह ने भरोसा दिलाया था कि ट्रांसपोर्ट माफिया से लेकर अन्य माफिया पर नकेल कसी जायेगी , लेकिन कांग्रेस सरकार बादल परिवार के बस माफिया पर नकेल नहीं कस सकी है जिससे पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी को करोड़ों का घाटा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बादल परिवार कंट्रैक्ट कैरेज में स्टेज कैरेज परमिट की तरह बसें चला रहे हैं। यह गैर कानूनी काम पंजाब सरकार की विशेष मेहरबानी से हो रहा है। चीमा ने कहा कि बादल परिवार ने अपने दस सालों के माफिया राज के दौरान नियमों-कानूनों की उल्लंघना कर अपने पारिवारिक हितों और निजी कारोबार को फैलाया ।

मुख्यमंत्री पंजाब और जनता के हित की परवाह करने के बजाए आज भी बादल परिवार का साथ दे रहे हैं। पंजाब से दिल्ली के एयरपोर्ट तक चलने वाली प्राईवेट बसों की मालिकी पर बादल परिवार का एकाधिकार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नया बस स्टैंड बना सपना, पुराने की संभाल नहीं
अनदेखी: गंदगी व धूल मिट्टी का घर बना बस स्टैंड

भटिंडा (अशोक वर्मा)। भटिंडा के लोगों को नए अधुनिक बस स्टैंड के सपने दिखा कर अधिकारियों ने पुराने बस स्टैंड को भी भूला दिया है। अब पीआरटीसी इसकी संभाल नहीं कर रही। कभी शहर की शान माना जाता यह बस स्टैंड आज गंदगी व धूल-मिट्टी का घर बन कर रह गया है। यहां मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।

जिस कारण न सिर्फ मुसाफिरों, बल्कि ट्रांसपोर्ट स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1975 में करोड़ों रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण बेआबाद पड़ी करीब 10 एकड़ जमीन में किया गया था।

बस स्टैंड शहर के बीचो-बीच घनी आबादी में होने के कारण बसों से यातायात का बुरा हाल रहता है,जिसे देखते हुए बस स्टैंड को शहर से बाहर तबदील करने की योजना बनी थी, जो कि सिरे नहीं चढ़ सकी।

मुसाफिरों के लिए मूलभूल सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं

लोगों की मांग पर सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले इस बस स्टैंड की मुरम्मत करवा कर इसकी दशा सुधारने का फैसला किया था, जिसे चुनाव समाप्त होते ही ब्रेक लग गई। कुछ समय पहले दीवार के साथ नए शौचालय बनाने की शुरूआत की गई थी, वह भी अधर में ही लटक गई। बस स्टैंड के चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।

कोई भी जगह साफ सुथरी नजर नहीं आती, बल्कि चारों तरफ कूड़े कर्कट के ढेरों पर मक्खियां व मच्छर भिनकते हुए देखे जा सकते हैं। बस स्टैंड में शौचालय सेवाएं भी मौजूद नहीं, जो पुराने शौचालय हैं, उनकी स्थिति बेहद दयनीय है। सबसे अहम मामला काउंटरों वाले ग्राउंड का है, जिसे देखते ही लगता है कि इसकी सफाई को काफी वर्ष बीत चुके हैं।

जब भी कोई बस गुजरती है तो मिट्टी उड़ कर लोगों पर पड़ती रहती है। पीआरटीसी के कर्मचारियों का कहना है कि वह तो खुद परेशान हैं। संयुक्त एकशन कमेटी के कनवीनर एमएल बहल का कहना है कि रोजाना लाखों रुपये कमाने वाला भटिंडा डिपो यात्रियों को सुविधाएं देने में नाकाम रहा है।

मुरम्मत के लिए कोई प्रपोजल नहीं: एमडी

पीआरटीसी के एमडी एमएस नारंग ने कहा कि पानी के लिए हाल ही में दो वाटर कूलरों की मंजूरी दी गई है, जबकि बस स्टैंड की मुरम्मत के लिए अभी कोई प्रपोजल नहीं आई है, किन्तु भटिंडा में नया बस स्टैंड बनना है। उन्होंने इससे अधिक और टिपणी करने से मना कर दिया।

यात्रियों को पानी भी नसीब नहीं

पीआरटीसी अधिकारी कुछ भी दावा करें, किन्तु भटिंडा बस स्टैंड की असलियत यह है कि यहां पर यात्रियों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं होता। यहां लगे पानी वाले नल (टूटियां) खराब हो चुके हैं अथवा तोड़फोड़ करके उन्हें बंद कर दिया गया है,

जबकि हाथ नल में जमीन के नीचे से दूषित पानी आता है और लोग इसे ही पीने के लिए मजबूर हैं। जो लोग दूषित पानी नहीं पीना चाहते, उन्हें मजबूरीवश दुकानों से पानी खरीद कर पीना पड़ता है। एक निजी बस के कडंक्टर ने माना कि दुकानदार नहीं चाहते किए यहां पर मुसाफिरों के लिए पेयजल का प्रबंध हो, क्योंकि ऐसा होने से उनकी पानी वाली बोतलें नहीं बिकेंगी।

फीस वसूलने के बावजूद सुविधा जीरो

मिनी बस आपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष बलतेज सिंह का कहना है कि पीआरटीसी वाले बस स्टैंड फीस तो वसूलते हैं, किन्तु बस स्टैंड की मुरम्मत नहीं करवाते और न ही कोई सुविधा देते हैं। सड़कों पर गड्डे होने के कारण बसों का नुकसान हो जाता है। उन्होंने मांग की कि बस स्टैंड की चिंताजनक हालत को देखते हुए पीआरटीसी को इसका नवीनीकरण करना चाहिए।

बस स्टैंड की जमीन पर कर्ज

सूत्रों के मुताबिक भटिंडा के बस स्टैंड की जमीन पर कर्ज लेकर बसें डाली गई थी, परंतु इसकी हालत सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। बसें खरीदने के पश्चात पीआरटीसी के पास कोई पैसा नहीं बचा,

जिस कारण अब इस बस स्टैंड की हालत पंजाब के सभी बस स्टैंडों से बदतर हो गई है। नए बस स्टैंड का नगर सुधार ट्रस्ट ने डिजाइन भी फाईनल कर लिया था, किन्तु पिछले काफी समय से निर्माण के लिए सैना की मंजूरी नहीं ली जा सकी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।