jail - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा की जेलों में कौशल विकास पहल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों होंगे शुरू
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा द्वारा 6 दिसंबर जिला जेल गुरुग्राम से की जाएगी शुरूआत

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, हरियाणा सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की विभिन्न जेलों में कौशल विकास केंद्रों, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और आईटीआई-स्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण की शुरूआत करेगा। इसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा छह दिसंबर को गुरुग्राम जिला जेल भौंडसी में किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायमूर्ति आॅगस्टीन जॉर्ज मसीह, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शील नागू तथा उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे।

न्यायमूर्ति कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता वाली विचाराधीन/जेल कैदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास संबंधी समिति के निरंतर प्रयासों ने इस पहल को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका साझा दृष्टिकोण इस विश्वास को रेखांकित करता है कि जेलों को सुधार, क्षमता निर्माण और मानवीय गरिमा के संस्थानों के रूप में विकसित होना चाहिए।हरियाणा की जेलों में पॉलिटेक्निक और कौशल विकास कार्यक्रमों का उद्घाटन सुधारात्मक न्याय के प्रति राज्य के दृष्टिकोण में एक क्रांतिकारी बदलाव का प्रतीक है। इस पहल के तहत कैदियों को व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंच प्राप्त होगी, जिसमें कंप्यूटर आॅपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, वेल्डर, प्लंबर, ग्रेस मेकर,

इलेक्ट्रीशियन, बुडवर्क टेक्नीशियन, सिलाई तकनीक और कॉस्मेटोलॉजी जैसे व्यवसायों में आईटीआई पाठ्यक्रम और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा शामिल है। इस पहल का उद्देश्य कैदियों को वर्तमान उद्योग की मांगों के अनुरूप रोजगारपरक कौशल से परिपूर्ण करना है। इन कार्यक्रमों की न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के लिए बल्कि कैदियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और उद्देश्य का संचार करने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि सुधारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) ने एक व्यापक नशा विरोधी जागरूकता अभियान की भी संकल्पना की है, जिसका इसी कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया जाएगा।

यह पहल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति लिसा गिल के मार्गदर्शन और दूरदर्शिता के तहत आकार ले रही है। यह महत्वाकांक्षी एक महीने तक चलने वाला राज्यव्यापी नशा-विरोधी जागरूकता अभियान, पूरे राज्य में युवाओं और उनके परिवारों को प्रभावित करने वाले मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के मामलों में खतरनाक वृद्धि को दूर करने के लिए शुरू किया जाएगा।

यह अभियान लक्षित सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के बीच निरतर व्यवहारिक परिवर्तन लाने का प्रयास करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों को मादक द्रव्यों की लत के स्वास्थ्य संबंधी खतरों, मनोवैज्ञानिक प्रभावों और दीर्घकालिक परिणामों के बारे में शिक्षित करना है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– कैथल में नौजवान युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

श्रीगंगानगर जिले में खुली जेल से एक कैदी फरार
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोतवाली क्षेत्र में पदमपुर मार्ग पर कल्याण भूमि गौशाला में स्थापित खुला बंदी शिविर से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे एक कैदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। जेल सूत्रों के अनुसार बंदी गौतम गिरी रविवार शाम पांच बजे की हाजिरी के समय उपस्थित नहीं हुआ। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी वह नहीं आया तो देर रात को उसके विरुद्ध ओपन जेल से फरार हो जाने का कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

क्या है मामला:

गौतम गिरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के थाना गौरी बाजार के गांव जंगलकिता सेन का निवासी है। वह बाद में पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा इलाके में रहने लगा था। उसे वर्ष 2011 में हत्या के एक मामले में श्रीगंगानगर की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिला कार्यक्रम में अच्छे आचरण के मद्देनजर उसे नवंबर 2015 में बाकी सजा खुला बंदी शिविर में पूरी करने के लिए भेजा गया था। खुला बंदी शिविर के प्रभारी रमेश गोदारा की रिपोर्ट पर कोतवाली में दर्ज किए गए मामले की जांच एएसआई महेंद्रसिंह कर रहे हैं। फरार कैदी की पुलिस द्वारा तलाश कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जेल की दीवार गिरने से 22 कैदी घायल
भिंड (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल परिसर की दीवार गिरने के कारण शनिवार सुबह 22 कैदी घायल हो गए, जिनमें एक कि स्थिति गंभीर है। जेल सूत्रों ने कहा कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जेल के एक बैरक की दीवार भरभराकर गिर गई। इस वजह से बैरक में मौजूद 22 कैदी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और एक को गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है। जिले में दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि जेल परिसर का भवन पुराना होने के कारण इसकी दीवार गिरी है। घटनास्थल नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है और सूचना मिलने पर जेल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

A complete barrack of District Jail in MP's Bhind district collapses, injuring 22 inmates. All hospitalised at Bhind District Hospital, 2 are stated critical. Prolonged rain behind the old building's collapse. @NewIndianXpress @khogensingh1 @gsvasu_TNIE @TheMornStandard pic.twitter.com/RLOSvyVFpv

— Anuraag Singh (@anuraag_niebpl) July 31, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बांदा जेल के सुरक्षा दावे की खुली पोल, कैदी फरार
बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में हाइ प्रोफाइल कैदी एवं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के कारण अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाले जेल प्रशासन की उस समय पोल खुल गयी जब एक कैदी जेल से फरार होेने में सफल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आर के सिंह ने बताया कि जेल से फरार कैदी के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा पंजीकृत करने की तहरीर प्राप्त हुई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर फरार कैदी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के गिरवॉ थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र विजय आरख छह फरवरी को अपराध संख्या 21 /21 धारा 457 ,380 ,411 आईपीसी के अपराध में जेल दाखिल किया गया था।

मंडल कारागार में कल शाम हुई गिनती में एक कैदी कम मिला जिसके बाद सायरन बजाकर तलाशी अभियान शुरू हुआ और रात्रि में इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी तत्काल जेल पहुंच गये। जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहीं जेल के अंदर ही छिपा होने की आशंका से रात भर पूरी जेल में छानबीन की। सफलता न मिलने पर आज बांदा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के लिए तहरीर दी। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के बाद कैदी की फरारी का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और प्रत्येक स्तर से फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नोखा उप कारागार से पांच कैदी फरार
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा के उप कारागृह से देर रात पांच कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा के वार्ड नंबर 22 निवासी सुरेश कुमार, हनुमानगढ़ के ही नावां गांव निवासी सलीम खान एवं खारिया गांव निवासी मनदीप सिंह, नोखा क्षेत्र के कुचौर आगुणी निवासी रतिराम एवं सादुलपुर निवासी अनिल पंडित रात करीब ढाई बजे नोखा जेल से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पांचों कैदियों ने फरार होने की पहले से योजना बना रखी थी। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे पांचों कैदी एक बैरक की खिड़की तोड़कर और फिर कपड़े से बनाई रस्सी के सहारे जेल की दो दीवारों को फांदकर फरार हो गए। जेल के एक प्रहरी को कुछ शंका हुई तो उन्होंने बैरक चेक किया। उसमें पांच कैदी नदारद मिले।

उनके फरार होने की सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंच गए। नोखा डीएसपी नेमसिंह चौहान और थाना प्रभारी अरविन्द सिंह शेखावत मय टीम उप कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के पांच दल बनाये गये हैं। सभी दलों ने कैदियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। वहीं हनुमानगढ़ एवं नागौर जिले में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जोधपुर जिले की फलोदी जेल से भी 16 कैदी फरार हो गए थे। यह घटना कैदियों ने जेल स्टाफ के साथ मिलकर अंजाम दी थी। इस घटना में फरार हुए बंदियों में से अभी दो-तीन ही पकड़े जा सके हैं।

बीकानेर जिले के नोखा के उप कारागृह की घटना

ये कैदी भागे : पीलीबंगा के वार्ड नंबर 22 निवासी सुरेश कुमार, नावां गांव निवासी सलीम खान, खारिया गांव निवासी मनदीप सिंह, नोखा क्षेत्र के कुचौर आगुणी निवासी रतिराम एवं सादुलपुर निवासी अनिल पंडित

पांचों कैदियों ने फरार होने की पहले से योजना बना रखी थी।

आधी रात के बाद बैरक की खिड़की तोड़कर और फिर कपड़े से बनाई रस्सी के सहारे फांदी जेल की दीवारें।

शक होने पर जेल प्रहरी ने चैक किया बैरक, पांच कैदी मिले नदारद।

सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंच गए।

धरपकड़ के लिए पुलिस के पांच दल बनाए।

कैदियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसार के बाल सुधार गृह से 17 बाल कैदी फरार
फरार होने वालों में 8 हत्यारोपी भी शामिल

हिसार (संदीप सिंहमार)। अपराध व सुरक्षा चूक के मामले में हिसार एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार देर सांय चंडीगढ़ रोड पर स्थित बाल सुधार गृह से 17 बाल कैदी बाल सुधार गृह के सहित दो सुरक्षाकर्मियों से मारपीट कर फरार हो गए। फरार होने वाले बाल कैदियों में आठ हत्यारोपी कैदी भी शामिल हैं। बाल सुधार गृह के मुख्य प्रवेश द्वार से ताला खोलकर फरार हुए हत्या आरोपियों में अधिकतर रोहतक व झज्जर जिले के हैं। पुलिस के तीन कर्मचारियों को घायल कर 17 कैदियों के फरार होने के मामले की बाल सुधार गृह के अधीक्षक कुलदीप शर्मा व हिसार के पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने पुष्टि की है।

बाल कैदियों के फरार होते ही प्रारंभिक तौर पर घायल बाल सुधार गृह के अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने सदर थाना पुलिस को साथ लेकर ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब नाकामी हाथ लगी तो अधीक्षक ने बाल कैदियों के फरार होने की सूचना पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा व जिला प्रशासन को दी। देखते ही देखते पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा,उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व हिसार रेंज के आईजी संजय कुमार ने इस पूरे मामले की कमान संभाल ली। फरार हुए बाल कैदियों की गिरफ्तारी के लिए हिसार जिले के सभी पुलिस नाकों को तुरंत एक्टिव किया गया। इतना ही नहीं साथ लगते जिलों व राज्यों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया,लेकिन फरार हुए बाल कैदियों के बारे में आधी रात तक भी किसी भी प्रकार की सुराग नहीं लग सका था।

बाल सुधार गृह के अधीक्षक कुलदीप ने बताया कि अन्य दिनों की तरह सोमवार देर सांय भी बाल कैदियों को खाना खाने के लिए उनके बैरक से बाहर निकाला गया था। लेकिन पहले से ही योजना बनाए हुए बाल कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट के सिर पर हमला कर दिया और बाल सुधार गृह के मुख्य द्वार की तरफ निकल पड़े। वहां उन्होंने मुख्य द्वार की सुरक्षा में तैनात दो पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट की। बाल कैदियों ने एक सुरक्षाकर्मी की जेब से मुख्य द्वार के ताले की चाबी निकालकर ताला खोलकर हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के जंगलों की तरफ फरार हो गए।

एसपी कर रहे हैं मोनिटरिंग

मामले की सूचना मिलने के बाद हिसार के पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने 3 पुलिस उपाधीक्षक की टीम के साथ बाल सुधार गृह का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फरार हुए बाल कैदियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान की शुरुआत की।पुलिस अधीक्षक स्वयं इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हिसार से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी वैकल्पिक मार्गों पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है लेकिन अभी तक फरार हुए एक भी बाल कैदी के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिल पाई है।

पहला नहीं है मामला

हिसार में चंडीगढ़ मार्ग पर बाल सुधार गृह बनाया गया है जहां प्रदेश भर के बाल अपराधियों को सुधारने के उद्देश्य से रखा जाता है लेकिन इसे विडंबना कहें या जेल प्रशासन की लापरवाही बाल कैदी अपना रुख बदलने के लिए तैयार नहीं है 12 जून 2017 को भी इसी बाल सुधार गृह से 6 बाल कैदी सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर फरार हो गए थे तब फरार हुए इन कैदियों ने एक कार छीनने का असफल प्रयास करते हुए एक बाइक भी लूट लिया था तब की वारदात और सोमवार देर शाम की वारदात का तरीका बिलकुल एक जैसा था। बाल कैदियों ने फरार होने के लिए समय भी वही चुना जो 2017 में फरार होने वाले बाल कैदियों ने चुना था एक बार जिस तरीके को अपनाकर किसी संगीन वारदात को अंजाम दे दिया जाता है तो उसी तरीके से दूसरी बार बड़ी वारदात होने पर सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो जाता है यही सवाल अब सबके मन को कचोट रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चर्चित आरा कोर्ट ब्लास्ट केस के सजायाफ्ता कैदी की जेल में मौत
उम्रकैद की सजा काट रहा था प्रमोद  | Prisoner

भोजपुर (एजेंसी)। सोमवार सुबह बिहार के बहुचर्चित आरा कोर्ट बम विस्फोट कांड के सजायाफ्ता कैदी (Prisoner) प्रमोद सिंह की अचानक मौत हो गई। सदर अस्पताल, आरा के इमरजेंसी कक्ष में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, जेल प्रशासन का कहना कि हार्ट अटैक से कैदी की मौत हुई है। वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना मिलने पर कैदी के परिजन और सगे-संबंधी अस्पताल पहुंचे। मृतक प्रमोद सिंह सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का रहने वाला था। ब्लास्ट केस में उसे सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि रात को प्रमोद सिंह सो गया था। सोमवार सुबह उसके नहीं जागने पर जेलकर्मी देखने पहुंचे थे। जब वह जगाने पर भी नहीं उठा तो प्रमोद को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये था पूरा मामला

23 जनवरी 2015 को आरा की सिविल कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ

विस्फोट में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए।

ब्लास्ट करने वाली संदिग्ध महिला की पहचान यूपी के बलिया की रहने वाली नगीना देवी रूप में हुई।

पुलिस ने नगीना सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

कांड में पीरो के पूर्व विधायक सुनील पांडेय का भी नाम आया

पिछले साल कोर्ट ने 7 लोगों को मामले में दोषी ठहराया

कुख्यात लम्बू शर्मा को मौत की सजा सुनाई

मृतक प्रमोद सिंह, अखिलेश उपाध्याय, रिंकू यादव, चांद मियां, नईम मियां, अंशु कुमार और श्याम विनय शर्मा को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई

पूर्व विधायक सुनील को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दस पुलिसकर्मी निलंबित, सात को जेल
पुलिस सुरक्षा में कैदी ने खुद को मार ली थी गोली  | Policemen suspended

मैनपुरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की जिला अदालत में पुलिस अभिरक्षा में कैदी ने खुद को गोली मार कर घायल कर लिया। मामले में एक सब इंस्पेक्टर और सात सिपाहियों सहित 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित (Policemen suspended) कर दिया गया है। वहीं एक महिला और सात पुलिस वालों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंदी की पत्नी ने अदालत में तमंचा पहुंचाया था। पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को अंजाम दिलाने में एक वकील की साजिश भी सामने आ रही है। उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत में सोमवार को एक कैदी ने खुद को गोली मार ली थी।

इन पर गिरी गाज

मुख्य आरक्षी स्थानीय अभिसूचना इकाई विजय सिंह

मुख्य आरक्षी रमाकांत उपाध्याय

सिपाही सत्यवीर सिंह

सिपाही स्थानीय अभिसूचना इकाई दिलीप कुमार

महिला सिपाही कुसुम चाहर

सिपाही प्रदीप राजा

सिपाही योगेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इंस्पेक्टर न्यायालय सुरक्षा मुकेश मलिक

इंस्पेक्टर सदर हवालात विजय कुमार गौतम

सब इंस्पेक्टर सदर हवालात अजय प्रताप सिंह को सस्पेंड किया गया

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जनगणना से इंकार तो तीन साल की जेल
राज्य सरकार के कर्मचारी नियमों में बंधे

नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्य सरकार और स्थानीय निकाय कर्मी जनगणना (Census ) और एनपीआर के आंकड़े जुटाने से इंकार नहीं कर सकेंगे। यदि वे ऐसा करते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। क्योंकि वे सेंसस आफ इंडिया एक्ट, 1948 और सिटिजनशिपर रूल्स, 2003 से बाध्य होंगे। हालांकि इस दायरे में सिर्फ वही अधिकारी और कर्मी आएंगे, जिन्हें जनगणना आयुक्त और रजिस्ट्रार जनरल आॅफ सिटिजन रजिस्ट्रेशन को क्रमश: जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की प्रक्रिया में मदद करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह बाध्यता एनपीआर आंकड़ा जुटाते वक्त मकानों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों और जनगणना अधिकारियों, दोनों के लिए है। भारतीय जनगणना अधिनियम के मुताबिक, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को अपने इलाके में जनगणना के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करना अनिवार्य है, जिनमें प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला एवं उप-जिला जनगणना अधिकारी, पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हैं। इस अधिनियम की धारा 11 के तहत जनगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इनकार करने वाले सरकारी या अन्य कर्मचारियों को तीन साल की जेल या जुर्माने या जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां  | Census

गृह विभाग ने जनगणना के लिए संभागायुक्त से लेकर जोन कमिश्नर तक को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी है। संभागायुक्त राजस्व संभाग की सीमाओं के भीतर संभागीय जनगणना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। वहीं जिला कलेक्टरों को जिला जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिला योजना एवं सांख्यिकीय अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, अतिरिक्त व नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम के आयुक्त, जोन कमिश्नर (जहां लागू हो) और विशेष क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित क्षेत्रों की सीमाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

सेंसस आफ इंडिया एक्ट, 1948 और सिटिजनशिपर रूल्स, 2003 के तहत कर्मी बाध्य

2021 में अप्रैल से सितंबर के बीच होगी मकानों की गणना

मकान गणना के साथ जुटाए जाएंगे एनपीआर के आंकडे

जनगणना में ड्यूटी से इंकार पर सिटिजनशिप रूप के नियम 17 में एक हजार रुपये जुर्माना संभव

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जेल से भागने की काेशिश में एक कैदी की मौत, दूसरा घायल
कोरबा (एजेंसी)।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कटघोरा उपजेल में 2 कैदियों ने जेल की बाउंड्रीवाल से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें एक कैदी की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र में कटघोरा उपजेल में कल रात पाइप के सहारे कैदी युवक रमेश कुमार और अशोक कुमार 22 फीट ऊंची दीवार तक पहुंचे, इस दौरान कुछ बंदियों की उन पर नजर पड़ गई। जेल में तैनात प्रहरी भी वहां पहुंच गए। तब तक दोनों बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़ चुके थे।

जेल प्रहरियों ने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन दोनों ने जेल के बाहर छलांग लगा दी। तब तक जेल का सायरन बजने लगा था, अन्य प्रहरी भी सतर्क हो गए और दोनों कैदियों को घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया। ऊंचाई से कूदने की वजह से घायल हो गए कैदी रमेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों ही चोरी के मामले में जेल में बंद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

हरियाणा में तीन नई जेल निमार्णाधीन: पंवार
जेलों में लगाए जा रहे हैं जैमर | Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार (Krishan Lal Panwar) ने मंगलवार को कहा कि राज्य की जेलों में कैदियों के लिये सुविधाओं में सुधार करने के साथ ही तीन नई जेलों का निर्माण किया जा रहा है और सभी जेलों में जैमर लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।

पंवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की सभी जेलों के लिए 140 मोबाइल फोन जैमरों की आवश्यकता है। प्रथम चरण में 6.76 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर, सोनीपत, अम्बाला और गुरुग्राम में 4जी जैमर लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 17.53 करोड़ रुपये की लागत से जिला जेल रोहतक में 11 तथा गुरुग्राम में 17 4जी जैमर लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 19 जेल हैं। इन जेलों में लगभग 18,230 कैदियों को रखने की क्षमता है और इस समय लगभग 19,860 कैदी जेलों में बंद हैं।

जींद और सरसा में तीन अतिरिक्त पुरुष बैरकों का निर्माण

उन्होंने बताया कि पानीपत, रेवाड़ी और नूह में नई जेलों का निर्माण किया जा रहा है जिनकी क्षमता एक-एक हजार कैदियों की होगी। इसके अलावा जिला जेल जींद और सिरसा में तीन-तीन अतिरिक्त पुरुष बैरकों का निर्माण किया जा रहा है।

जिला जेल भिवानी में पांच पुरुष बैरकों और एक महिला बैरक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनके अलावा जिला जेल करनाल और फरीदाबाद में ओपन एयर कैम्पस स्थापित किए जाएंगे जिसके तहत जेल से बाहर 30-32 मकान बनाए जाएंगे जहां कैदी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे और बाहर जाकर छोटा-मोटा काम भी कर सकेंगे। ये मकान ऐसे कैदियों को दिए जाएंगे जिनका व्यवहार अच्छा होगा।

परिजनों से फोन पर बात करने का समय 35 मिनट किया

जेल मंत्री के अनुसार पहले कैदियों को उनके परिजनों से सप्ताह में 10 मिनट फोन पर बात करने की अनुमति थी। वर्तमान सरकार ने पुरुषों के लिए बात करने का समय सप्ताह में 10 मिनट से बढ़ाकर 35 मिनट और महिला कैदियों के लिए 60 मिनट किया है। इसके अलावा तेरह जेलों में वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है।

जेलों में कैदियों के खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। कैदियों को खाने में सप्ताह में एक बार राजमा, काले चने, सफेद चने, मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल तथा उड़द की दाल दी जाती है। एक कैदी को 350 ग्राम की छह रोटियां और साथ में दाल दी जाती है। इसके अलावा कैदियों को दूध और खीर भी दी जाती है। समय-समय पर भोजन की जांच भी की जाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

35 लाख की लूट आरोपित को भिजवाया जेल
फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)।

ईंट भट्ठा व्यापारी से 35 लाख रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार सुनील पुत्र लालचंद नायक निवासी जंडावाली को टाउन पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। पुलिस अब तक इस मामले में छह जनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

आरोपितों की निशानदेही पर लूटी गई 35 लाख की रकम में से अभी तक पुलिस मात्र साढ़े आठ लाख रुपए ही बरामद कर पाई है। इस प्रकरण में तीन जनों की और संलिप्तता सामने आई है। तीनों ही पुलिस पकड़ से दूर हैं।

पुलिस को उम्मीद है कि शेष रकम इन तीनों के पास है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल नकली व असली पिस्टल की बरामदगी शेष है। टाउन थाना प्रभारी के रीडर संदीप कूकणा ने बताया कि प्रकरण की मास्टर माइंड सविता उर्फ श्वेता उर्फ तन्नू अरोड़ा पत्नी मुकेश निवासी टिब्बी रोड टाऊन व सुनील के अलावा मानसिंह उर्फ डीसी (26) पुत्र लक्ष्मण सिंह ओड, बबलू (32) पुत्र मुंशीराम ओड, कालू उर्फ बलराम पुत्र हरमेल तीनों निवासी सुरेशिया जंक्शन व रोहिताश पुत्र बुधराम कुम्हार निवासी नाथांवाली थेड़ी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया जा चुका है। फरार तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि ईंट भट्ठा व्यापारी अशोक अरोड़ा से 22 सितम्बर की रात करीब आठ बजे नोरंगदेसर रोही में 35 लाख रुपए लूट लिए गए थे। वारदात उस समय हुई जब अशोक किशनगढ़ से रुपयों की उग्राही कर लौट रहे थे। उनकी कार को ड्राइवर विनोद मेघवाल चला रहा था। मैनावाली व नौरंगदेसर के बीच चालक ने लघुशंका के लिए सड़क किनारे कार को रोका।

इस बीच, पीछे से तीन-चार युवक दूसरी कार में आए। इनमें से एक युवक व्यापारी की कार में सवार हुआ और उसे लेकर भागा। चक हरिपुरा पहुंचने पर लुटेरों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जांच के बाद टाउन पुलिस ने 13 अक्टूबर को प्रकरण की साजिशकर्ता सविता सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।