ED - Sach Kahoon Hindi
ईडी ने रिलायंस पावर के खिलाफ एसईसीआई टेंडर धोखाधड़ी मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ एक मामले में पूरक चार्जशीट दायर की। जिसमें कंपनी पर सोलर एनर्जी कॉपोर्रेशन आॅफ इंडिया (एसईसीआई) के टेंडर को हासिल करने के लिए कथित रूप से फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है। ईडी ने अपनी जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की। एक प्राथमिकी रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड (रिलायंस पावर लिमिटेड की शत-प्रतिशत सहायक कंपनी) के खिलाफ एसईसीएल की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जबकि दूसरी प्राथमिकी रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड ने बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी बिस्वाल के खिलाफ दर्ज कराई थी।
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “रिलायंस पावर लिमिटेड (अपनी सहायक कंपनी रिलायंस एनयू बीयूएसएस लिमिटेड के माध्यम से) ने एसईसीआई के एक टेंडर के लिए बोली लगाई थी, जिसमें 1000 मेगावॉट / 2000 मेगावॉट-घंटा स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस ) परियोजनाएँ स्थापित की जानी थीं। बोली लगाने वाले को 68.2 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी। टेंडर की शर्तों के अनुसार, यदि बैंक गारंटी किसी विदेशी बैंक द्वारा जारी की जाती है, तो इसे उस बैंक की भारतीय शाखा या भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से अनुमोदन लेना आवश्यक होता है।” ईडी ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि रिलायंस पावर लिमिटेड ने गलत इरादे से एक शेल कंपनी, बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएँ लेकर फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था करवाई। यह गारंटी फिलीपींस के मनीला में फर्स्टरैंड बैंक की एक गैर-मौजूद शाखा और मलेशिया के एसीई इन्वेस्टमेंट बैंक लिमिटेड के नाम पर बनाई गई थी। इसके अलावा, फर्जी गारंटी के अनुमोदन एक नकली एसबीआई ईमेल आईडी और जाली अनुमोदन पत्रों का उपयोग करके तैयार किए गए थे।
ईडी ने बताया, “इस उद्देश्य के लिए एसबीआई.को.इन से मिलते-जुलते एक फर्जी डोमेन एस-बीआई.को.इन का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, रिलायंस पावर लिमिटेड ने अपनी एक अन्य सहायक कंपनी, रोसा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड, से 6.33 करोड़ रुपये को शेल कंपनी बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को फर्जी परिवहन सेवाओं के नाम पर भेजा, ताकि फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था को फंड किया जा सके।” जांच में आगे पता चला कि रिलायंस समूह के अधिकारियों ने पार्थ सारथी बिस्वाल के साथ मिलकर फर्जी वर्क आॅर्डर और फर्जी इनवॉइस तैयार किए। फर्जी बैंक गारंटी तैयार हो जाने के बाद, रिलायंस पावर लिमिटेड ने इस व्यवस्था को एक वास्तविक व्यावसायिक लेन-देन दिखाने के लिए शेल कंपनी को 5.40 करोड़ रुपये की भारी फीस भी चुकाई थी। ईडी ने आरोप लगाया कि रिलायंस समूह के अधिकारी पूरी तरह से जानते थे कि एसईसीआई को एक फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी एसबीआई अनुमोदन, नकली एसबीआई ईमेल आईडी से भेजे जा रहे हैं। जब एसईसीआई ने धोखाधड़ी का पता लगाया, तो रिलायंस समूह ने सूचना मिलने के एक ही दिन के भीतर आईडीबीआई बैंक से एक वास्तविक बैंक गारंटी की व्यवस्था की। यह गारंटी हालांकि नियत तिथि के बाद जमा की गई थी, जिसे एसईसीआई ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। पीएमएलए जांच में यह पता चला है कि रिलायंस समूह ने एसईसीआई टेंडर हासिल करने के लिए फर्जी बैंक गारंटी और जाली एसबीआई अनुमोदन जमा करने में मिलीभगत और गलत इरादों से किया था। जांच के दौरान रिलायंस पावर लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक कुमार पाल और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप पत्र दायर करने से पहले ईडी ने इस मामले में 5.15 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी कुर्क किया है।
Arvind Kejriwal ED Remand: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को यहां की एक विशेष अदालत में पेश किया। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल को पेश किया गया। Delhi Excise Policy Case
Viral News: संपूर्ण पृथ्वी का भार कितना है? जानें वैज्ञानिकों की राय!
अदालत में पेशी से पहले एक मीडियाकर्मी के सवाल के संक्षिप्त जबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”ये जो कर (ईडी की कार्रवाई) रहे हैं, देश के लिए अच्छा नहीं कर रहे हैं। वहीं दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग पर केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एएसजी एस वी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सब बताने का मकसद ये है कि हम आगे भी केजरीवाल की कस्टड़ी की मांग कर सकते हैं।
जानें ईडी का आरोप | Delhi Excise Policy Case
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने व लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है। और ईडी ने सीएम केजरीवाल को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है। आबकारी नीति मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसिोदिया और संजय सिंह पहले ही जेल में है। ईडी के अनुसार, दिल्ली शराब नीति से अर्जित किए गए पैसे का आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव व अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया है। केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।
Raid on Opposition Leaders: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
Raid on Opposition Leaders: हैदराबाद (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में जांच के अंतर्गत शनिवार को तेलंगाना विधान परिषद सदस्य कविता के करीबी रिश्तेदार अखिला के घर की तलाशी ली। सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने आज सुबह माधापुर स्थित कविता की ननद अखिला के घर की तलाशी ली। अधिकारियों ने कथित रूप से कविता और उनके पति से जुड़े बैंक लेनदेन की जांच की। गौरतलब है कि ईडी ने कविता को दिल्ली शराब घोटाला मामले में 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह अभी हिरासत में है। ईडी के अधिकारी कविता से पूछताछ कर रहे हैं और साथ ही उनके रिश्तेदारों के आवासों पर भी तलाशी जारी है।
IPL 2024: एमएस धोनी नहीं खेलेंगे आईपीएल 2024 के सभी मैच! क्रिस गेल ने किया बड़ा दावा
केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर प्रहार – कांग्रेस
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री तानाशाही पर उतर आये है। चुनाव के चलतेकेजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना देश के लिये घातक है। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए।
उन्होने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आईटी का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले ही जेल में डलवा दिये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल भेजा गया है।ऐसा शर्मनाक दृश्य स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।
ईडी ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को किया गिरफ्तार
मंबई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि गोयल पर कैनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके अपराध के धन का शोधन करने आरोप है। गोयल को ईडी के अधिकारियों ने मामले की जांच के सिलसिले में यहां अपने आफिस में बुलाया था। गोयल से लम्बी पूछताछ के बाद रात में उन्हें धन शोधन निवारक अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया।
क्या है मामला
वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली एजेन्सी ईडी ने जांच के सिलसिले में गोयल और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर इसी साल 19 जुलाई को तलाशी ली थी। इस कार्रवाई में अधिकारियों की टीमों ने मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापे डाले थे। ईडी ने यह मामला केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा जेट एयरवेज , उसके प्रर्वतक नरेश गोयल उनकी पत्नी तथा जेट एयरवेज के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कैनरा बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद उससे जुड़े धन के शोधन के पहलु की जांच हाथ में ली है। जेट एयर वेज की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण उसका परिचालन बंद करना पड़ा था। कैनरा बैंक ने शिकायत की थी कि जेट एयर वेज ने उससे कर्ज लेकर हेराफेरी की और उसका बड़ा हिस्सा नहीं चुकाया। बैंक ने जेट एयरवेज के खाते को जुलाई 2021 में एयर लाइन के रिण खातें को बैंक के साथ धोखाधड़ी घोषित कर दिया था।
Delhi Liquor Policy: ED ने Manish Sisodia की संपत्ति कुर्क की, जाने क्या है मामला
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और अन्य की 52. 24 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर ली है। ईडी ने अपने आधिकारिक हैंडल में लिखा और जानकारी दी, ‘ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा ​​​​और अन्य की 52.24 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। Delhi Liquor Policy
मामले में अब कुल कुर्की 128.78 करोड़ रुपये है। ईडी द्वारा सिसौदिया की संपत्ति कुर्क करने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और उन पर ईडी का इस्तेमाल कर सिसौदिया को बदनाम करने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा और आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री जी, जब आपको मनीष सिसौदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आप ईडी के जरिए मनीष को बदनाम करने में लग गए? आपकी ईडी शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबर चला रही है कि मनीष सिसौदिया की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है। Delhi Liquor Policy
यहां ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्ति के कागजात हैं। कुल 80 लाख की संपत्ति जब्त की गयी है, वह भी 2018 से पहले, जब उत्पाद नीति नहीं बनी थी। पूरी संपत्ति घोषित नंबर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन आएगा जब भारत जैसे महान देश को ऐसा प्रधान मंत्री मिलेगा जो इस तरह खुलेआम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने की कोशिश करेगा।
यह भी पढ़ें:–वीडियो अपलोड करें, प्रतिदिन 1 लाख रुपये पाएं : मुख्यमंत्री
Delhi liquor scam case: ईडी की चार्जशीट में आया AAP सांसद Raghav का नाम, Chadha ने नकारा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अब आम आदमी पार्टी सांसद Raghav Chadha का नाम आया है। जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में जाली लेन-देन की साजिश रची गई। चार्जशीट के अनुसार मनीष सिसोदिया के तत्कालीन सचिव सी अरविंद ने बताया है कि सिसोदिया के आवास पर हुई एक बैठक में राघव चड्ढा भी मौजूद थे। वहीं राधव चड्ढा ने ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।
ED के आरोप में मेरा नाम है, ये सारी खबरें झूठ हैं
मेरा नाम ED की किसी भी Complaint में Accused या Suspect छोड़िए, Witness के तौर पर भी नहीं है
Media को Challenge करता हूं कि ED या किसी भी Agency की तहकीकात में मेरा नाम दिखाएं।
ये मेरी Reputation पर प्रहार है
—@raghav_chadha pic.twitter.com/EHPW3PsECH
— AAP (@AamAadmiParty) May 2, 2023
इस बैठक में विजय नायर के अलावा पंजाब सरकार के एसीएस वित्त, आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, एफसीटी और पंजाब आबकारी के अफसर भी मौजूद थे। इस केस में पहले ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम केजरीवाल का नाम सामने आ चुका है।
अक्तूबर में करने वाले है शादी, उधर ईडी ने चार्जशीट में दाखिल किया नाम
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की (Raghav Chadha Wedding) सगाई हो चुकी है और अक्टूबर में शादी कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की चर्चा काफी समय से हो रही थी लेकिन वो खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में एक संक्षिप्त समारोह में सगाई की। उम्मीद की जा रही है कि दोनों अक्टूबर के महीने में शादी कर लेंगे।
बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें मीडिया में वायरल हुई थीं, इस दौरान दोनों को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई, लेकिन दोनों ने खुलकर कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, दोनों ने कभी भी ऐसी खबरों का खंडन नहीं किया था, जिससे यह तय था कि दोनों शादी करने वाले हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
AAP MP Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह ने ईडी को कानूनी नोटिस भेजा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और (AAP MP Sanjay Singh) राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सार्वजनिक रूप से उनकी छवि खराब करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा और एजेंसी से माफी मांगने की मांग की। आप द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कानूनी नोटिस में कहा गया है कि ईडी ने झूठे और निराधार अभियान चलाकर श्री सिंह की सार्वजनिक छवि को बदनाम करने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि ईडी अधिकारियों द्वारा दिए गए बयान असत्य और मानहानिकारक हैं।
बयान के अनुसार नोटिस में ईडी को 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप (AAP MP Sanjay Singh) ED से माफी मांगने को कहा गया है और ऐसा न करने पर अधिकारियों के खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। ईडी के निदेशक और अतिरिक्त निदेशक को संबोधित नोटिस में कहा गया है कि अधिकारियों ने जानबूझकर दिल्ली आबकारी नीति अभियोजन शिकायत में संजय सिंह के खिलाफ कुछ असत्य, मानहानिकारक और आपत्तिजनक बयान दिए हैं।
सिंह ने इस मुद्दे के बारे में कहा कि यह बेहद खेदजनक है कि ईडी जैसी एजेंसी, जिसे निष्पक्ष माना जाता है, ने उनके खिलाफ इस तरह के निराधार आरोपों का सहारा लिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं इस तरह के चरित्र हनन को बर्दाश्त नहीं करूंगा और मैंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
लोहे की रॉड, चाकू, और दरांती के जरिए मौत के घाट उतारने की दी जा रही थी ट्रेनिंग
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक में पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआई) , सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आॅफ इंडिया (एसडीपीआई) और आतंकवादियों का समर्थन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बेंगलुरु, कालाबुरागी, मंगलुरु, कोप्पला, दावणगेरे, मैसूर और शिवमोग्गा में छापे मारे हैं। आतंकवादी फंडिंग, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल करने के लिए और लोगों को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में राज्य के कई हिस्सों में कई पीएफआई कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया गया है। एनआईए ने बेंगलुरु में रिचमंड टाउन में पीएफआई के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद साकिब के घर की तलाशी ली। पीएफआई सचिव अफसर पाशा और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष नासिर पाशा के घरों की भी तलाशी ली गई।
एनआईए ने किया बड़ा खुलासा
एनआईए ने बड़ा खुलासा करते ुए कहा कि ये लोग कराटे ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में लोगों को आतंकवादी बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। ये कार्रवाई निजामाबाद से गिरफ्तार कराटे टीचर अबिदुल कादर के कबूलनाम के बाद हुई है। ये लोग चॉकू, लोहे की रॉड और दरांती के जरिए मौत के घाट उतरने की टेÑनिंग दी जा रही थी।
क्या है मामला
पीएफआई ने एक बयान में कहा कि इसके राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय नेताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है। राज्य समिति के कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है। बयान में कहा गया ‘हमारी आवाज को दबाने लिए एजेंसियों के इस्तेमाल करने का हम कड़ा विरोध करते हैं। एनआईए ने मंगलुरु में एसडीपीआई और पीएफआई जिला कार्यालयों में तलाशी अभियान चलाया गया। दक्षिण कन्नड़ में कुलई के पास अब्दुल खादर कुलई के घर पर भी छापे मारे गए। अब्दुल एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष अबुबकर कुलई के भाई हैं।
पुलिस धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं करती
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि पुलिस धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं करती है। अगर राष्ट्र के खिलाफ काम करने वाले लोग अल्पसंख्यक हैं तो पुलिस क्या कर सकती है। पुलिस यह देखकर कार्रवाई नहीं करती कि अपराधी किस धर्म के हैं। ज्ञानेंद्र ने कहा ह्ल कुछ दिन पहले आईएस से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो सार्वजनिक स्थानों पर बम विस्फोट करके समाज में दहशत पैदा करने की योजना बना रहे थे। शिवमोग्गा पुलिस ने इसका खुलासा किया। मैं उनके प्रयासों को सलाम करता हूं। एनआईए सूत्रों ने बताया कि बाजपे, जोकट्टे, कावूर और कुलाई में एसडीपीआई और पीएफआई नेताओं के कई घरों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
टीएमसी नेता अनुब्रत की हिरासत अवधि पांच अक्टूबर तक बढ़ी
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत अवधि पांच अक्टूबर तक बढ़ा दी। यह जानकारी अदालत के सूत्रों ने दी। विशेष अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने मंडल और सीबीआई के वकीलों के तर्क-वितर्क सुनने के बाद मंडल की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह और बढ़ाने का आदेश दिया।
सूत्रों ने बताया कि मंडल के वकीलों ने दुर्गा पूजा और त्योहारों के माह का हवाला देते हुए जमानत के लिए प्रार्थना की और कहा कि उनका मुवक्किल अपने घर पर पूजा करेगा। न्यायाधीश ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए मंडल की हिरासत दो सप्ताह और बढ़ाने का आदेश दिया। सीबीआई ने मंडल को 11 अगस्त को उनके बीरभूम आवास से मवेशियों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।
मणिपुर में पीएलए का स्वयंभू मेजर गिरफ्तार
असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने मिलकर प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक स्वयंभू मेजर को मंगलवार को बिष्णुपुर जिले के मोइरांग इलाके से गिरफ्तार किया। यह जानकारी बुधवार को असम राइफल्स के अधिकारी ने दी। असम राइफल्स के अधिकारी ने कहा कि पीएलए का एक वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त बल द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। वह कथित रूप से युवाओं की भर्ती, आईईडी की धमकी और राजस्व संग्रह करने में शामिल था। आगे की जांच के लिए उसे मोइरांग पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शराब घोटाले मामले में ED का एक्शन: 35 जगहों पर छापे
दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में शराब कारोबारियों पर रेड | ED Raid
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली में शराब घोटाले में ईडी ने कई राज्यों में छापेमारी की है। ED ने दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा में छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई शराब कारोबारारियों के ठिकानों पर ईडी के अधिकारी पहुंचे और दिल्ली गुरुग्राम, लखनऊ के अलावा बेंगलुरु, मुम्बई और हैदराबाद में भी ईडी की छापेमारी (ED Raid) हुई। शराब घोटाले में पहली बार ED का एक्शन शुरू हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले CBI ने सिसोदिया के लॉकर की भी तलाशी ली थी। CBI ने मनीष सिसोदिया समेत एक दर्जन से अधिक लोगों और कंपिनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
केजरीवाल की पार्टी ने शराब घोटाले में कमाया माल: BJP
कल ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले को लेकर एक स्टिंग अभियान का खुलासा किया।
स्टिंग में दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने शराब कारोबारियों को मिलने वाली कमीशन में हिस्सेदारी ली थी।
नई शराब नीति से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया
आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है।
इस स्टिंग से केजरीवाल सरकार एक्सपोज हो गई
इससे शराब घोटाले में केजरीवाल के कमीशन और शराब माफिया से सांठ-गांठ का पता चलता है।
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के दावों का किया खंडन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उन दावों का खंडन किया कि एजेंसी के उप-कानूनी सलाहकार जितेंद्र कुमार ने इसलिए आत्महत्या की क्योंकि उन पर एक मजबूत झूठा मामला बनाने के लिए दबाव डाला गया था। जांच एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में सिसोदिया के बयान का खंडन किया।
CBI ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित केस आरसी नंबर 53/2022 में प्राथमिकी के नामजद आरोपियों में से एक मनीष सिसोदिया द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किये गये इस दावे को साफ खारिज किया कि CBI में उप-कानूनी सलाहकार जितेंद्र कुमार ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उन पर दबाव डाला गया कि उनके (सिसोदिया के) खिलाफ एक मजबूत झूठा मामला बनाओ।
सीबीआई ने सिसोदिया के इस शरारती और भ्रामक बयान का जोरदार खंडन किया। यह स्पष्ट किया जाता है कि अधिकारी दिवंगत जितेंद्र कुमार किसी भी तरह से इस मामले की जांच से जुड़े नहीं थे। सीबीआई ने दावा किया कि वह अभियोजन के प्रभारी उप-कानूनी सलाहकार थे। वह प्रभारी कानूनी सलाहकार के रूप में ही उन अभियोजकों का पर्यवेक्षण कर रहे थे जिनकी दिल्ली में पहले से ही आरोप पत्र दाखिल किए गए मामलों पर सुनवाई चल रही थी।
क्या है मामला:
शराब घोटाले के आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह के इस वीडियो ने केजरीवाल और सिसोदिया के हर झूठ का पदार्फाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि शराब नीति से केजरीवाल और सिसोदिया तथा उनके मित्रों को इससे फायदा हुआ है। सिसोदिया को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। यह स्टिंग आॅपरेशन पब्लिक डोमेन में है। यह सबूत है कि कमीशन के चलते राजस्व को भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें – विश्व में बीते चार हफ्तों कोरोना से 64 हजार से अधिक लोगों की मौत
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
Jacqueline Fernandez की बढ़ी मुश्किलें, ED का दावा-अभिनेत्री के लिए सुकेश ने श्रीलंका में खरीदा था घर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Jacqueline Fernandez की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ED ने कहा कि Jacqueline Fernandez को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था लेकिन फिर भी वह उससे महंगे तोहफे लेती रही। चार्जशीट में दावा है कि सुकेश ने Jacqueline फर्नाडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया जा चुका था। ईडी के अनुसार सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंगी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था। आपको बता दें कि ईरानी वह महिला थी जिसने सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराई थी।
ED के दावे | Jacqueline Fernandez
सुकेश ने जैकलीन ही नहीं उसके भाई और बहन की ट्रिप को भी फाइनेंस किया।
जैकलीन की बहन को 1 लाख अमेरिकी डॉलर गिफ्ट किए गए।
अभिनेत्री को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे दिए गए।
अब तक क्या हुई कार्रवाई | ED
अभिनेत्री जैकलीन को कोर्ट ने समन जारी करते हुए 26 सितंबर को पेश होने का दिया आदेश
12 सितंबर को दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ।
पूछताछ में ईओडब्लू के लोग भी होंगे शामिल।
क्या है मामला:
रिपोर्ट की मानें तो ईडी आज अदालत में चार्जशीट फाइल कर सकती है। ये चार्जशीट धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दाखिल होगी। सुकेश इस वक्त तिहार जेल में बंद है।
सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मैंबर्स को दिए थे महंगे तोहफ | ED
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैकलीन को सुकेश ने 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्टस दिए थे। ED ने अभिनेत्री की 7 करोड़ से अधिक की संपित्त भी अटैच की है। रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मैंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। जैकलीन काफी समय से ईडी की रडार पर है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ी, EDकी एंट्री
लुधियाना(सच कहूँ/रघबीर सिंह)। अनाज ढुलाई घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विजिलेंस के बाद अब इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट (ED) भी जांच शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार ईडी की तरफ से भी इस मामले की फाइलें मंगवा ली गई हैं और कभी भी जांच के लिए आशु समेत दूसरे शामिल लोगों को जांच के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस गबन के बाद करोड़ों रुपये विदेशों में जाने और विदेशों में प्रापर्टी में पैसा लगने की बातें सामने आ रही हैं। यही कारण है कि अब ईडी भी इस केस में शामिल हो सकता है। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व उसके लिए प्रापर्टी में पैसा लगाने वाले बड़े कारोबारी भी फंस सकते हैं।
दरअसल विजिलेंस विभाग ने अदालत में बताया था कि दुबई में एक बड़ा होटल बनाया गया है और उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री का पैसा लगा होने की बात सामने आई है। इसके अलावा शहर में बनी 30 इमारतों में पैसा लगा होने की जांच विजिलेंस की तरफ से की गई है। भारत भूषण के करीबी मीनू मल्होत्रा की तरफ से बनाई गई छह जायदाद का जिक्र भी विजिलेंस की तरफ से किया गया है। इसके अलावा हवाला के जरिए मोटा पैसा विदेशों में भी गए होने के सबूत भी विजीलेंस के हाथ लगे हैं। यही कारण है कि अब इस जांच का दायरा बड़ा किया जा रहा है।
विजिलेंस की तरफ से भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को सोमवार को तीसरी बार अदालत में पेश किया था और दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। अदालत ने आशु को तीसरी बार पुलिस रिमांड पर भेजा हो और विजिलेंस उनसे विजिलेंस रेंज कार्यालय में पूछताछ कर रही है। विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारी उससे सुबह से लेकर शाम तक पूछताछ कर रहे हैं। इस केस के अलावा शहर में लगे अन्य तरह के विकास कार्यों के बारे में भी भारत भूषण आशु से पूछताछ की जा रही है। उसे अब 31 अगस्त को अदालत में पेश किया जाना है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
झारखंड में अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
रांची (एजेंसी)। केन्द्रीय प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अवैध खनन से जुड़े मामले में बुधवार सुबह से रांची समेत अन्य एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी रांची के अलावा झारखंड-बिहार समेत अन्य दूसरे राज्यों के ठिकानों पर चल रही है। ईडी की यह छापेमारी सत्ताशीर्ष से जुड़े प्रेम प्रकाश और अन्य ठिकानों पर चल रही है। प्रेम प्रकाश का झारखंड के नौकरशाह और राजनीतिक दलों में मजबूत पकड़ मानी जाती है और अपने प्रभाव से उनपर कई अनुचित काम कराने का आरोप लंबे समय से लगते आया है।
क्या है मामला:
बताया गया है कि रांची के अरगोड़ा और अशोकनगर समेत 11 स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य से पूछताछ के बाद ईडी की ओर से आज नये सिरे से छापेमारी की जा रही है। इस बीच भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट कर कहा- झारखंड में दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के 20 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, काफी सरकारी लेन-देन की जानकारी, मैंने कहा है कि अगस्त नहीं पार होगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।