Air Travel - Sach Kahoon Hindi

Delhi AQI News: दिल्ली में घने कोहरे एवं एक्यूआई के खराब रहने से हवाई यात्रा एवं जनजीवन प्रभावित
नई दिल्ली। Delhi AQI News: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बेहद खराब रहने और घना कोहरा छाने एवं खराब मौसम की वजह से सामान्य जनजीवन और हवाई यात्रा प्रभावित हुईं। सुबह 8:02 बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 431 रहा, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। रिपोर्ट के अनुसार,पीएम 2.5 का स्तर 289 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जबकि पीएम10 का स्तर 405 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो तय सीमा से काफी अधिक है। राजधानी का एक्यूआई फिलहाल राष्ट्रीय औसत से लगभग 1.6 गुना ज्यादा खराब है।

भारत में एक्यूआई के छह स्तर हैं, जिसमें अच्छा (0-50 ), संतोषजनक (50झ्र100), मध्यम (100-200), खराब (200-300), बहुत खराब (300-400), और गंभीर (400-500) है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर, ठंडे दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दस जनवरी से देश के बड़े हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर शीतलहर और दिन के ठंडा रहने का अनुमान है, साथ ही सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से लगभग 2.3 डिग्री कम है। New Delhi

विभाग के अनुसार शहर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी है और ज्यादा नमी और हल्की हवाओं के कारण प्रदूषक सतह के पास फंस गये हैं। खराब मौसम की वजह से हवाई संचालन भी प्रभावित हुआ है, जिससे हवाईअड्डों पर उड़ानों में देरी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने ‘एक्स’ पर जारी एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट आज सुबह भी सर्दियों की हवा और लगातार कोहरे की चपेट में हैं। दृश्यता में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं, और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, संचालन सामान्य से धीमे हो सकते हैं।”

एयरलाइन ने कहा, ‘ग्राउंड पर मौजूद टीमें सुरक्षा और दृश्यता की जरूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं, और यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी। इंडिगो ने चेतावनी दी है कि अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, उदयपुर और वाराणसी में कम दृश्यता की वजह से उड़ान शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है, साथ ही यात्रियों को भरोसा दिलाया कि मौसम ठीक होने पर आॅपरेशन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्पाइसजेट ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है, ‘अमृतसर (एटीक्यू) और वाराणसी (वीएनएस) में खराब मौसम के कारण, सभी आगमन और प्रस्थान और उनसे जुड़ी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे नियमित रूप से अपनी उड़ानों के स्टेटस की जांच करें। आज यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, संभावित देरी के लिए तैयार रहें और एयरपोर्ट यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– सीडीओ अभिनव गोपाल ने ग्राम चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद

Air Travel: अक्टूबर में हवाई यात्रा की मांग 6.6 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली। Air Travel: वैश्विक स्तर पर अक्टूबर में हवाई यात्रा की मांग में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मांग 8.5 प्रतिशत और घरेलू यात्रा की मांग 3.4 प्रतिशत बढ़ी है। हवाई यात्रा की मांग को राजस्व यात्री किलोमीटर के रूप में मापा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में 2024 के मुकाबले अक्टूबर 2025 में कुल मांग 6.6 प्रतिशत बढ़ी है।

वहीं, कुल क्षमता (उपलब्ध सीट किलोमीटर) 5.8 प्रतिशत और लोड फैक्टर (भरी सीटों का अनुपात) 84.6 प्रतिशत पर पहुंच गया जो एक साल पहले के मुकाबले 0.7 प्रतिशत अधिक है। विमान सेवा कंपनियों ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए क्षमता में 7.1 प्रतिशत की और घरेलू यात्रा के लिए 3.6 प्रतिशत की वृद्धि की। आयटा के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि अक्टूबर के महीने में अच्छा प्रदर्शन रहा। कई महीने के सपाट प्रदर्शन के बाद उत्तरी अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय यातायात में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि साल के अंतिम दो महीने के लिए ट्रेंड उत्साहजनक है।

शिड्यूल के अनुसार नवंबर में सीट क्षमता 3.6 प्रतिशत और दिसंबर में 4.7 प्रतिशत बढ़ेगी। जारी आंकड़ों के अनुसार तीसरी तिमाही में पश्चिम एशिया में हवाई यात्रा की मांग सबसे अधिक 10.5 प्रतिशत बढ़ी। अफ्रीका में इसमें 8.8 फीसदी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में 8.1 फीसदी, यूरोप में 6.7 फीसदी, लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 6.1 प्रतिशत और उत्तरी अमेरिका में 2.5 प्रतिशत बढ़ी है। आयटा ने अक्टूबर के हवाई माल परिवहन के भी आंकड़े जारी किये हैं। माल परिवहन की मांग, जिसे कार्गो टन-किलोमीटर के रूप में मापा जाता है, अक्टूबर में 4.1 प्रतिशत बढ़ी। यह लगातार आठवां महीना है जब इसमें वृद्धि दर्ज की गयी है। Air Travel

यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हवाई यात्रियों की संख्या एक लाख के पार
नई दिल्ली। घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रा करने वालों की संख्या शनिवार को एक बार फिर एक लाख के पार पहुंच गई। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान विमान यात्रा करने वालों की दैनिक संख्या घटकर 40 हजार से भी कम रह गई थी। कम से कम एक महीने बाद यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच पाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 1,124 उड़ानों में 1,07,371 यात्रियों ने अपने गंतव्यों के लिए प्रस्थान किया। महामारी की दूसरी लहर के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट के दो प्रमुख कारण थे — यात्रियों में संक्रमण का डर और कई राज्य सरकारों द्वारा हवाई यात्रियों के लिए लगाई गई कड़ी शर्तें। पिछले साल 25 मार्च से दो महीने के लिए देश में नियमित यात्री उड़ानें पूरी तरह बंद रही थीं।

मई के आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी

उसके बाद 25 मई 2020 से घरेलू मार्गों पर नियमित उड़ानें दुबारा शुरू की गई थीं। फरवरी 2021 तक हर महीने यात्रियों की संख्या बढ़ती रही। फरवरी में यह आंकड़ा 78.27 लाख पर पहुंच गया। महामारी की दूसरी लहर की आहट से मार्च में मामूली गिरावट के साथ यह संख्या 78.22 लाख पर आ गई थी। अप्रैल में महामारी के विकराल रूप लेते ही इसमें 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फरवरी 2021 में रोजाना औसतन दो लाख 80 हजार लोगों ने हवाई सफर किया था। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण अप्रैल में यह संख्या घटकर 1.91 लाख के करीब रह गई थी। मई के आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अंतर्राष्ट्रीय यात्रा और वीजा प्रतिबंधों में श्रेणीबद्ध छूट
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के आवागमन पर लगायी गयी पाबंदियों में श्रेणीबद्ध छूट देते हुए इलेक्ट्रॉनिक, टूरिस्ट और मेडिकल वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने वीरवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर गत फरवरी में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए अनेक कदम उठाए गये थे। सरकार ने अब भारत आने या जाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों को अधिक श्रेणियों के लिए वीजा और यात्रा प्रतिबंधों में क्रमिक छूट देने का निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देेशों का करना होगा कड़ाई से पालन

अधिकृत हवाई अड्डों और बंदरगाह के आव्रजन चेक पोस्ट के माध्यम से हवाई या समुद्री मार्गों से प्रवेश करने के लिए  पर्यटक वीजा को छोड़कर, सभी ओसीआई और पीआईओ कार्ड धारकों और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य के लिए भारत आने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसमें वंदे भारत मिशन, एयर ट्रांसपोर्ट बबल की व्यवस्था के तहत या नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमति के अनुसार किसी भी गैर अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों द्वारा संचालित उड़ानें शामिल हैं। हालांकि ऐसे सभी यात्रियों को क्वारन्टीन और कोविड-19 मामलों के बारे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देेशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

श्रेणीबद्ध छूट के तहत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक, टूरिस्ट और मेडिकल वीजा को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। यदि ऐसे वीजा की वैधता समाप्त हो गई है, तो उपयुक्त श्रेणियों के नए वीजा संबंधित भारतीय मिशन या डाक से प्राप्त किए जा सकते हैं। उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक अपने परिचारकों के लिए मेडिकल वीजा सहित आवेदन कर सकते हैं। इसलिए, इस निर्णय से विदेशी नागरिकों को विभिन्न उद्देश्यों जैसे व्यवसाय, सम्मेलन, रोजगार, अध्ययन, अनुसंधान, चिकित्सा आदि के लिए भारत आने की अनुमति मिल गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

छह महीने हवाई यात्रा की नहीं सोचेंगे 40 फीसदी लोग : सर्वेक्षण
जिनेवा/नयी दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से लोग इस कदर डरे हुए हैं कि 40 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे संक्रमण नियंत्रित होने के बाद भी कम से कम छह महीने तक हवाई यात्रा नहीं करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) के सोमवार को जारी सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। इसमें हिस्सा लेने वाले सिर्फ 14 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे हवाई यात्रा के लिए इंतजार नहीं करेंगे। वहीं, करीब 46 प्रतिशत का कहना है कि वे एक या दो महीने इंतजार करने के बाद ही हवाई यात्रा करना पसंद करेंगे। शेष 40 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे छह महीने या इससे भी अधिक इंतजार करने के बाद ही इसके बारे में सोचेंगे।

पहले हवाई यात्रा कर चुके लोगों के बीच कराये गये इस सर्वेक्षण में चार प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे आगे हवाई यात्रा बिल्कुल भी नहीं करेंगे। आठ फीसदी ने कम से कम एक साल तक और 28 फीसदी ने छह महीने तक इंतजार करने की बात कही है। लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण भी फिलहाल यात्रा न करने के संकेत दिये हैं। सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब तक उनकी निजी वित्तीय स्थिति में स्थिरता नहीं आ जाती वे हवाई यात्रा टाल देंगे।

आयटा के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्जेंडर डी जुनाइक ने कहा कि महामारी के नियंत्रित होने के बावजूद यात्रियों के विश्वास को दोहरा झटका लगेगा। एक तरफ आर्थिक मंदी को लेकर उनकी निजी वित्तीय चिंता होगी तो दूसरी ओर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी उनके मन में संदेह होगा। सरकार और विमानन उद्योग को साथ मिलकर यात्रियों का भरोसा कायम करने के लिए काम करना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सस्ता हुआ 233 से 1018 रूपये दिल्ली से आने जाने का सफर
नई दिल्ली।  दिल्ली हवाई यात्रा से आना-जाना अब सस्ता हो गया है। एविएशन रेग्युलेटरी बॉडी के द्वारा  हवाई सफर पर लगने वाली यूजर्स डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में कटौती कर दी है। यह कटौती  डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की टिकटों पर की गई है। दिल्ली एयरपोर्ट को इस चार्ज से सालाना 350 करोड़ रुपए की कमाई होती रही है।

SC ने दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से दिए स्टे को किया रद्द

एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ने यूडीएफ में कटौती करने का ऑर्डर दिसंबर 2015 में दिया था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट की पिटीशन पर दिल्ली हाईकोर्ट से इस पर स्टे दे दिया था जिसके कारण यह तभी से यह पेंडिंग में था। एअर इंडिया के द्वारा इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी तथा 3 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से दिए स्टे को रद्द कर दिया।

यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) भारतीय एयरपोर्ट्स पर एयरक्राफ्ट रूल्स-1937 के रूल-89 के तहत ली जाने वाली लेवी है। इससे एयरपोर्ट ऑपरेटर्स की इनकम में अचानक आने वाली कमी दूर करने में सहायता मिलती है तथा उनके इन्वेस्टमेंट की भरपाई होती है।

इंटरनेशनल फ्लाइट पर पहले UDF  635 से 1270 रुपए देने होते थे लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 45 रुपए कर दिया गया है।

डोमेस्टिक फ्लाइट पर पहले UDF 275 से 550 रुपए लिए जाते थे और अब सिर्फ 10 रुपए देने होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।