building collapse - Sach Kahoon Hindi
Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Satya Niketan Building Collapse Update: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस घटना के कारणों और इमारत में चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्य की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक के बेटे महेश बंसल से पूछताछ के दौरान इमारत को लेकर अहम जानकारी सामने आई। महेश ने बताया कि अगस्त 2025 से यह भवन उसके दो कारोबारी साझेदारों शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया गया था।
‘हॉस्टल डेज’ के नाम से चल रहा था पीजी
जांच में सामने आया है कि शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर ली गई इमारत में ‘हॉस्टल डेज’ नाम से लड़कों के लिए पीजी सुविधा संचालित कर रहे थे। हादसे के समय भवन में कई छात्र मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के परिवार की ओर से इमारत के रखरखाव की जिम्मेदारी महेश देखता था। महेश को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था और उसकी पुलिस हिरासत की अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार किया था, जो इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम संभाल रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में कॉन्ट्रैक्टर से पुलिस को पता चला कि हादसे वाले दिन बेसमेंट के फर्श पर काम चल रहा था। बताया गया कि बारिश के दौरान पिछले कई दिनों से वहां कचरा जमा हो रहा था, जिसके चलते फर्श की मरम्मत की जा रही थी। इसके साथ ही इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर भी काम किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या अतिरिक्त व्यावसायिक जगह तैयार करने के लिए किए जा रहे बदलावों का इमारत की संरचना पर कोई असर पड़ा था।
हादसे में सात लोगों की हुई थी मौत
पुलिस के मुताबिक, ‘हॉस्टल डेज’ नाम से संचालित यह पांच मंजिला इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे ढह गई थी। घटना के वक्त भवन में कई छात्र मौजूद थे। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक के परिवार, पीजी संचालन और मरम्मत कार्य से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की। अब सुधांशु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इमारत को पीजी के रूप में संचालित करने, रखरखाव और मरम्मत से जुड़े फैसलों में किस-किस की भूमिका थी।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इमारत में किस प्रकार के निर्माण या बदलाव किए गए थे और क्या इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ अन्य संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता; बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत गिरने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। इसके साथ ही अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना चिंतनीय है। डीडीएमए, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।" उन्होंने कहा, "हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "घटना से बहुत दुख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। अभी हमारा ध्यान लोगों की जान बचाने और मौके पर हरसंभव मदद पहुंचाने पर है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।"
मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर लिखा, "दक्षिण पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं और हमारी टीमें हर जरूरी मदद पहुंचाने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं।संबंधित टीमों को निर्देश दिया है कि वे वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं।"
वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इमारत गिरने की हृदयविदारक घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जल्द से जल्द सकुशल उनके परिवारों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी रविवार दोपहर 1:30 बजे मिली। दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। इसके बाद, एक एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
Building Collapse: दिल्ली के करोल बाग में दो मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। रेगरपुरा में एक दो-मंजिला इमारत को अवैध तरीके से गिराए जाने के दौरान पूरा ढांचा अचानक ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह लगभग 11:15 बजे, बिल्डिंग नंबर 3512, प्यारे लाल रोड, रेगरपुरा, करोल बाग, दिल्ली की है। करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर स्थित इस पुरानी इमारत को गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक यह भरभराकर गिर गई।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत को मालिकों द्वारा नियुक्त एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर गिरा रहा था। पुलिस के मुताबिक संबंधित एजेंसी से इसे गिराने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। बिना किसी सुरक्षा उपाय और बिना अनुमति के तोड़-फोड़ का काम किया जा रहा था।
इमारत गिराने का काम चल रहा था, तभी अचानक इमारत ढही और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही करोल बाग पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फायर सर्विस को भी बुलाया गया।
इस घटना में कुल चार मजदूर प्रभावित हुए हैं। एक मजदूर शेख शमशाद की चोट के कारण मौत हो गई। उसका शव एलएचएमसी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। दूसरा मजदूर मो. अयूब गंभीर रूप से घायल है। उसे सिर में गंभीर चोट और दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसे डॉ. आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीसरे मजदूर शेख सैदुल का इलाज जीवन माला अस्पताल में चल रहा है। चौथे मजदूर रफीक-उल को मामूली चोट आई और प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने घर चला गया।
पुलिस ने इस मामले में इमारत के मालिकों और कॉन्ट्रैक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि और इमारत गिरने की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Bhiwandi Building Accident: चार मंजिला इमारत ढहने से मचा हाहाकार, 8 की मौत, मलबे में फंसे कइयों की तलाश जारी
Bhiwandi Building Accident: भिवंडी। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। Maharashtra News
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में मरम्मत और संरचनात्मक सुधार का कार्य चल रहा था। संभावित खतरे को देखते हुए कई मजदूर पहले ही भवन से बाहर निकल चुके थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बावजूद इसके, हादसे के समय कुछ लोग इमारत के भीतर मौजूद थे और अचानक भवन ढहने से वे मलबे में दब गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय नागरिक भी बचाव कार्य में जुट गए और शुरुआती दौर में घायलों को बाहर निकालने में प्रशासन की मदद की। Maharashtra News
हादसे के बाद कई परिवार अपने परिजनों की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बताया कि उनके रिश्तेदार हादसे से कुछ मिनट पहले ही इमारत के भीतर गए थे और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। राहत दल मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों की सहायता से लगातार अभियान चला रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, भवन में कई आवासीय कमरे बने हुए थे और हादसे के समय वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद होने की आशंका है। प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया है तथा घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। साथ ही, भवन गिरने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। Maharashtra News
Building Collapse: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 9 सुरक्षित निकाले गए, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
पुणे (एजेंसी)। Pune News: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में बुधवार को हुए इमारत हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
कचरा (वेस्ट-टू-एनर्जी) प्रोजेक्ट के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत के गिरने से कई लोग मलबे में फंस गए थे। हादसे के बाद अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, पुलिस, आर्मी और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
सुरक्षित निकाले गए लोगों में विजय सपकाल, दादासाहेब आरडे, रणवीर सिंह, सोमनाथ शेलके, महेश राऊत, रामप्रताप चव्हाण, शुभम पाटील, सचिन दाबडगव और सुजाता शिंदे शामिल हैं। वहीं, मलबे से निकाले गए एक मृतक के शव को आगे की प्रक्रिया के लिए वाईसीएम अस्पताल भेज दिया गया है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दलों ने भारी मात्रा में मलबा हटाकर कई मजदूरों तक पहुंच बनाई। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की आवाज, हरकत या किसी अन्य माध्यम से प्रतिक्रिया मिली, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, जिन लोगों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, उनकी तलाश जारी है।
पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) के फायर ऑफिसर दिलीप गायकवाड़ ने आईएएनएस को बताया कि हादसे के बाद बचाव अभियान में 17 लोगों की सूची मिली थी, जिनके मलबे में फंसे होने की आशंका थी। इनमें से नौ लोगों को रात तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि राहत कार्य बंद नहीं किया गया है और लगातार जारी है। बचाव दल पूरी सावधानी के साथ मलबे को हटाकर अंदर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद बचाव दलों ने सबसे पहले ऐसी जगह का चयन किया, जहां से सुरक्षित तरीके से अंदर पहुंचा जा सके। इसके बाद स्लैब को काटकर एक रास्ता बनाया गया और जवानों को अंदर भेजा गया। अंदर से जिन लोगों ने प्रतिक्रिया दी या मदद के लिए आवाज लगाई, उन्हें एक-एक करके बाहर निकाला गया।
उन्होंने बताया कि राहत कार्य में सबसे बड़ी चुनौती मलबे की स्थिति है। इमारत गिरने के कारण बीम और स्लैब टूट गए हैं, जिससे अंदर जाने के लिए काफी कम जगह बची है। कई जगहों पर जवानों को रेंगकर अंदर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा कचरे का मलबा भी बड़ी बाधा बना हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि जिस हिस्से में कैंटीन थी, वहां कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसलिए बचाव दल ने सबसे पहले उसी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीमों द्वारा लगातार मलबा हटाकर अंदर मौजूद लोगों की तलाश की जा रही है।
हादसे की जगह पर गैस की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने बताया कि वहां किसी विशेष गैस सिलेंडर या गैस भंडारण की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, कचरे के कारण प्राकृतिक रूप से बनने वाली गैसों की समस्या सामने आ रही है, जिससे बचाव कार्य में कुछ कठिनाई हो रही है। टीमों को सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करना पड़ रहा है।
इस पूरे ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आर्मी, पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम के जवान शामिल हैं। सभी टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि मलबे में फंसे हर व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।
Building Collapse: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में 54 साल पुरानी इमारत गिरी, 2 की मौत, 5 घायल
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh News: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम करीब 54 साल पुरानी दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत एवं बचाव कार्य करीब साढ़े पांच घंटे तक चला, जिसमें सेना, एनडीआरएफ और चंडीगढ़ प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मृतकों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी तरुण जैन (45) और तरुण कौशिश (48) के रूप में हुई है।
वहीं कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह, उमेश, राहुल और अजीत को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जीवित बचे रमेश कुमार ने बताया कि घटना के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। शाम करीब 4:20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ और पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। इसके बाद पुलिस और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने बताया कि प्लॉट नंबर 28/9 स्थित इस पुरानी इमारत में स्क्रैप का काम चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर इमारत की जर्जर स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।
100 पुरानी इमारतों की होगी जांच
केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान दो इमारतें गिर चुकी हैं, जबकि एक अन्य इमारत की छत भी ढह गई। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क हो गया है। चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत यादव ने शहर की लगभग 100 पुरानी इमारतों की आॅडिट रिपोर्ट तलब की है। यदि आॅडिट के दौरान किसी इमारत में गंभीर संरचनात्मक खामियां पाई जाती हैं, तो उसे गिराकर दोबारा बनाया जाएगा। चंडीगढ़ का निर्माण वर्ष 1952 में शुरू हुआ था। शहर में कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें और कार्यालय हैं, जिनमें पंजाब सचिवालय, हरियाणा सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा पंजाब और हरियाणा विधानसभा शामिल हैं। इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में सरकारी आवास भी हैं, जहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहते हैं।
Ludhiana Factory Collapse: फैक्ट्री की छत के मलबे में दबकर मरने वाले लोगों की संख्या हुई तीन
पंजाब सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये एक्स ग्रेशिया देने का किया ऐलान
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Ludhiana Factory Collapse: शनिवार देर शाम एक फैक्ट्री के ढ़ह जाने से घटे हादसे में मरने वालों की संख्या 3 पर पहुंच गई है, जिनके परिवारों को पंजाब सरकार ने दो लाख रुपये की एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया है। उपरोक्त जानकारी देते डिप्टी कमिशनर जतिन्द्र जोरवाल ने बताया कि फोकल प्वार्इंट में घटी घटना में अब तक कुल तीन जनों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। Ludhiana News
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 29 व्यक्ति फैैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें 12 लोग फैक्ट्री के उस हिस्से में काम कर रहे थे, जिसकी छत्त अचानक ही नीचे आ गिरी। जिस कारण वहां काम करते 12 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिनमें 8 जनों को उसी रात ही बचा लिया गया था। जबकि मलबे में दबे लोगों में ललन यादव का सोमवार को शव बरामद कर लिया गया है व इससे पहले मरने वालों की पहचान गुरनिन्द्र सिंह व बिट्टा के तौर पर हुई थी। अभी भी एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि टीमें सभी सुरक्षा प्रोटोकोल की पालना करते हुए क्षेत्र को साफ करने के लिए मौके पर मौजूद हैं। Ludhiana News
इन टीमों ने पहले ही सलफ्यूरिक एसिड व एसीटिक एसिड वाले ड्रंमों को साईट से हटा दिया है, जिनको पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के नियमों अनुसार निपटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पूर्वी सब -डिवीजनल मैजिस्ट्रेट (एसडीएम) जसलीन कौर भुल्लर के नेतृत्व में एक मैजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कमिशनरेट पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज पंजाब सरकार अपने स्तर पर करवाएगी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को पंजाब सरकार दो लाख रुपये व राज्यसभा मैंबर संजीव अरोड़ा मृतकोंं के परिवारों को 1-1 लाख रुपये एक्स ग्रेशिया सहायता देंगे।
यह भी पढ़ें:– Marriage: शादी के नाम पर ठगी का खुलासा, लाखों की धोखाधड़ी
Building Collapse: चंडीगढ़ में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग
जानी नुक्सान से बचाव | Chandigarh News
पूर्व कैबिनेट मंत्री का चलता था होटल, बिल्डिंग के साथ कई नामी शो रूम
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Building Collapse: चंडीगढ़ में सोमवार को अचानक 5 मंजिल बिल्डिंग गिर गई व इस बिल्डिंग के गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे ऐसा लग रहा था कि जैसे चंडीगढ़ में कोई बंब धमाका हुआ हो। सुबह के 7 बजे का समय होने के चलते बिल्डिंग के आसपास कोई नहीं था, जिस कारण जानी नुक्सान से बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में एक महफिल नामक होटल चलता था और यह होटल चंडीगढ़ के पूर्व सांसद मैंबर का था। इस होटल में पिछले कुछ महीने से रिपेयर का काम चल रहा था, तो अचानक बिल्डिंग में बड़ी दरारें आने के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया था। Chandigarh News
जिस कारण इस बिल्डिंग में कोई व्यक्ति व ज्यादा सामान नहीं था, जिससे जानी नुक्सान से बचाव रहा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सैक्टर 17 में महफिल होटल की 5 मजिंला बिल्डिंग काफी ज्यादा पुरानी होने के चलते एक प्राईवेट ठेकेदार द्वारा इस बिल्डिंग को ठीक करने का काम 2 महीने से चल रहा था, लेकिन ठेकेदार की गलती के चलते बिल्डिंग को अनसेफ घोषित करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे बन्द कर दिया था, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिल्डिंग का ठेकेदार फरार हो गया है और पुलिस तलाश में जुट गई है। Chandigarh News
वहीं बिल्डिंग के अनसेफ होने के चलते इसे पहले ही चंडीगढ़ प्रशासन ने खाली करवा लिया था और इस बिल्डिंग में चल रहे होटल को भी बन्द कर दिया गया था। इस बिल्डिंग को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन व बिल्डिंग मालिक द्वारा कोई फैसला लिए जाने से पहले ही सोमवार को यह बिल्डिंग अचानक गिर गई। जिसके बाद बिल्डिंग के साथ लगती सड़क को फिलहाल बन्द कर दिया गया है व प्रशासन द्वारा बिल्डिंग के मलबे को हटाने के साथ ही बिल्डिंग के साथ लगती दूसरी बिल्डिंग का मुआयना किया जा रहा है कि उनको भविष्य में किसी भी तरह खतरा तो नहीं है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– अब एक घंटे में दूर होगी कूड़े की समस्या
मुंबई में ढही इमारत, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मुंबई। दक्षिणी मुंबई के कालबादेवी में वीरवारको चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इमारत के मलबे से कम से कम 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशामक सूत्रों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान कालबादेवी के बादाम वाड़ी में स्थित इमारत का पश्चिमी भाग ढह गया। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सूत्रों ने कहा कि इस घटना में अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हाई राइज बिल्डिंग के मलबे से 18 घंटे बाद जिंदा निकाला युवक
गुरुग्राम। गुरुग्राम में बिल्डिंग का हिस्सा धंसने के बाद मलबे में फंसे इंडियन रेलवे इंजीनियरिंग सर्विस के आॅफिसर अरुण कुमार श्रीवास्तव को 16 घंटे बाद जिंदा निकाल लिया गया। गया है। कल से उनके पैर का निचला हिस्सा मलबे में फंसा हुआ था। इसके बाद अरुण कुमार श्रीवास्तव को तमाम मेडिकल सुविधा दी गई और एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। अब टीमें पहली मंज़िल पर मलबे में फंसी महिला को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
इस हादसे की जांच अतिरिक्त जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा को सौंपी गई है। दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 109 के चिंतल पैराडाइसो हाई राइज सोसाइटी में गुरुवार शाम करीब सवा 6 बजे ये हादसा हुआ था। सोसाइटी के डी ब्लॉक में छठी मंजिल के फ्लैट में रेनोवेशन चल रहा था। उसी दौरान ड्राइंग रूम का फ्लोर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके बाद छठे फ्लोर से नीचे ग्राउंड फ्लोर तक के सभी फ्लैट के छत और फ्लोर क्षतिग्रस्त हुए।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नाइजीरिया में इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत, पांच घायल
अबुजा। नाइजीरिया के मैगबोन शहर में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। लागोस अग्निशमन सेवा की निदेशक मार्गेट अदेसेए ने बताया कि इमारत से पांच लोगों को बचाया गया है और अन्य फंसे लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले नवंबर के शुरुआत में लागोस में 25 मंजिला एक इमारत के ढहने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
जौनपुर में जर्जर मकान जमीदोज,चार मरे
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक जर्जर मकान के धराशाई होने से उसके मलबे में दब कर कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रौज़ा अर्जन में कमरूद्दीन व जलालुदीन का दो मंजिला मकान था, जो पुराना व जर्जर हो गया था। गुरुवार देर रात मकान तेज आवाज के साथ अचानक भरभरा कर ढह गया। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ मलबे मे दबे लोगों को निकालना शुरू किया।
स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने दबे सात लोगों को निकाल कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में अजीमुल्ला ( 68), सैद (12), संजीदा बानो (40) और कैफ (9) की मृत्यु हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती हेरा (10), स्नेहा (13), सन्नो (35), असरूद्दीन (19), चांदनी (18), अयासुद्दीन (21) और मिस्बा (18) की हालत गंभीर बनी हुयी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों के रात में दबे होने की वजह से आधी रात के बाद भी राहत और बचाव कार्य चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पूरा राहत अभियान चला।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।