T20 - Sach Kahoon Hindi

ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने पर भड़के गावस्कर, ईशान को लेकर खड़े किए सवाल
दुबई (एजेंसी)। न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप दो मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से शिकस्त दे दी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। भारत का लगातार दूसरी हार के साथ सेमीफाइनल में जाने का सपना लगभग टूट गया है। वहीं सनील गावस्कर ने कहा कि इस मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करने की क्या जरूरत थी। आपको बता दें कि इस मुकाबले में ईशान को केएल के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था। वहीं ओपनिंग करके रनों का अंबार लगाने वाले रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आए थे।

भारत 5वें नंबर पर

अंकतालिका में भारत पांचवे स्थान पर पहुंच गया है और इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई :विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के हाथों टी 20 विश्व कप में कल मिली आठ विकेट की करारी पराजय के बाद कहा कि आज बहुत अजीब दिन था। हमने हिचकिचाहट के साथ बल्लेबाजी की। विराट ने मैच के बाद कहा,’मुझे लगा हमने बल्ले या गेंद के साथ बहादुरी नहीं दिखाई। न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर से हमपर दबाव बनाया। हम जब भी आक्रमण करने गए तब हमने विकेट गंवाए। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तब प्रशंसकों की उम्मीदें हम पर होती है। जो भी भारत के लिए खेलता है उसे उन उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए खेलना पड़ता है। आने वाले मैचों में हम सकारात्मक खेल दिखाए। हमें खुद पर भरोसा करना होगा और आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।’

हम दबाव बनाने में कामयाब रहे: विलियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टी 20 विश्व कप मुकाबले में भारत के खिलाफ रविवार को आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि ऐसे बड़े मैच से पहले हम योजना बनाते है। यह एक मजबूत टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन था। इस विकेट पर हम दबाव बनाने में कामयाब हुए और उसके बाद ओपनरों ने अच्छी शुरूआत दी।

विलियम्सन ने अपने गेंदबाजों की सराहना करते हुए कहा,’दोनों स्पिनरों ने और पूरे आक्रमण ने बढ़िया गेंदबाजी की। पहले मैच में भी हमने अच्छा खेल दिखाया था और उसे आज बरकरार रखा। जब आप मुश्किल टीमों के खिलाफ खेलते हैं तब आपको खुदपर भरोसा रखना होता है। ईश हमारी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य है। उन्हें दुनियाभर में कई लीग खेलने का अनुभव है जो हमारे काम आता है।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विश्व कप की हार का बदला चुकाने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है

आकलैंड (सच कहूँ न्यूज)। Khel Samachar Today: लगातार जीत के सवार टीम इंडिया अपने इतिहास में पहली बार पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने उतरेगी और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले पहले टी-20 मैच में उसका लक्ष्य मेजबान टीम से हिसाब-किताब चुकता करना होगा। भारत ने अब तक अपने इतिहास में अधिकतम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली है और यह पहली बार है कि भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। 2020 का साल टी-20 विश्व कप का साल है जिसका आयोजन अक्टूबर में आॅस्ट्रेलिया में होना है। यही कारण है कि भारत पहली बार पांच मैचों की सीरीज खेल रहा है।

भारत को 2018-19 के दौरे में न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली हार का बदला चुकाने उतरेगी। भारत को पिछले साल न्यूजीलैंड से एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था और इसके अलावा भारत को 2018-19 के दौरे में न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस बार दोनों हार का बदला चुकाना चाहेगी ताकि वह विश्व कप के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर सके।

भारतीय टीम को इस लम्बी सीरीज से विश्व कप के लिए अपना टीम संयोजन परखने का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम पिछली पांच टी-20 सीरीज से अपराजित है।

भारत ने वेस्ट इंडीज को 3-0 से हराया था।

दक्षिण अफ्रीका से सीरीज 1-1 से बराबर खेली थी।

भारत ने फिर बंगलादेश को 2-1 से, वेस्ट इंडीज को 2-1 से और श्रीलंका को 2-0 से हराया था।

IND vs SA तीसरा टी20 मैच आज
केपटाउन। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर होगा। भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत इसी ग्राउंड से हुई थी। यहां टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था। अब इसका समापन भी यहीं होगा। इस तरह इस मैच का फैसला न सिर्फ टी20 सीरीज के विजेता का 2-1 से फैसला करेगा, बल्कि यह दौरे के विजेता को भी इसी अंतर से सामने लाएगा। साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में तो भारत ने वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। अब जो टीम टी20 सीरीज जीतेगी, वह इस दौरे पर 2-1 से बाजी अपने नाम करेगी।

टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका तो भारत ने वनडे सीरीज जीती

छह मैचों की वनडे सीरीज को 5-1 से जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 28 से रन हराकर 1-0 की बढ़त बना ली थी।

अफ्रीका ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी।

जसप्रीत बुमराह पेट की समस्या के कारण दूसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे। इससे डेथ ओवर में भारत की बॉलिंग पर असर पड़ा था। शुक्रवार को वे फिट नजर आ रहे थे, लेकिन अंतिम फैसला मैच के दिन ही होगा।

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर।

साउथ अफ्रीका : जेपी डुमिनी (कप्तान), फरहान बेहार्डियन, जूनियर डाला, रेजा हेंडरिक्स, क्रिस्टियान जोंकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, एरॉन फगिंसो, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन जॉन स्मट्स।

बीसम-20 के महारथी बनने उतरेंगे भारत-न्यूजीलैंड
सीधा प्रसारण शाम 7 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। पहले दो मैचों में विशाल स्कोर खड़ा कर एक दूसरे को ध्वस्त कर चुके भारत और न्यूजीलैंड मंगलवार को जब यहां तीसरे और निर्णायक ट््वेंटी-20 मुकाबले में आमने सामने होंगे तो उनके बीच इस फार्मेट का महारथी बनने की जंग छिड़ेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज में मुकाबला जबरदस्त चल रहा है।भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती। लेकिन ट््वेंटी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है और केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का फैसला होगा। वनडे सीरीज में भारत ने पहला मैच हारने के बाद अगले दोनों मैच जीतकर सीरीज कब्जाई थी जबकि ट््वेंटी-20 में भारत ने पहला और न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच जीता है।

दोनों ही मैचों में दोनों टीमों ने भारी भरकम स्कोर बनाकर जीत अपने नाम की। दिल्ली में पहले मुकाबले में भारत ने तीन विकेट पर 202 रन बनाकर विश्व की नंबर एक ट््वेंटी-20 टीम न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। राजकोट में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 196 रन बनाए और भारतीय टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी। दिल्ली और राजकोट के इन दोनों ही मुकाबलों में जोरदार पारियां खेली गई थीं। दिल्ली में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 80-80 रन बनाए जबकि राजकोट में कोलिन मुनरो ने नाबाद 109 रन की तूफानी पारी खेली।

निर्णायक मैच में भी दोनों टीमों के शीर्ष बल्लेबाजों पर अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा। भारत को राजकोट में शिखर और रोहित का एक ही ओवर में आउट होना भारी पड़ा था।  इन दोनों ओपनरों को सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्णायक मैच में अच्छी पारियां खेली और इनमें से एक बल्लेबाज कम से कम 20 ओवर तक टिकें। भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी अपना विजयक्रम जारी रखने के लिए निर्णायक भूमिका निभानी होगी। रविवार को 29 साल के हो गए विराट को ना केवल खुद को बल्कि टीम को भी जीत का तोहफा देना होगा।

भारत को न्यूजीलैंड के सामने बड़े स्कोर की चुनौती रखनी होगी या फिर लक्ष्य का पीछा करते समय उसके शीर्ष बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने से बचना होगा। टीम प्रबंधन को पांड्या की स्थिति को भी समझना होगा कि क्या उन्हें बार बार पिंच हिटर के रुप में भेजा जाए जिसमें वह पिछले कई मैचों में कामयाब नहीं हो पाए हैं। पांड्या को छठे नंबर पर ही रखना बेहतर होगा जहां वह बिना किसी दबाव के बड़े शॉट खेल सकें। कीवियों के खिलाफ पांड्या 16, 30, 8, 0 और 1 के स्कोर बना पाए हैं। इस अच्छे आलराउंडर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने से उन पर अतिरिक्त दबाव आ रहा है जिससे वह अपना स्वभाविक खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। इससे पांड्या की गेंदबाजी भी प्रभावित हो रही है।

पिछले पांच मैचों में वह सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाए हैं। भारत को न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का भी तोड़ ढूंढना होगा जिन्होंने भारत के शीर्ष क्रम को लगातार परेशान किया है। बोल्ट ने राजकोट में एक ओवर में ही शिखर और रोहित को निपटाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। तिरुवनंतपुरम में भारत के टॉप आर्डर बनाम बोल्ट तथा मुनरो बनाम भारतीय गेंदबाजी के बीच का मुकाबला होगा और इसमें हावी रहने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी।

निर्णायक जंग के लिए उतरेंगे भारत-आस्ट्रेलिया
हैदराबाद (एजेंसी)। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के सबसे फटाफट स्वरुप ट््वेंटी-20 में आखिरी जंग की बारी आ गई है और दोनों के बीच शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 मैच से सीरीज का फैसला होगा। भारत ने रांची में वर्षा बाधित पहला मैच नौ विकेट से जीता था जबकि आॅस्ट्रेलिया ने जवाबी प्रहार करते हुए गुवाहाटी में दूसरा मैच आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। हैदराबाद में अब सीरीज का फैसला होना है।  आॅस्ट्रेलिया की पूरी कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीते और दौरे का समापन जीत के साथ करे और भारत से एकदिवसीय सीरीज की हार का बदला चुकाए। भारतीय टीम गुवाहाटी में दूसरे मैच में अपनी लय से भटक गई थी जिसका नतीजा उसे करारी शिकस्त के साथ भुगतना पड़ा था।

भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना अंदाज में अपने विकेट गंवाए थे और किसी ने भी पिच के मिजाज को समझने की कोशिश नहीं की थी। लम्बे समय बाद ऐसा देखने में आया था कि भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने एक ही गेंदबाज को अपने विकेट दे डाले। भारतीय बल्लेबाजों के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ की गेंदों का कोई जवाब नहीं था। रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली, मनीष पांडेय और शिखर धवन जैसे दिग्गजों ने अपने विकेट अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे बेहरनडोर्फ को दिए थे। यह वाकई हैरान करने वाली बात है कि कैसे ये चार दिग्गज बल्लेबाज अपने विकेट एक ही गेंदबाज को देकर पवेलियन लौट चले। दोनों देशों के बीच हुए दो टी20 मैचों में एक दिलचस्प तथ्य है कि जहां पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया ने 118 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में भारत ने 118 रन बनाए थे।

फटाफट क्रिकेट के महारथियों से भरी दोनों टीमों से इतने छोटे स्कोर के मैच देखना आश्चर्यजनक है। आॅस्ट्रेलिया को पहले मैच में संघर्ष करना पड़ा जबकि दूसरे मैच में भारत को संघर्ष करना पड़ा। भारतीय कप्तान विराट को इस बात से सतर्क रहना होगा कि वे विपक्षी कप्तान वार्नर के दूसरे घर हैदराबाद में खेल रहे हैं। वार्नर आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान रहे हैं और इस मैदान को बेहतर जानते हैं। दूसरा मैच जीतने के बाद वार्नर एंड कंपनी का हौसला पहले से ही बुलंद हो गया है और बेहरनडोर्फ की गेंदों से मिले टॉनिक के दम पर वे सीरीज जीतने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। एकदिवसीय सीरीज में भी ऐसी स्थिति आई थी जब आॅस्ट्रेलिया ने चौथा वनडे जीतकर भारत को चौंका दिया था लेकिन विराट सेना ने पांचवें मैच में जवाबी प्रहार करते हुए आॅस्ट्रेलिया को धो डाला था और सीरीज 4-1 से जीत ली थी।

ठीक यही स्थिति अब टी20 सीरीज में भी आ गई है और भारत को जवाबी प्रहार करना है। गुवाहाटी की हार के बाद कहा गया कि भारत का दिन खराब था जब न तो उसके बल्लेबाज चले और न ही उसके गेंदबाज चले। विराट की सफल कप्तानी भी उस मैच में उखड़ी रही। अब विराट एंड कंपनी को यही साबित करना है कि वाकई वह दिन टीम इंडिया के लिए खराब था और अब टीम उस झटके से उबर कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। दीपावली इस मैच से मात्र छह दिन दूर है और देशवासियों को पूरी उम्मीद है कि विराट सेना उन्हें कल ही दिवाली का जश्न मनाने का मौका देगी। सुप्रीम कोर्ट ने बेशक पटाखों पर बैन लगाया है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से चौके-छक्के रुपी पटाखे जमकर फूटने चाहिए ताकि शुक्रवार रात दिवाली की रात बन जाए।

बीसम बीस में बदला चुकाने उतरेगा भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच आज

सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार रात्रि 9 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

किंग्स्टन (एजेंसी)। भारतीय टीम रविवार को होने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में वेस्ट इंडीज से पिछली कुछ पराजयों का बदला चुकाने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। भारत ने वेस्ट इंडीज से पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीत ली है और अब उसका लक्ष्य एकमात्र बीसम बीस मैच भी कब्जाना है। भारत ने जिस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया उसे देखते हुए टी20 में भी उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है लेकिन कैरेबियाई इस फॉर्मेट में महारथी माने जाते हैं और उन्हें हराना आसान काम नहीं होगा।

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका

भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी। वेस्ट इंडीज टी20 का विश्व चैंपियन है और भारत के पास अच्छा मौका है कि वह वनडे सीरीज जीतने के बढ़े मनोबल को कायम रखते हुए वेस्ट इंडीज को बीसम बीस मुकाबले में भी पटखनी देकर दौरे का समापन जीत के साथ करे। इस एकमात्र मुकाबले के लिए भारतीय टीम को देखा जाए तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। पंत ने अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला है। टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के रुप में दो अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं।

ओपनिंग में अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन की जोड़ी बनी रहेगी। हालांकि शिखर पिछले तीन मैचों में चार, पांच और दो रन ही बना पाए थे। इससे पहले शुरूआती दो वनडे में उन्होंने 87 और 63 रन बनाये थे। युवराज सिंह पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उन्हें अंतिम एकादश में उतारने के लिए टीम प्रबंधन को कुछ माथा पच्ची करनी पड़ेगी। टीम में हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और रवींद्र जडेजा आॅलराउंडर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और तीन विकेट लेने वाले उमेश यादव के बने रहने की उम्मीद है। डैथ ओवरों के माहिर भुवनेश्वर कुमार पिछले दो वनडे में नहीं खेले थे और उनकी जगह बनाने के लिए किसी तेज गेंदबाज या स्पिनर को हटाना होगा।

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस मैच में शामिल

दूसरी तरफ मेजबान टीम इस मैच को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को बचाना चाहेगी। वेस्ट इंडीज के लिए इस एकमात्र मैच में मनोबल बढ़ने वाली बात यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। गेल के लिए अपने घरेलू मैदान पर यह उनका पहला टी20 मैच होगा। उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज की ओर से भारत की मेजबानी में हुए टी20 विश्वकप 2016 में फाइनल मैच में खेला था जहां कैरेबियाई टीम इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी।

वनडे और टेस्ट में कप्तानी करने वाले आॅलराउंडर जेसन होल्डर को इस मैच में आराम दिया गया है और उनकी जगह कार्लाेस ब्रेथवेट टीम का नेतृत्व करेंगे। गेल को इस मैच के जरिए अपने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम के जबरदस्त खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय गेंदबाजों को खासतौर पर गेल से सतर्क रहना होगा जो अपने दिन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं।

भारत को अपनी मेजबानी में 2016 में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और 2016 में ही अमेरिका में खेली गई दो टी20 मैचों की सीरीज वेस्ट इंडीज ने 1-0 से जीती थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।