Sakshi Malik - Sach Kahoon Hindi
साक्षी मलिक ने कर दिया बहुत बड़ा खुलासा
बबीता फोगाट ने धरना देने के लिए कहा: साक्षी
पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और रेसलर्स विवाद में अब (Wrestlers Protest) पहलवान साक्षी मलिक ने एक नया दावा किया। साक्षी मलिक ने कहा कि हमें धरना देने के लिए भाजपा नेता बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने कहा था। इन दोनों नेताओं ने उन्हें कहा था कि बृजभूषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाओ। यही नहीं, जंतर-मंतर पर धरने की परमिशन भी बबीता फोगाट और तीर्थ राणा ने ही दिलाई थी। साक्षी ने परमिशन लेटर भी दिखाया।
क्या है मामला | (Wrestlers Protest)
यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 7 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि बृजभूषण सिंह के समर्थन में 19 लोगों के बयान आए है। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता को जांच के लिए कुश्ती संघ के कार्यालय ले गई, वहां भी छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं मिले। इसके अलावा पीड़िता द्वारा 5 फोटोग्राफ और एक पेन ड्राइव भी पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस की ओर से आरोप साबित होने की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। Wrestlers Protest
पहलवानों के केस वापस करने की सिफारिश
28 मई को संसद मार्च के दौरान पहलवानों और उनके समर्थकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। जिसके चलते अब दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को उन मामलों को खारिज करने का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 188, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उधर, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में पेश चार्जशीट को लेकर पहलवानों ने शुक्रवार को 4 बैठकें कीं।
यह भी पढ़ें:– बीच-बचाव करने पहुंचे युवक का फोड़ डाला सर, हालत नाज़ुक मेरठ रेफर
Wrestlers Protest: प्रदर्शन को लेकर पहलवान Sakshi Malik का बड़ा ऐलान
सोनीपत (Sonipat)। Wrestlers Protest Khap Mahapanchayat: पहलवानों के मुद्दों को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच पहलवान साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने शनिवार को कहा कि जब तक मामला पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता वे एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी। सोनीपत में संवाददाताओं से बात करते हुए मलिक ने कहा कि कोई नहीं समझ सकता कि पहलवान रोज मानसिक रूप से किस स्थिति से गुजर रहे होते हैं। (Brij Bhushan Sharan Singh)
क्या है मामला
30 वर्षीय पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पहलवानों के लिए भविष्य की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत में भाग लेने के लिए सोनीपत पहुंचीं साक्षी ने कहा, “हम एशियाई खेलों में तभी भाग लेंगे जब इन सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा। आप नहीं समझ सकते कि यह मानसिक रूप से कितना थका देने वाला है और हम हर रोज किस स्थिति से गुजर रहे हैं।”
“सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है
साक्षी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एशियाड के लिए ट्रायल इसी महीने में होने वाले हैं। विरोध में शामिल लोगों सहित सभी पहलवानों को ट्रायल में भाग लेने और एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम में अपनी जगह अर्जित करने की आवश्यकता है, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक हांग्जो, चीन में आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले बुधवार को साक्षी ने बजरंग पूनिया और अन्य लोगों के साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात की थी और कहा था कि सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। “सरकार ने पुलिस जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का समय मांगा है। वह कुश्ती से संबंधित हमारे अधिकांश प्रस्तावों पर सहमत हो गई है। अब हम इन प्रस्तावों को किसान संघों, महिला संघों, हमारे वरिष्ठों के सामने रखेंगे।”
Brij Bhushan Singh क्या Arrest होंगे?, अचानक गोंडा पहुंची Delhi Police
नई दिल्ली। Brij Bhushan Singh देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Police) से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर दिल्ली पुलिस एक्शन पर आ गई है। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार रात को बृजभूषण सिंह के लखनऊ और गोंडा स्थित निवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के घर पर मौजूद 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस वापस आ गई है।
गौरतलब हैं कि विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
खिलाडिय़ों के पक्ष में महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी:पुनीता | Brij Bhushan Singh
भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं रेसलिंग संघ के अध्यक्ष रहे ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब महिला कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। आज कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू होकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने इसका एलान किया कि अगर सरकार ने बृज भूषण की गिरफ्तारी न की तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। Brij Bhushan Singh
सोमवार को मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ नेता एंव सिरसा ब्लॉक प्रधान पुनीता बलदेव राज ने कहा कि हमारी पहलवान बेटियां जो मेडल जीत कर लाई थी वो आज जंतर मंतर पर न्याय मांगने के लिए बैठी है। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने की बजाय उसे बचा रही है जो निंदनीय है। Brij Bhushan Singh
उन्होंने मांग की कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि महिला पहलवानों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो चुकी है। यह सरकार दोषी को सजा ना देकर उसके दोष को सही करने के लिए कानून में परिवतज़्न करने की सोच रही है। यह सोच सरकार की छोटी मानसिकता को दशातज़ है। जिन खिलाडय़िों को पदम भूषण दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीतकर भारत की झोली में डाले हैं, उन खिलाडय़िों को इस तरह सरेआम सड़कों पर घसीटा गया। Brij Bhushan Singh
बृजभूषण जैसे व्यक्ति को जेल में जाना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार खिलाड़ी बेटियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। इस मामले में हरियाणा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकारी तरफ से पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। केंद्र सरकार द्वारा बृजभूषण सिंह को बचाने में हरियाणा सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तुरंत प्रभाव से बृजभूषण की गिरफ्तार न हुई तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर सिरसा महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष शबनम, महासचिव सुरेश देवी, कमलेश रानी, चंचल रानी, प्रिया रानी, उषा रानी सहित भी मौजूद थीं। Brij Bhushan Singh
रेलवे की नौकरी पर लौटे पहलवान, जारी रहेगा आंदोलन
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह “सत्याग्रह के साथ-साथ” रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी।
साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, “यह खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।”
बजरंग ने ट्वीट किया, “आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुक़सान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफ़आईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।”
उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
Wrestlers Protest News: गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पहलवान काम पर लौटे
नई दिल्ली। Wrestlers Protest News भाजपा सांसद और देश के कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भारत के शीर्ष पहलवान शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद आज काम पर लौट आए हैं। ओलंपियन बजरंग पुनिया ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्होंने गृह मंत्री से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी।
सूत्रों की मानें तो रात साढ़े 12 बजे तक हुई बैठक में पुनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगट और सत्यव्रत कादियान ने भाग लिया। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की – जिन पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप है। Wrestlers Protest News
इस दौरान अमित शाह ने कथित तौर पर पहलवानों को भरोसा दिलाया कि कानून सबके लिए समान है, “कानून को अपना काम करने दें।” सूत्रों का कहना है कि विरोध करने वाले पहलवानों ने शनिवार को कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की पांच दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद श्री शाह के साथ बैठक की मांग की थी। जोकि पूरी हो गई। सोमवार को गृह मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवान काम पर लौट आए हैं। Wrestlers Protest
बता दें कि पहलवानों ने पिछले महीने हरिद्वार में गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के अपने फैसले की घोषणा की थी। हालाँकि, उन्होंने किसान नेता नरेश टिकैत के हस्तक्षेप के बाद अस्थायी रूप से अपनी योजना को स्थगित कर दिया।
यह भी पढ़ें:– जीवन बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए.: सविता आर्य
Wrestlers Protest LIVE: गंगा में मेडल बहाने निकले पहलवान
ये हमारी आत्मा, इनके बिना जीने का मतलब नहीं
जंतर-मंतर से लौटे अब इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे पहलवान
नई दिल्ली। Wrestlers Hunger Strike ये हमारे देश के लिए बड़े ही शर्म और दुर्भाग्य (Wrestlers Protest) की बात है कि हमारे देश की बेटियां, अपने ही देश में अपने आप को असहज महसूस करें। वो बेटियां जो हमारे देश का गौरव हैं, वो बेटियां जिन्होंने पूरी जी-जान लगाकर देश के लिए मैडल जीते हैं। आज वही बेटियां उन खून-पीसने की वर्षों की अपनी कमाई को गंगा में बहाने की बात कर रही हैं। इसके लिए वह हरिद्वार रवाना हो चुके हैं।
देश के कुछ उत्पीड़कों की बदौलत उन्हें अपना देश ही असुरक्षित लग रहा है। देश की वो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ तो देश बेटियों को बचाने, पढ़ाने की बात करता है वहीं दूसरी ओर उनका शोषण करने वाले उत्पीड़कों को बचाकर उन्हें मरने पर मजबूर करता है।
अपने साथ हुई बदसलूकी के कारण भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफए) (Wrestlers Protest) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले पहलवान मंगलवार शाम 6 बजे हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करेंगे। ये पहलवान रेसलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूएफए) के अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। रविवार को पुलिस से हुई झड़प के बाद ये जंतर-मंतर से लौट आए हैं।
रेसलर साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर डाली अपनी (Wrestlers Protest) पोस्ट में लिखा कि मेडल्स गंगा में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे। साक्षी ने लिखा- हमने पवित्रता से इन मेडल को हासिल किया था। इन मेडल को पहनाकर तेज सफेदी वाला तंत्र सिर्फ अपना प्रचार करता है। फिर हमारा शोषण करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नहीं लौटाएंगे, क्योंकि उन्होंने हमारी कोई सुध नहीं ली। वहीं दूसरी ओर बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में महारैली बुलाई है। इसमें संत भाग लेंगे। बृजभूषण और संतों का कहना है कि पॉक्सो एक्ट का फायदा उठाकर इसका दुरूपयोग किया जा रहा है।
साक्षी मलिक की सोशल मीडिया पर डाली हुई पोस्ट…
🙏 pic.twitter.com/wdMCzeADEo
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) May 30, 2023
यह भी पढ़ें:–महिला के हत्यारोपी हरिबाबा की जमानत अर्जी खारिज
28 मई को नई संसद भवन के पास होने वाली महिला महापंचायत का दिया न्यौता
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। सरकार की तरफ से अभी तक खिलाड़ियों को कोई रिस्पांस नहीं मिला, इसलिए खाप पंचायतों के फैसले अनुसार 28 मई को नई संसद भवन के पास एक बड़ी महिला महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर से महिलाएं, बेटियां पहुंचेंगी। यह बात ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने फतेहाबाद में आयोजित किसान कन्वेंशन में शिरकत करते हुए कही।
यह भी पढ़ें:– सीएम मनोहर लाल ने घुमाया फतेहाबाद के अभिनव सिवाच को फोन
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति द्वारा फतेहाबाद अनाज मंडी शेड के नीचे शहीद करतार सिंह सराभा जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह कन्वेंशन आयोजित की गई, जिसमें न केवल किसानों बल्कि जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों के मुद्दों को भी उठाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की। इस अवसर पर सभी को 28 मई को दिल्ली आने का आहवान किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनदीप सिंह नथवान ने अपनी टीम के साथ साक्षी मलिक का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया।
साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने इस अवसर पर कहा कि यह बेटियों की लड़ाई है और देश की बेटियों की सुनवाई सरकार नहीं कर रही। महीने से ऊपर समय हो गया, लेकिन आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पोक्सो एक्ट में अब तक गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। भाजपा सांसद बेहद पॉवरफुल आदमी हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों इंडिया गेट पर हुए कैंडल मार्च में उन्हें पूरे देश का स्पोर्ट मिला है।
लोगों के सहयोग से अभी तक धरना शांतिपूर्वक रहा है और शांतिपूर्वक ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) नारको टेस्ट के लिए कह रहे हैं, इसलिए सरकार उनका नारको टेस्ट करवाएं और धरनारत पहलवानों का भी करवाना चाहे तो करवाएं, फिर जो गलत मिले, उसे सजादी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद की मानसिकता खराब हो चुकी है, पहले उन्होंने मेडल को 15-15 रुपये का बता दिया और अब पहलवान बेटी को मंथरा बता रहे हैं। जिसने देश के लिए मेडल जीते, उसके लिए गलत बोलना ठीक नहीं है। उन्हें तो रावण भी नहीं कह सकते।
जंतर-मंतर पर फिर छलका पहलवानों का दर्द, प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने किया सभी राजनैतिक दलों का स्वागत
नई दिल्ली। डब्ल्यू एफ आई के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का धरना सोमवार को भी जारी है। पहलवानों बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट व साक्षी मलिक ने बीती रात एक विडियो जारी करके उनके समर्थन में जंतर-मंतर पर पहुंचने की लोगों से अपील की है। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवान रविवार की पूरी रात सड़कों पर पड़े रहे। पहलवानों के समर्थन में अब उनके परिजन भी आ गए हैं। इसी दौरान बजरंग पूनिया ने मंच पर सभी राजनैतिक दलों का स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस सांसद बृजभूषण के खिलाफ लगे आरोपों की जांच में जुट गई है।
क्या हैं रेसलर के सांसद पर आरोप
रेसलर विनेश फोगाट ने आज सुबह अपने संबोधन में सांसद बृजभूषण पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘आप सभी को नमस्कार, जैसे कि आप सब जानते हैं। 3 महीने पहले हमने रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई थी कि हमारे साथ कुछ राजनीति हुई है। जिसकी एवज में सरकार ने एक कमेटी बनाई थी और 4 हफ्ते का समय मांगा था। लेकिन आज 3 महीने के इंतजार के बाद भी हमारे साथ न्याय नहीं हुआ है।’
उन्होंने आगे कहा ‘दो दिन पहले हम पुलिस स्टेशन गए थे। जहां 7 लड़कियों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत दी है। शिकायत में मांग की कि बृजभूषण ने जो शारीरिक शोषण किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस हमारी एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रही है, जिसके बाद ही हम जंतर-मंतर पर आए हैं।’
मामले में अब तक क्या कुछ हुआ :-
विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं जिसके खिलाफ 18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था।
19 जनवरी को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से रेसलर्स की करीब पौने 4 घंटे बातचीत हुई। नतीजतन उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा। पहलवानों ने डब्ल्यू एफ आई के अध्यक्ष को हटाने की मांग की।
खिलाड़ियों ने 20 जनवरी को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद फिर से जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। यहां आंदोलनकारी खिलाड़ियों ने ऐलान किया कि वे अब न्याय मिलने तक कोई कैंप जॉइन नहीं करेंगे। न ही वह किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अब वह खेल और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।
आंदोलन बढ़ता देख 21 जनवरी को भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने जांच कमेटी बनाई। जिसकी अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कमेटी की अध्यक्ष मैरीकॉम को बनाया। 7 सदस्यों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में बॉक्सर मैरीकॉम, तीरंदाज डोला बनर्जी, बैडमिंटन प्लेयर अलकनंदा अशोक, फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और 2 वकील शामिल थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
साक्षी का विश्व चैम्पियनशिप में होगा ‘टेस्ट’
नई दिल्ली (एजेंसी)। रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक का 21 से 27 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में ओलम्पिक के बाद पहला असली टेस्ट होगा। साक्षी रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय पहलवान और पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।
साक्षी ने पिछले साल रियो में अगस्त में हुए ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था और उसके ठीक एक साल बाद अब वह विश्व चैंपियनशिप में उतरेंगीं लेकिन इस बार उनका नया भार वर्ग होगा। साक्षी ने ओलम्पिक पदक जीतने के बाद सीधे प्रो रेसलिंग लीग में हिस्सा लिया लेकिन इस लीग में उन्होंने सिर्फ भारतीय पहलवानों से ही मुकाबले लड़े। दिल्ली सुल्तान टीम की तरफ से खेलने वाली साक्षी को लीग के एक मैच में ओलम्पिक कांस्य विजेता ट्यूनीशिया की मारवा अमरी से खेलना था लेकिन वह बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं उतर पाई।
असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में
हरियाणा की साक्षी इसके बाद इस साल मई में दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में नए वजन वर्ग 60 किलोग्राम में उतरीं। साक्षी ने रियो का पदक 58 किलोग्राम में जीता था। देश को साक्षी से पूरी उम्मीद थी कि वह 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करेंगी लेकिन रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की रिसाको कवाई ने मात्र दो मिनट 44 सेकिंड में ही भारतीय पहलवान को धूल चटा दी। रिसाको ने 10-0 के अंतर से मुकाबला समाप्त कर दिया। जापानी पहलवान के लगातार 10वां अंक हासिल करते ही मुकाबला रोक दिया गया और उन्हें तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।
रिसाको ने रियो में 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता था। साक्षी के हाथ रजत पदक लगा जो एशियाई चैंपियनशिप में उनका पहला पदक था। साक्षी को पिछली एशियाई प्रतियोगिता में कोई पदक नहीं मिला था लेकिन इस बार वह रजत पदक तक पहुंच गई। उनके लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी।
स्पोर्ट्स आॅथोरिटी इंडिया लखनऊ उत्तरप्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय महिला पहलवानों का चयन किया गया। चयन के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सीनियर महिला रेसलिंग इंडिया चीफ कोच कुलदीप मालिक मौजूद थे।
हरियाणा की साक्षी के लिए असली मुकाबला अब विश्व चैंपियनशिप में होगा जहां दुनिया की दिग्गज पहलवान और खासतौर पर जापान की पहलवान मौजूद रहेंगी
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।