Bike Riders - Sach Kahoon Hindi

बाइक से आए बदमाश चुरा ले गए 57 लाख रुपये
एटीएम में कैश डालने जा रही कार लूटी

भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। भीलवाड़ा शहर के बीचों-बीच दो बाइक सवार बदमाश एटीएम में कैश डालने जा रही एक कार से 57 लाख रुपए ले उड़े। कार पंक्चर हुई थी और तभी बदमाश आए और कार का दरवाजा खोलकर रुपयों से भरा बैग ले गए। इसमें 54 लाख पीएनबी और तीन लाख एसबीआई के थे। पुलिस ने कहा, यह जांच का विषय है कि कार से कैश क्यों ले जा रहे थे।

भीलवाड़ा में कोर्ट के पास पीएनबी बैंक की कार एटीएम में कैश डालने जा रही थी। रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर व गार्ड पंक्चर लगाने उतरे। तभी बाइक पर दो बदमाश आए और रुपयों का बैग गाड़ी से निकालकर लेकर चंपत हो गए। ड्रावर को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

कार से जमा कराने जा रहे थे कैश

एएसपी गोपाल मेवाडा ने बताया कि पीएनबी से कैश लेकर एक कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश डालने जा रहे थे। बैंक ने इस कंपनी को टैंडर दिया हुआ है। इसमें 54 लाख पीएनबी के थे तथा तीन लाख रुपए लैंडमार्क स्थित एसबीआई ब्रांच से लाए थे। कैश कार में पीछे की सीट पर रखा था। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए और रुपयों से भरा बैग लेकर चले गए। यह पूछे जाने पर कि कैश ले जाने के लिए बख्तरबंद गाड़ी होती है फिर कार में कैसे कैश ले जा रहे थे।

इस पर मेवाडा ने कहा कि बैंक ने जिस कंपनी को यह काम सौंपा है उसके साथ क्या नियम व शर्तें हैं यह जांच का विषय है। कार का दरवाजा लॉक क्यों नहीं था या क्या लापरवाही बरती गई यह जांच में सामने आएगा। अभी सबसे पहले जो बात है वो यह है कि वारदात हुई है और उसका पता जल्द से जल्द लगाना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शनिवार देर रात दो बाइक सवार युवकों ने गोलियों ने भूना, मौत
पादरी की हत्या पर बवाल, हाइवे जाम

सड़कों पर उतरे लोग, प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। सलेम टाबरी के पीरू बंदा इलाके में स्थित एक चर्च के सीनियर पास्टर की दो अज्ञात लोगों ने शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। पल्सर बाइक पर आए हमलावरों ने पादरी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय पास्टर सुल्तान मसीह को डीएमसी पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण आशू, सुरिंदर डाबर, कुलदीप सिंह वैद्य, संजय तलवाड़ पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना धरना जारी रखा।

लोगों में आक्रोश

बताया गया है कि एक गोली पास्टर के सिर और दो गोलियां पीठ पर लगी। यह भी कहा जा रहा है कि तीनों हमलावरों में से दो मोने थे और एक ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। घटना के बाद देर रात समुदाय के करीब 400 लोगों ने पुराने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। अभी भी गुस्साए लोग जालंधर हाईवे पर बैठे हुए हैं। लुधियाना के कमिश्नर आरएन ढोके सहित तमाम उच्च पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

आॅल इंडिया क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रेसीडेंट अरुण हेनरी ने बताया कि पास्टर उसी चर्च में रहते थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह चर्च परिसर स्थित अपने कमरे से मोबाइल पर बातें करते हुए बाहर निकले थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने करीब से उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दीं। उन्हें डीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग खंगाल रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है और नाकेबंदी करवाई गई है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बच्चों ने देखा था गोली लगते

बताया जाता है कि घटना के दौरान चर्च के पास ही दो बच्चे डेविड और विलियम खड़े थे, जिन्होंने हमलावरों को पास्टर पर गोली चलाते देखा। उन्होंने बताया कि बाइक से आए तीनों हमलावर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और पास्टर के गिरते ही वहां से फरार हो गए।

एक वर्ष पहले बेटी की हुई थी मौत

पादरी की दो बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी हैमर थ्रो की एथलीट थी। एक साल पहले स्टेडियम में अभ्यास के दौरान हैमर लगने से उसकी मौत हो गई थी। दूसरी बेटी शादीशुदा है। बेटे पिता के साथ ही सलेम टाबरी में रह रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों घसीटा, एक की मौत
एक की दोनों टांगें टूटी

नूंह (सच कहूँ न्यूज)। एक दवा कम्पनी का मैनेजर और एमआर फिरोजपुर झिरका से अपनी बाईक से गुरूग्राम जा रहे थे कि तेज रफ्तार पीछे से आ रहे डम्पर से बाईक में जोरदार टक्कर दे मारी जिसमें एक युवक एमआर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैनेजर की दोनों टांगे टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डम्पर बाईक को लगभग दो सौ मीटर तक अपने साथ खींच कर ले गया ओर अनियंत्रित होकर एक पानी के गढ्ढे में जा फंसा तथा डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूग्राम से सुनील एमआर निवासी सिरमथिला व त्रिभूवन राकेश निवासी गुरूग्राम फिरोजपुर झिरका से मार्केटिंग करने के बाद वापिस गुरूग्राम से बाईक पर जा रहे थे कि पीछे से तेजी गति से आ रहे उम्पर से बाईक में जोरदार टक्कर दे मारी जिसमें एक युवक एमआर की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि मैनेजर की दोनों टांगें टूट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि डम्पर की स्पीड काफी तेज थी जो बाईक को लगभग दो सौ मीटर तक अपने साथ घसीट कर ले गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर डंपर एक गड्ढे में जा फंसा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरू कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।