Connect - Sach Kahoon Hindi

नये गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से जोड़ेगी मैट्रो
योजना पर 3739 करोड़ रुपए की आएगी लागत

चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नये गुरुग्राम शहर को पुराने गुरुग्राम शहर के साथ मैट्रो के माध्यम से जोड़ने व्यावहारिक रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। गुरुग्राम शहर में हुडा सिटी सैंटर से रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों की एक बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन ने व्यवहार्यता रिपोर्ट के तहत हुडा सिटी सैंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बनाए जाने वाले मैट्रो कोरिडोर की कुल लम्बाई 17.11 किलोमीटर बताई है, जिस पर 15 स्टेशन होंगे।

राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के अधिकारियों की सहमति

बैठक में बताया गया कि इसे तैयार करने में 3739 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में रियल एस्टेट रैगुलेशन एक्ट (रेरा) के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई और कुछ मुद्दों पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के अधिकारियों की सहमति भी बनी। बैठक में बताया गया कि रेरा में केन्द्रीय एक्ट की भावना के साथ तालमेल बैठाया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इन नियमों को मंत्रिमण्डल में पास करके लागू कर देंगे। प्राकृतिक संरक्षण जोन के सम्बन्ध में भी मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य के सतत् विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जा रहा है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न विकास कार्यों को क्रियान्वित करने के लिए एनसीआर योजना बोर्ड को और प्रस्ताव भेजे जाएंगे। बैठक में केन्द्रीय शहरी आवास और योजना मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव रंजन मिश्रा तथा निदेशक एसपी सिंह, केन्द्रीय शहरी, आवास एवं योजना मंत्रालय के लीगल एडवाइजर नागेन्द्र गोयल, हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, एनसीआर योजना बोर्ड के उपनिदेशक अभिजीत समंता और पारथा प्रतिमनाथ सहित केन्द्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।