Traffic Police - Sach Kahoon Hindi

Traffic Challan: घरौंडा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटाखा बुलेट, प्रेशर हॉर्न और काली फिल्म वाले वाहनों के चालान
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा में मंगलवार को करनाल ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइक, प्रेशर हॉर्न और कारों पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। कई बुलेट बाइक इंपाउंड भी की गईं। कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप रहा, जबकि शहरवासियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

दो टीमों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में की जांच

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे करनाल ट्रैफिक पुलिस की दो टीमें एसएचओ रामलाल के नेतृत्व में घरौंडा पहुंचीं। एक टीम को शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात किया गया, जबकि दूसरी टीम की अगुवाई एसएचओ रामलाल ने खुद की। टीम ने रेलवे रोड से कार्रवाई शुरू की और मंडी मनीराम, तकिया बाजार, मेन बाजार, गुरु सैन चौक, अराईपुरा रोड और रेलवे रोड चौक समेत प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की।

पुलिस ने पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट बाइक, काली फिल्म लगी कारों और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों को रोककर चालान किए। काली फिल्म वाले कुछ वाहन चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में वे माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने कार्रवाई में नरमी नहीं बरती।

गली-मोहल्लों में भी एसएचओ ने खुद की बाइकों की जांच

एसएचओ रामलाल ने शहर की गलियों में भी बुलेट बाइक की जांच की। जिस बाइक से पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी, उसे मौके पर रोककर चालक को चालान थमा दिया गया। पुलिस के अनुसार दर्जनों बाइकों के चालान किए गए और कुछ को इंपाउंड भी किया गया। कार चालकों पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

एसएचओ रामलाल ने कहा कि घरौंडा से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पटाखा बुलेट चलाने वालों से लोग परेशान हैं। इसी के चलते अभियान चलाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि पटाखा साइलेंसर बदलवाएं, प्रेशर हॉर्न उतरवाएं, काली फिल्म हटवाएं और अधिक आवाज करने वाले वाहनों को ठीक करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरौंडा में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएंगे।

सड़क पर बेहोश हुए वकील के लिए फरिश्ता बने ट्रैफिक पुलिसकर्मी, तुरंत कराया इलाज
नई दिल्ली (एजेंसी)। New Delhi: मानवीय भावना का परिचय देते हुए दिल्ली के एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर और उनके साथियों ने सोमवार को व्यस्त आईटीओ चौराहे पर मोटरसाइकिल चलाते समय बेहोश हुए एक वकील को कुछ ही मिनटों के भीतर अस्पताल पहुंचाया।

सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) ने एक बयान में कहा कि कमला मार्केट ट्रैफिक इंस्पेक्टर गोपाल और उनकी टीम ने वकील नमनीत की मदद की, जिन्हें सुबह लगभग 11:55 बजे चौराहे से गुजरते समय दिल का दौरा पड़ने का संदेह था।

डीसीपी ने बताया कि ए-पॉइंट (आईटीओ) पर ट्रैफिक को नियंत्रित करते समय ट्रैफिक इंस्पेक्टर गोपाल ने देखा कि इंद्रप्रस्थ से ए-पॉइंट या तिलक ब्रिज के पास चौराहे की ओर जाते समय वकील अचानक अपनी मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े।

बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सवार को सीने में तेज दर्द हुआ था, जो संभवतः भीषण गर्मी के कारण बढ़ गया था।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर गोपाल और उनके कर्मचारी तुरंत पीड़ित की सहायता के लिए दौड़े।

बयान में कहा गया कि संदिग्ध का हेलमेट सावधानीपूर्वक हटाया गया और मौके पर ही प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सीपीआर दिया गया।

डीसीपी (ट्रैफिक) ने बताया कि हर पल की अहमियत को समझते हुए और इलाके में भारी ट्रैफिक जाम को देखते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय पीड़ित को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल ले जाने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार को दो मिनट के भीतर लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर आपातकालीन स्थिति के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

डीसीपी (ट्रैफिक) ने कहा कि कमला मार्केट ट्रैफिक स्टाफ की समयबद्ध कार्रवाई और सूझबूझ से पीड़ित को महत्वपूर्ण गोल्डन मिनट्स के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी।

उन्होंने कहा कि यह घटना एक बार फिर इस बात को उजागर करती है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को न केवल यातायात व्यवस्था संभालने का दायित्व सौंपा गया है, बल्कि वे आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने और जरूरत पड़ने पर जान बचाने के लिए भी तत्पर रहते हैं।

वर्षा ऋतु में सड़क सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। आयुक्त परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेश में भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण राज्य की सड़कों पर जल का भराव एवं बहाव होने से यातायात बाधित होने तथा सामान्य जनजीवन में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। Sri Ganganagar News

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन किया जाये। भारी बारिश होने की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकले, बारिश के दौरान सड़के गीली होने की वजह से वाहन के ब्रेक लगाने की क्षमता प्रभावित होती है तथा वाहन को रोकने में समय लगता है। इसलिये वाहन धीमी गति से व सावधानीपूर्वक चलाये।

बारिश के दौरान विशेष रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है, इसलिये बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की हेडलाइट, इंडीगेटर व ब्रेक वाइपर इत्यादि अच्छे से जांच ले। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये अंडर पास में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिसमें पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वाहन फंस जाते हैं। अंडर पास में पानी भरने पर रास्ते का उपयोग न करें।  जल भराव वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाये। सड़कों पर जल भराव होने के कारण सड़कों की स्थिति, खड्डों, नालियों आदि का पता नहीं चल पाता, ऐसे में धीमी गति से वाहन सावधानीपूर्वक चलाये। Sri Ganganagar News

ग्रामीणों ने लगाया धरना, बेवजह चालान और अभद्र व्यवहार के लगाए आरोप
ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: मंडी कालांवाली में ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पंजाब बस स्टैंड पर धरना देकर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस चालान के नाम पर आम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है और कई मामलों में अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है।

करीब डेढ़ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि मामूली कारणों पर भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बन गया है। सूचना मिलने पर डीएसपी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

स्थायी पुलिस नाके को लेकर जताई नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने शहर में लगाए गए स्थायी ट्रैफिक पुलिस नाके पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस नाके के कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, किसान, कर्मचारी और व्यापारी भी कई बार अनावश्यक जांच के कारण देर का शिकार होते हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला गया तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

डीएसपी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

धरने की सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी और किसी का भी नाजायज चालान नहीं काटा जाएगा। डीएसपी ने यह भी आश्वासन दिया कि लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए शहर में लगाया गया स्थायी पुलिस नाका हटाया जाएगा। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

चलती बस से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दबोचा
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। सेक्टर-37 चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) रमेश पंवार ने चलती बस से मोबाइल छीनकर भाग रहे एक मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उसका पीछा किया और उसे धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सेक्टर-37 चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान टीएसआई रमेश पंवार अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चलती बस में सवार यात्री का मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग रहा है। सूचना मिलते ही टीएसआई रमेश पंवार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा शुरू कर दिया।

मोबाइल चोर को पकड़ने के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीएसआई रमेश पंवार ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। आरोपी को पकड़ते समय उनके हाथ में चोट लगी और एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और घायल अवस्था में भी आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना सेक्टर-39 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद घायल टीएसआई रमेश पंवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके साहसिक कार्य की सराहना की है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने टीएसआई रमेश पंवार द्वारा प्रदर्शित बहादुरी, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट पुलिसिंग भावना की प्रशंसा की। उन्होंने रमेश पंवार को सम्मानित करते हुए 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणा हैं। उनकी तत्परता और साहस से न केवल अपराधी पकड़े जाते हैं, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

सांकेतिक फोटो

यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 687 ऑटो-टैक्सी चालकों के काटे चालान
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Traffic Police: यातायात पुलिस गुरुग्राम ने यूनिफॉर्म नहीं पहनकर वाहन चलाने वाले ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 11 मई से 18 मई 2026 तक चले विशेष चालान अभियान में पुलिस ने कुल 687 चालकों के चालान काटे और पांच लाख 18 हजार 500 रुपये का जुमार्ना लगाया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में चालक बिना ग्रे रंग की निर्धारित वर्दी के वाहन चलाते पाए गए। नियमों की अनदेखी करने पर यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही चालान किए।

यातायात पुलिस गुरुग्राम ने बताया कि 11 मई 2026 से 18 मई 2026 तक चले अभियान में कुल 687 यूनिफॉर्म के चालान किए गए। इन चालानों से कुल 5,18,500 रुपये की जुमार्ना राशि वसूली जाएगी। पुलिस का कहना है कि यूनिफॉर्म न केवल चालक की पहचान सुनिश्चित करती है, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा का भाव भी पैदा करती है। बिना वर्दी के चालक अक्सर यात्रियों से बदसलूकी और मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों में शामिल पाए जाते हैं। चालान अभियान के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को जागरूक भी कर रही है।

उन्हें यात्रियों से मधुर व्यवहार करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल न करने और किसी भी प्रकार का नशा न करने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही डायल-112 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि आपात स्थिति में मदद ली जा सके। यातायात पुलिस ने सभी आॅटो-रिक्शा, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय निर्धारित ग्रे रंग की वर्दी अवश्य पहनें। यूनिफॉर्म आपकी प्रोफेशनल पहचान है। इसे पहनकर चलने से न केवल चालान से बचेंगे, बल्कि यात्रियों का भरोसा भी जीतेंगे।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि यूनिफॉर्म, लाइसेंस, परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत 112 या 1095 पर शिकायत दर्ज कराएं।

सांकेतिक फोटो

Traffic Police: शहर में लगे नो एंट्री बोर्ड, भारी वाहन चालकों के लिए बड़ा अपडेट, होगी सख्त कार्रवाई
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी और बड़े वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध रोक लगा दी है। इसके तहत शनिवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों और मार्गों पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए। यह कार्रवाई उपायुक्त सरसा, जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण और पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजीव बल्हारा के नेतृत्व में की गई।

जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक धर्मचंद जाखड़ ने पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर नो एंट्री बोर्ड लगवाए। यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद जाखड़ ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक, किसान चौक, सावित्री फुलेबाई चौक (सदर थाना के आगे), अरोड़वंश चौक, सैन चौक (आईटीआई चौक) तथा शाह सतनाम सिंह चौक सहित प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। धर्मचंद जाखड़ ने कहा कि यदि कोई चालक आदेशों की अवहेलना करते हुए नो एंट्री क्षेत्र में वाहन लेकर आता है, तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115/94 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Sirsa News: ट्रेफिक एसएचओ चिह्नित स्थानों पर नो एंट्री बोर्ड लगाते हुए।

नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन सीज
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यातायात पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। अभियान के दौरान टाउन-जंक्शन रोड, रेलवे स्टेशन रोड तथा धानमंडी रोड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा 185 के तहत तीन कारों को सीज किया गया। वहीं बिना नम्बर के चल रहे तीन दुपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। कुछ वाहनों पर अवैध एलईडी लाइटें भी लगी पाई गईं।

यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने वाहन चालकों को दुपहिया चलाते समय हेलमेट और चौपहिया चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने और ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी। अनिल चिन्दा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन सीज कर चालान न्यायालय में भेजा जाता है, जहां अधिकतम 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं बिना नम्बर या अधूरे कागजात वाले वाहनों पर इससे भी अधिक जुर्माना लग सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यातायात नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस ने काटे 7 स्कूली बसों के चालान, एक इंपाउंड
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, बसों में फर्स्ट एड, कैमरे व अग्निशामक यंत्र अनिवार्य

Traffic Police: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को चलाए गए अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाली 7 स्कूली बसों के चालान किए गए, जबकि एक बस को गंभीर खामियों के चलते इंपाउंड कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। Sirsa News

टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों की गहन जांच की। इस दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। जांच के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता की भी जांच की गई। कई बसों में इन जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई, जिस पर पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी।

इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर चढ़ाने-उतारने और ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने यह भी कहा कि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना, रेड लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करना या सफेद लाइन से आगे वाहन रोकना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। Sirsa News

Traffic Police: गुरुग्राम पुलिस ने बुलेट बाइक का काटा 40,000 रुपए का चालान
गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज)। GurugramBullet Bike Challan: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने एब बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया है। बाइक चालक द्वारा कई यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर डीएल-3-एससीएन-4797 को रुकवाकर जांच की गई।

जांच के दौरान बाइक चालक द्वारा मोटर वाहन अधिनियम प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। बाइक चालक के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं लगाया था। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग तथा नॉन-फंक्शनल साइलेंसर भी बाइक पर लगा था। यातायात नियमों उल्लंघन के आधार पर यातायात पुलिस गुरुग्राम बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया गया। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– प्रताप स्कूल की हंशिका ने स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

Kairana Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराज़गी, शहर में निकलना हुआ मुश्किल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Traffic Police  News: नगर में इन दिनों ट्रैफिक नियमों के नाम पर चालान की कार्रवाई तेज़ हो जाने से लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। रमज़ान के महीने में लोगों का बाइक और चार पहिया वाहनों से शहर में निकलना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलती गाड़ियों तक के ई-चालान काटे जा रहे हैं। Kairana News

कस्बे के कांधला अड्डा, शामली बस स्टैंड, कोतवाली गेट के सामने, कचहरी गेट, झाड़खेड़ी रोड और चौक बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी खड़े होकर गुज़रने वाली बाइकों की फोटो खींच रहे हैं और उसी आधार पर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस बिना वाहन रोके ही चलती बाइक की फोटो लेकर चालान कर देती है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि कई लोग पास के बाज़ार में छोटे-मोटे काम से जाते हैं, लेकिन उनके भी चालान कर दिए जाते हैं, जिससे आम नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है।

लोगों का कहना है कि यदि किसी से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन होता है तो पुलिस को वाहन रोककर कारण बताना चाहिए और मौके पर ही चालान करना चाहिए। शहर के लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ चालान की कार्रवाई भी पारदर्शी और नियमों के अनुरूप की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। Kairana News

यह भी पढ़ें:– मीरापुर थाने में नवनिर्मित सुविधाओं का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Bullet Bike Challan: खरखौदा ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल का काटा 33,500 का चालान, बाइक की इम्पाउंड
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Bullet Motorcycle Challan: पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरखौदा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाते पटाखा वाली बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसकी आवाज अत्यधिक तेज थी और उसमें अवैध रूप से पटाखा साइलेंसर लगाया गया था, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। Kharkhoda

वाहन की जांच करने पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। जिस पर ₹33,500 का चालान किया गया तथा नियमों की अवहेलना करने के कारण मोटरसाइकिल को इम्पाउंड किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Kharkhoda

यह भी पढ़ें:– लापता सफाई कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव