Pakistani Army - Sach Kahoon Hindi

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम
नियंत्रण रेखा पर फायरिंग | Pakistani Army

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तानी (Pakistani Army) सेना ने अचानक पुंछ के खारी करमादा में बिना उकसावे के भारत की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से छोटे हथियारों के साथ ही भारी हथियारों और गोलों का भी इस्तेमाल किया गया।

सूत्रों ने कहा, ‘हमारे जवानों ने इस हमले का माकूल जवाब दिया। गोलाबारी से किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर अभी तक नहीं मिली है। पुंछ और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना पिछले 10 दिन से उकसावे की कोई कार्रवाई न किए जाने के बावजूद संघर्षविराम का उल्लंघन करके गोलाबारी कर रही है। इस बीच, जम्मू के आरएस पुरा, सांबा और अरनिया के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों को भी नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना के एक मेजर और एक राइफलमैन शनिवार को अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करके किये गये विस्फोट में शहीद हो गये थे जबकि राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में स्नाइपर की गोलीबारी में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गयी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

LoC पर फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सीमा पर पाकिस्तानी पोस्ट क्षतिग्रस्त

जम्मू: शनिवार को पाकिस्तानी ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों एवं बस्तियों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के एक जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई तथा उनकी तीन बेटियां घायल हो गई।

हालांकि भारतीय सेना द्वारा दिए गए करारे जवाब में पाकिस्तान को भी बड़ा नुकसान हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि कुल 7 पाकिस्तानी सैनिक और नागरिक मारे गए हैं, जबकि 16 घायल हुए हैं।

दो पाकिस्तान सैनिकों की मौत, सात घायल

सीमा पर एक पाकिस्तानी पोस्ट को भी क्षतिग्रस्त किया गया, जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और सात घायल हो गए जिसमें तीन गंभीर हैं। जो भी पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं, वो नियंत्रण रेखा पर तैनात 24 फ्रंटियर फोर्स यूनिट से हैं।

पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी से सटी भारतीय सैन्य चौकियों पर छोटे एवं स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी एवं मोर्टार दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका माकूल जवाब दिया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने स्थानीय गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की ओर से जून महीने में संघर्षविराम उल्लंघन की 23 घटनाएं, पाकिस्तान के विशेष दस्ते का एक हमला और घुसपैठ की कोशिशों की दो घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन जवान शहीद होने के साथ चार लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।