tomato - Sach Kahoon Hindi
Diabetic Food: मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है टमाटर, कैसे करता है ये असर, यहां जानें पूरी जानकारी
Diabetic Food: देशभर में पिछले कुछ सालों से डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी बनकर सामने आई हैं, खासकर भारत में इस बीमारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। डायबिटीज के 2 टाइप होते है, टाइप 1 डायबिटीज अनुवांशिक होती हैं और टाइप 2 डायबिटीज.. जिसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान अहम कारण बताएं जाते हैं। Diabetic Food
दरअसल जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी पेनक्रियाज से निकलने वाले हार्मोन इंसुलिन की मात्रा कम होने लगती हैं या फिर इंसुलिन का उत्पादन होता तो है, लेकिन शरीर ठीक ढंग से उसका इस्तेमाल नहीं कर पाता हैं। ऐसे में शुगर का पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता हैं और ब्लड़ में शुगर की मात्रा अनकंट्रोल तरीके से बढ़ने लगती है, इसी स्थिति को डायबिटीज या मधुमेह कहते हैं। बता दें कि मधुमेह रोगियों को अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती हैं। कुछ चीजों का थोड़ी मात्रा में सेवन करना भी उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकता हैं। ऐसे में वे किसी भी चीज के सेवन से पहले उनसे जुड़े फायदे और नुकसान को अच्छे से जान लें।
Cholesterol Lowering Breakfast: हाई कॉलेस्ट्रॉल की वजह से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, नाश्ते में शामिल करें ये चीजें…
वहीं इसी कड़ी में डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल उठता रहता हैं कि क्या वे टमाटर खा सकते हैं? क्या टमाटर खाने से भी ब्लड़ शुगर लेवल बढ़ सकता हैं? तो आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।
क्या ब्लड़ शुगर के मरीज को खाना चाहिए टमाटर? Diabetic Food
जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट, मधुमेह के रोगियों के लिए टमाटर का सेवन ना केवल सुरक्षित है, बल्कि ये उनके लिए की तरह से फायदेमंद भी हो सकता हैं। दरअसल लाल-लाल टमाटर में क्रोमिया पाया जाता है, जो रक्त शर्करा यानी ब्लड़ शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, साथ ही टमाटर में नांरिंगिन नामक फ्लेवोनोइड्स पाया जाता हैं, जो एंटी-डायबिटिक के तौर पर काम कर सकता है, इससे ब्लड़ शुगर लेवल कम हो सकता हैं। इन सबसे अलग टमाटर का जीआई इंडेक्स भी कम होता है, जिसके कारण भी ये ब्लड़ शुगर में अचानक आने वाली स्पाइक को रोकता हैं। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए नियमित तौर पर टमाटर का सेवन फायदेमंद हो सकता हैं।
कैसे करें टमाटर का सेवन? Diabetic Food
अधिक फायदा लेने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत टमाटर के जूस से कर सकते हैं, इसके लिए टमाटर को सीधे मिक्सर में डालकर जूस तैयार कर लें। आप चाहें तो स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें चुटकीभर नमक भी मिला सकता हैं।
इसके अलावा आप सलाद के रूप में भी टमाटर का सेवन कर सकते है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट टमाटर और लौकी के जूस को भी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद बताते हें।
अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई हैं, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डाक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
टमाटर के बाद प्याज के दाम भी बढ़े
सब्जी को तड़का लगाना हुआ मुश्किल | Abohar News
अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। महंगाई के इस दौर में जहां आम वर्ग को हर तरफ से मार पड़ रही है, वहीं सब्जियों खासकर टमाटर व प्याज (Tomato and Onion) के बढ़े दामों ने लोगों ने होश उड़ा रखे हैं। पहले लोग टमाटर के बढ़ती कीमतों के कारण परेशान थे, लेकिन अब प्याज ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरु कर दिए हैं। हालात ये है कि इस समय प्याज के दाम परचून रेट पर 35 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। हालात यही रहे तो इसके दामों मेंं और भी बढ़ोतरी संभव है। Abohar News
जानकारी के अनुसार पहले लोग टमाटर के दामों में बढ़ोतरी से परेशान थे। लोगों का कहना है कि इस समय टमाटर के दाम 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे हैं, जबकि पहले कभी यह दाम 10 रुपए से लेकर 20 किलो तक थे। इसका मुख्य कारण बारिश के कारण टमाटरों की आपूर्ति कम होना बताया जा रहा है। टमाटर के बढ़ोतरी के कारण सब्जी से टमाटर दूर होकर रह गया है। हालात ये है कि कई बार कोई गृहिणी सब्जी वाले से टमाटर मांगती है, तो सब्जी वाला जवाब देता है कि मैंने तो टमाटर लाने ही बंद कर दिए हैं। Abohar News
बाजारों मेंं भी टमाटर का अलग-अलग व्यंजनों में बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है। लोग अभी टमाटर के बढ़े दामों से उभरे ही नहीं थे कि प्याज ने भी लोगों की आंखों में आंसू लाने शुरु कर दिए हैं। इस समय प्याज 35 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जो कि कुछ दिन पहले 20 रुपए के आसपास हुआ करता था। Abohar News
सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय बारिश काफी है, जिससे वहां से प्याज की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में प्याज के भाव बढ़ गए हैं। यदि यही सिलसिला जारी रहा, तो प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ा है और लगभग सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब तो सब्जी को तड़का लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले टमाटर और अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– पौधरोपण कर मनाई डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती
Tomato Price Hike : टमाटर के बढ़ते दाम और गड़बड़ाता मौसम
Tomato Price Hike: इस बार टमाटर (Tomato) के दाम सौ रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। कभी प्याज को ये रुतबा हासिल था। जो न केवल आम लोगों की आंखों में आंसू ला देता था बल्कि सरकार गिराने-बनाने के खेल में शामिल रहता था। बहरहाल, पूरे भारत में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे देश भर के लाखों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। अनियमित मौसम के मिजाज ने इस साल सिर्फ टमाटर ही नहीं बल्कि कई फसलों के उत्पादन पर असर डाला है, जिससे फल और सब्जियां महंगी हो गई हैं। Tomato Price
निस्संदेह, हरियाणा-पंजाब आदि इलाकों में टमाटर की महंगाई की वजह यह बतायी जा रही है कि स्थानीय टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है और अन्य राज्यों से आने वाली नई फसल की आमद नहीं हो पाई है। लेकिन मानसून में पहले कभी टमाटर के दामों में ऐसी आग कभी नहीं लगी। किसानों के मुताबिक, आवक कम होने से टमाटर के दाम बढ़े हैं। कुछ महीने पहले टमाटर का उत्पादन मांग से ज्यादा था। इसलिए टमाटर इतना सस्ता हो गया।
अब बेमौसम बारिश के कारण टमाटर का उत्पादन कम हो गया है, जिससे बाजार में टमाटर की आवक कम हो गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से टमाटर की करीब 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। निस्संदेह, कुछ अन्य कारण भी इस अप्रत्याशित महंगाई के मूल में हैं। निस्संदेह, टमाटर आदि कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनका भंडारण देर तक संभव नहीं है। जल्दी फसल तैयार होती है और जल्दी खत्म भी हो जाती है। लेकिन अदरक, लहसुन व प्याज का मुनाफाखोरों के गोदामों में भंडारण कुछ समय तक रह सकता है। Tomato Price Hike
मौसम ऐसा है कि टमाटर ही नहीं, अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ते जा रहे हैं। तमिलनाडु में तो सरकार टमाटर को उचित कीमत पर बेचने के लिए प्रयासरत है। आगामी दिनों में सभी सरकारों को सजग रहना होगा, ताकि टमाटर के भाव अतार्किक रूप से बढ़ न पाएं। कारोबारी यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में टमाटर की उपलब्धता कम रह सकती है और कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें:– Donut Rocks: मंगल पर अमंगल की आशंका से वैज्ञानिक हैरान!
अचानक कैसे बढ़ गए टमाटर के दाम, जानिए क्या है असली वजह?
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। जून महीने में मानसून की शुरुआत होते ही लगातार पिछले तीन-चार दिनों से बारिश हो रही है जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं लगातार हो रही बारिश (Rain) से मुसीबत भी सामने आ रही है जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना तो करना पड़ रहा है लेकिन इसके साथ साथ सब्जी में मुंह का स्वाद देने वाला टमाटर का रेट आसमान को छू रहे हैं।
बरसात से पहले टमाटर मार्केट में 30 से 40 प्रति किलो भाव बिका करता था लेकिन बरसात के बाद टमाटर का रेट 100 से 120 तक पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश से सब्जियों के भाव में काफी उछाल आ गया है आम नागरिक को टमाटर खरीदने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। Tomato
टमाटर हुए महंगे… खरीदारी हुई कम | Tomato
पिछले कई दिनों से टमाटर के दाम बेहद ही ज्यादा हैं और 100-120 या फिर इससे भी ऊंचे दाम पर सब्जी मंडी में बेचा जा रहा है. जब भी लोग मार्केट में टमाटर की तरफ खरीदने के लिए बढ़ते हैं तो वो अपने कदम पीछे हटा लेते हैं. फिलहाल, लोग टमाटर को देखकर अब मुंह फेरने लगे हैं।
बरसात ने बिगाड़े… टमाटर के रेट
सब्जी विक्रेता ने चुघ बताया कि टमाटर दूसरे राज्यों से आता है भारी बारिश होने के कारण बड़े स्तर पर फसलें खराब हो गई हैं जिस कारण से टमाटर के साथ-साथ और भी सब्जियों के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय टमाटर का भाव सबसे महंगा चल रहा है ग्राहक भी रेट पूछ कर खाली हाथ लौट जाता है।
भाव बढ़ने के साथ-साथ नुकसान भी ज्यादा
दूसरे सब्जी विक्रेता अश्वनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बरसात से पहले टमाटर के रेट बहुत कम थे बरसात के बाद रेट बढ़ते जा रहे हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो टमाटर 150 रुपए तक पहुंच सकता है। बरसात के कारण टमाटर के रेट तो बढ़ रहे हैं लेकिन ग्राहक ना होने के कारण टमाटर खराब भी बहुत हो रहे हैं जिससे उनका नुकसान भी काफी हो रहा है।
यह भी पढ़ें:– ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बने टीचर्स को मिलेगी तीन छुट्टी
सब्जियों पर महंगाई की हुई ‘बारिश’
बरनाला सब्जी मंडी में खरीददारी रही आधी, टमाटर के दामों में आया उछाल
बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। इन दिनों लोगों पर महंगाई (Dearness) की मार पड़ रही है, वह भी सब्जियों के रूप में, जिस कारण लोगों का रोटी का स्वाद भी गायब हो गया है। सब्जियों के आसमान छू रहे भाव ने गरीबोंं की सब्जी में पौष्टिक हरी सब्जियां व तड़के में लाल टमाटर गायब कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ मध्यवर्गीय परिवारों ने भी जरूरत अनुसार ही सब्जी खरीदनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरनाला की सब्जी मंडी में मौजूद सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि पिछले दो दिनों से सब्जियों के भाव में अचानक तेजी आ गई है। Vegetable
उन्होंने बताया कि हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भारी बारिश होने से सब्जियां बड़े स्तर पर खराब हो गई हैं और जिस कारण उनके भाव में अचानक विस्तार नजर आने लगा है। इनमें सबमें टमाटर का भाव सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। आज से दस दिन पहले जहां टमाटर 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन आज इसका भाव 70-80 रुपए तक पहुंच गया है। बरनाला के सब्जी विके्रता जगसीर सिंह ने बताया कि सब्जियों के भाव में तेजी आने से लोगों ने सब्जी से मुंह फेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि हर रोज सब्जी खरीदने वाले उनसे अब महज आधी सब्जी ही खरीद के लेकर जा रहे हैं, जिस कारण वह भी 50 फीसदी सब्जी ही खरीद रहे हैं। Barnala News
क्योंकि ज्यादा रही सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि शिमला मिर्च का भाव भी 40 से 50 रुपये किलो हो गया है। खीरा जो 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसका भाव 40 रुपये प्रति किलो हो गया है। नींबू का भाव 40 रुपए 250 ग्राम, फलियोंं का भाव 100 रुपये प्रति किलो से अधिक चल रहा है। इस संबंधी शहरी हरदेव सिंह ने बताया कि वह हर रोज सब्जी बनाते हैं लेकिन पिछले दो दिनों से उन्होंने सब्जी से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि हम टमाटर भी जरूरत अनुसार ही खरीद रहे हैं क्योंकि टमाटर ही सबसे ज्यादा महंगा है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की इन छोटी-छोटी जरूरतों का ख़्याल रखना चाहिए क्योंकि इनका असर आमजन की जेब पर अधिक पड़ता है। Vegetable
अगर टमाटर 80 रुपये ही खरीदने पड़ गए तो सेब नहीं खा लेंगे | Barnala News
टमाटर के आसमान चढ़े भाव ने सभी को परेशान कर दिया है। इस संबंधी कई लोगों का कहना है कि अगर 80 रुपये किलो टमाटर ही खरीदने हैं तो थोड़े रूपये और डालकर सेब ही क्यों न खरीदे जाएं। वहीं पपीते का भाव भी 40 रुपये प्रति किलो, तरबूज का भाव 20 रुपए प्रति किलो और हरा नारियल 40 रुपये प्रति पीस है। टमाटर ने इन सभी चीजों को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:– भाजपा सरकार में हो रहा देश और प्रदेश का विकास: डॉ अनिल अग्रवाल
टमाटर का बम्फर पैदावार लेकिन खरीददार नहीं
पत्थलगांव (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में टमाटर का सबसे अधिक उत्पादन लेने वाले पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को चार साल के बाद फिर से अपनी टमाटर फसल को पानी के भाव पर बेचना पड़ रहा है। जशपुर जिले में टमाटर उपज का रकबा 10 हजार एकड़ से बढ़ कर इस वर्ष 17 हजार एकड़ से अधिक हो जाने के कारण थोक व्यापारी पांच से छह रुपए प्रति किलो के भाव पर भी टमाटर की खरीदी नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– मेंडूस तूफान का कहर, पांच की मौत, इन राज्यों में रेड अलर्ट!
बेहतर मूल्य नहीं मिल रहा
फलोउद्यान अधिकारी संतोष बंजारा का कहना है कि यहां टमाटर उत्पादन लेने वाले किसानों को फसलचक्र में परिवर्तन की सलाह दी जाती है, लेकिन अच्छा मुनाफा को देख कर फिर से किसानों ने टमाटर फसल का रकबामे बढ़ोत्तरी कर ली है। लेकिन एक पखवाड़ा से यहां टमाटर का भाव छै:सौ रुपये प्रति कांंवर (40 किलो) से घट कर महज 120 रुपए रह गया है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओड़सा के थोक सब्जी व्यापारियों की यहां कम रूचि के कारण किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य नहीं मिल रहा है।
टमाटर की फसल को सड़कों पर फेंका
खेतों से टमाटर की उपज को सब्जी मंडी में ले जाने के बाद मजदूरों का भुगतान भी नहीं मिल पाने से किसान अपनी फसल को खेतों में छोड़ने के लिए मजबूर हो रहें हैं। चार साल पहले भी टमाटर के भाव में इसी तरह भारी गिरावट आ जाने से पत्थलगांव के किसानों ने टमाटर की फसल को सड़कों पर फेंक दिया था।
अधिक उत्पादन किसानों के लिए परेशानी का सबब
पत्थलगांव, बगीचा और फरसाबहार विकासखंड में तीन सौ अधिक गांव में बीस हजार किसान टमाटर की दो फसल लेते हैं. नवंबर दिसंबर महिने में आने वाली दूसरी फसल के समय पड़ोसी राज्यों में भी टमाटर की फसल तैयार हो जाने से थोक व्यापारियों का पत्थलगांव लुड़ेग आना कम हो जाता है. इस वर्ष यंहा फिर से टमाटर का अधिक उत्पादन किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
किसानों ने क्या कहा
पत्थलगांव में लुड़ेग क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इन दिनों सब्जी मंडी में टमाटर के थोक व्यापारी नदारद हो जाने से उनकी फसल खेतों में ही खराब हो रही है। टमाटर फसल के भाव में भारी गिरावट के कारण वे अपने मवेशियों को ही इस फसल को खिला रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
टमाटर का मिलने लगा अच्छा भाव उत्पादक किसानों के खिले चेहरे
सचकहूँ/लाजपतराय रादौर। इस वर्ष टमाटर की लाली ने किसानों की जेबों की रंगत बढ़ा दी है। टमाटर के दाम अच्छे मिलने से किसान उत्साहित है। टमाटर की केरेट (25 किलो) 850 से 900 रूपए तक पहुंच चुकी है। किसानों की माने तो टमाटर के इतने दाम कई वर्ष बाद उन्हें मिल रहे है। दाम अच्छे होने के चलते टमाटर की खरीद फरोख्त का कारोबार करने वाले व्यापारी भी किसानों के खेतों में डेरा जमाए बैठे है और खेतों से ही टमाटर की खरीद फरोख्त कर आगे सब्जी मंडियों में सप्लाई कर रहे है। टमाटर उत्पादक किसान बलजीत, सौरभ, सलिंद्र, रघुबीर, राकेश, रिंकू, प्रदीप, श्रवण कुमार व पाला राम का कहना है कि इस बार उम्मीद से ज्यादा टमाटर के दाम मिल रहे है। टमाटर के यह दाम कई वर्ष बाद मिले है। अक्सर 500 रूपए प्रति करेट तक ही टमाटर के दाम सिमट जाते थे। पिछले कुछ दिन टमाटर के दाम थोड़े कम हुए थे, लेकिन दाम फिर से बढ़ गए है। अगर दाम यहीं रहे तो इस बार मुनाफा अच्छा होगा।
टमाटर उत्पादन का गढ़ है जठलाना क्षेत्र
रादौर क्षेत्र टमाटर उत्पादन का गढ़ है। यहां का टमाटर प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों की सब्जी मंडियों में अपनी एक अलग पहचान रखता है। क्षेत्र में प्रति वर्ष हजारों एकड़ भूमि पर टमाटर की खेती होती है। क्षेत्र में गांव भगवानपुर, भगवानगढ़, नाचरौन, बरहेड़ी, संधाला, संधाली, फतेहगढ़, पोटली, खुर्दबन, ठसका व रपड़ी इत्यादि गांवों में छोटे बड़े किसान टमाटर की खेती करते है। यहां से प्रतिवर्ष हजारों टन टमाटर सब्जी मंडियों में सप्लाई होता है। इस बार भाव अच्छे मिलने से किसान काफी उत्साहित है।
दूसरे प्रदेशों में बारिश से खराब हुई टमाटर की फसल, वहां सप्लाई हो रहा क्षेत्र का टमाटर
पंचकूला से क्षेत्र में टमाटर की खरीद फरोख्त करने वाले व्यापारी नरेश कुमार का कहना है कि इस बार बैंगलोर, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तमिलनाडु में बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब हो चुकी है। खराब होने के बाद वहां फिर से टमाटर की फसल लगाई गई है। लेकिन वह फसल अभी चली नहीं। अभी उसे चलने में डेढ से दो माह का समय लगेगा। यहां से टमाटर दूसरे प्रदशों की सब्जी मंडियों में सप्लाई हो रहा है। वहां पर सब्जी की खरीद फरोख्त करने वाले व्यापारी क्षेत्र के व्यापारियों से संपर्क साध टमाटर की फसल मंगवा रहे है। इस समय वहां पर टमाटर के भाव काफी अधिक है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
महंगाई की मार से जनता हुई परेशान | Tomato
आलू-बैंगन को छोड़कर सभी सब्जी हुई महंगी
सरसा (सच कहूँ डेस्क)। हरियाणा और महाराष्ट में विधानसभा चुनाव चल रहे है। सभी राजनीतिक पार्टियां हर क्षेत्र में जाकर प्रचार में व्यस्त है। सत्ताहीन सरकार विपक्ष पर और विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। परंतु देश भर में जहां प्याज ने जनता को रूलाया वहीं अब (Tomato) टमाटर भी अपने रंग दिखाने लगा है ऐसे में महंगाई से परेशान जनता भी सरकार को कोसती नजर आ रही है। उधर विपक्ष भी महंगाई मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से उठा पाने में सक्षम नहीं रहा है।
इतिहास गवाह है कि 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आलू और प्याज बढ़ते दामों के कारण से चुनाव हार गई थी तथा 2014 में कांगे्रस का भी सबसे बड़ा हार का कारण महंगाई ही था। हरियाण के सीएम मनोहर के विधानसभा क्षेत्र में टमाटर 60-70रु. किलोग्राम बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में इनकी फसल कम आ रही है और दाम बढ़ने से माल भी कम बिक रहा है। इतनी महंगाई में अगर कोई सब्जी विकल्प के रूप में मौजूद है तो वो है थोक के भाव में 5 से 20 रुपए प्रति किलो बिकने वाला बैंगन और 10 रुपए किलो की दर से बिकने वाला आलू।
टमाटर के रेट
करनाल- 60-70 रु. किए
सरसा- 40-50 रु.कि.
हिसार- 50-60 रु.कि.
नई दिल्ली- 70-80कि.
गुरुग्राम- 50-60 रु.कि.
भिवानी- 50-60 रु.कि.
हनुमानगढ़ 50-60 रु. कि.
Edit By Deepak Tyagi
Post By Rahul Arora
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
टमाटर के लिए फायदेमंद तो बेल वाली फसलों के लिए हानिकारक है गर्मी
सच कहूँ/देवीलाल बारना/कुरुक्षेत्र। गर्मी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप के चलते जहां टमाटर उत्पादकों को फायदा मिल रहा है, वहीं बेल वाली सब्जी उत्पादकों के लिए पड़ रही भयंकर गर्मी घाटे का सौदा बन रही है। पिछले कई दिनों से हरियाणा में 40 डिग्री से ज्यादा तापमाल चल रहा है। भयंकर गर्मी के कारण जहां आम लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, वहीं किसानों के लिए भी गर्मी मुसीबत बन रही है।
इस वक्त बेल वाली सब्जियों का मौसम चला हुआ है, जिसमें घीया व तोरी मुख्य रूप से शामिल हैं। बेल वाली सभी सब्जियों में गर्मी नुकसान दायक साबित हो रही है। वहीं लोबिया, मूली व पालक के लिए भी ज्यादा गर्मी नुकसानदायक है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक व सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने दैनिक सच कहूँ से विशेष बातचीत में बताया कि 40 डिग्री से ज्यादा तापमान बेल वाली सब्जयों के लिए हानिकारक है।
उन्होंने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर बेलों पर फीमेल फूल नहीं आते, जिसके बाद सिर्फ मेल फूलों से फल बन ही नहीं पाता और बेलें सब्जी रहित रह जाती हैं। गर्मी के मौसम में पौधों की ग्रोथ रूक जाती है। इसका कोई उपचार भी नही है, इसलिए किसान व्यर्थ में किसी पेस्टीसाईड़ का छिड़काव न करेंं।
बेवजह भेड़ चाल में न फंसें किसान
सीबी सिंह ने कहा कि ज्यादातर किसान बगैर किसी बीमारी के भी अपनी फसलों में पेस्टीसाईड का छिड़काव करते रहते हैं, जिस कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आजकल भिंड़ी की फसल में कोई भी बीमारी नहीं है, इसलिए भिंड़ी में कोई भी पेस्टीसाईड न डालें। वहीं कई किसान ग्रोथ के लिए छिड़काव कर रहे हैं। ग्रोथ करने के लिए कोई भी पेस्टीसाईड कार्य नहीं करता, इसलिए कोई भी स्प्रे न करें।
टमाटर का बढ़ा है उत्पादन
इस साल डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि इस वर्ष टमाटर का उत्पादन काफी बढ़ा है, जब तक बरसात का मौसम शुरु नहीं होता, तब तक टमाटर का उत्पादन चलता रहेगा। कुरुक्षेत्र जिले की यदि बात करें तो लाडवा एरिया में सबसे ज्यादा टमाटर का उत्पादन होता है, वहीं शाहबाद एरिया में भी काफी टमाटर उगाया जाता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि टमाटर के भयंकर गर्मी से बचाव के लिए टमाटर में 15-15 दिन के बाद पीसीपीए कैमिकल का छिड़काव करें।
रोजाना सायं के समय दें पानी
फसल में गर्मी का प्रकोप कम पडे, इसके लिए रोजाना सायं के समय सिंचाई करते रहें। डा. सीबी सिंह ने बताया कि सुबह के समय सिंचाई न करें। सुबह के समय सिंचाई करने से दोपहर के समय पानी गर्मी से उबल जाता है व फसल खराब हो जाती है।
टमाटरों के बढ़े भाव से बिगड़ा सब्जी का जायका
महंगाई: 15 रुपए किलो वाला टमाटर हुआ 60 रुपए किलो
सरदूलगढ़(गुरजीत सिंह)। दिनो दिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों का कंचूमर निकाल कर रख दिया है। इन दिनों में रोजमर्रा का प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के भावा काफी तेज हो गई है।
अन्य सब्जियों के साथ-साथ टमाटर के कुछ ही दिनों में चार गुणा तक बढ़े भाव ने तो सब्जी का स्वाद ही बिगाड़ कर रख दिया है घरेलू ग्रहणियां टमाटरों आदि के बढ़े भाव कारण रसोई के बजट का संतुलन बनाकर रखने में असमर्थ हो रही हैं।
जानकारी अनुसार पिछले दिनों में ही टमाटर के भाव में 45 रुपए प्रतिकिलो का विस्तार होने के कारण रिटेल दुकानदारों व रेहड़ियों वालों की लागत बढ़ गई जबकि लाभ कम हो गया है।
सब्जी विक्रेताओं को हो रहा आर्थिक नुकसान
दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि मार्केट में आई तेजी से किसानों को कोई फायदा नहीं होता क्योंकि उनको उनकी फसल का सही भाव नहीं मिलता, जबकि सब्जियों के बढ़ भावों का सारा फायदा बड़े व्यापारी ले जाते हैं।
इस संबंधी सब्जी विक्रेता प्रेम कुमार का कहना है कि टमाटर में तेजी आने के कारण जहां दुकानदारों की लागतें बढ़ गई हैं वहीं रिटेल दुकानदारों के मुनाफे भी कम हो गए हैं व टमाटर की बिक्री पर भी प्रभाव पड़ा है,
जिस कारण उनको आर्थिक नुक्सान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टमाटर का उपयोग हर सब्जी में किया जाता है और यह लाना पड़ता है परंतु बिक्री न होने के कारण शाम को खराब हो जाता है, जिस कारण दुकानदारों व रेहड़ी वालों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ता है।
रास्ते बंद होने के कारण आई तेजी
इस संबंधी जब सब्जी मंडी के आढ़तियों ब्रिज लाल अरोड़ा से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में अधिक बरसात होने से रास्ते बंद होने के कारण टमाटरों सहित अन्य सब्जियों अधिक न आने कारण भाव में तेजी आई है।
सब्जियों में टमाटर के इस्तेमाल में होने लगी कमी : कौंसलर
इस संबंधी में कौंसलर तेजा सिंह सेवानिवृत कैप्टन का कहना है कि इस महंगाई से रसोई का सारा बजट बिगड़ गया है उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में ही टमाटर जो 10 से 15 रुपए के दरमियान प्रति किलो मिल रहा था उसकी आज कीमत 60 रुपए किलो हो गई है।
उन्होंने कहा कि टमाटर का उपयोग तकरीबन हर सब्जी में किया जाता है, जिस कारण टमाटर महंगा होने से जहां टमाटर का कम इस्तेमाल होने लगा है वहीं कई सब्जियों में मजबूरी बस अमचूर डालना पड़ता है। महंगे हुए टमाटरों ने सब्जी का स्वाद बिगाड़ दिया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।